Essay on Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर पर ऐसे लिखें निबंध

1 minute read
essay on jammu and kashmir in hindi

जम्मू और कश्मीर की ऐतिहासिक रूप से समृद्ध है। यह प्राचीन सभ्यताओं से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। 1947 में भारत के विभाजन, क्षेत्रीय विवाद और सांस्कृतिक विविधता ये सभी अहम मुद्दे हैं जिनके बारे छात्रों को जानकारी होनी आवश्यक है। इसलिए कई बार छात्रों को जम्मू और कश्मीर पर निबंध लिखने को दिया जाता है। essay on jammu and kashmir in hindi के बारे में जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

जम्मू और कश्मीर पर 100 शब्दों में निबंध

कश्मीर दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान की बॉर्डर पर स्थित एक खूबसूरत क्षेत्र है। कश्मीर शब्द की उत्पत्ति के बारे में बात करें तो ऐसा माना जाता है कि कश्मीर नाम की उत्पत्ति ‘का’ शब्द से हुई है जिसका अर्थ है पानी और ‘शिमेरा’ का अर्थ है सूखना। यह एक अत्यंत सुंदर क्षेत्र है जिसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह जम्मू और कश्मीर क्षेत्र ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं। इतिहास में, मौर्य, कुषाण और मुगलों जैसे कई शासकों और साम्राज्यों ने पृथ्वी के इस स्वर्ग को अपने राज्य में मिलाकर इस पर राज किया था। जम्मू और कश्मीर के इस क्षेत्र पर विशेष रूप से मौर्य शासक अशोक का विशेष प्रभाव था। मौर्य साम्राज्य ने ही इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत में भी अहम योगदान दिया था।

जम्मू और कश्मीर पर 200 शब्दों में निबंध

भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित जम्मू और कश्मीर अपनी इस अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, जम्मू और कश्मीर राज्य बर्फ से ढके पहाड़ों, शांत झीलों और हरी-भरी घाटियों से घिरा हुआ है। यह क्षेत्र अपने विविध जातीय और धार्मिक समुदायों के लिए भी जाना जाता है। अक्सर आने वाले पर्यटक जम्मू और कश्मीर के लुभावने प्राकृतिक दृश्यों की प्रशंसा करते हैं। जम्मू और कश्मीर की शांत सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता इसकी एक अनोखी पहचान प्रदान करती है। 

कश्मीर नाम की उत्पत्ति के बारे में एक और कहावत यह भी है की इसका नाम ऋषि कश्यप के नाम पर रखा गया था जिन्होंने यहां तप किया था। हालांकि वर्ष 1947 में आजादी के बाद से कश्मीर को धारा 370, राजनैतिक अस्थिरता और आतंकवाद जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा है। कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है जिसे पाक अधिकृत कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। यह क्षेत्र हिमालय में बसा हुआ है। जम्मू और कश्मीर दो मुख्य भागों में बंटा हुआ है। जम्मू को इसके प्रसिध्द मंदिरों और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। कश्मीर को इसके सुंदर परिदृश्य के लिए जाना जाता है। 

जम्मू और कश्मीर पर 500 शब्दों में निबंध

essay on jammu and kashmir in hindi 500 शब्दों में निबंध नीचे दिया गया है:

प्रस्तावना

जम्मू और कश्मीर उत्तर भारत में स्थित है। यह क्षेत्र अपनी मनमोहक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र हिमालय में बसा हुआ है। इस क्षेत्र में चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी घाटियां और सुंदर झीलें स्थित है। इस क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र कश्मीर घाटी को माना जाता है। कश्मीर अपने चारों ओर स्थित नज़ारों और सुखद जलवायु के लिए जाना जाता है, यह विश्व के महत्वपूर्ण लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। बाबा अमरनाथ और वैष्णो देवी जैसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थल भी इस क्षेत्र में मौजूद हैं। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। 

जम्मू और कश्मीर का इतिहास

जम्मू और कश्मीर का समृद्ध इतिहास है लेकिन साथ ही यह जटिलताओं से भी भरा हुआ है। इस क्षेत्र पर मुख्य तौर पर मौर्य, मुगलों, सिखों और डोगराओं सहित विभिन्न राजवंशों ने राज किया था। भारत की आजादी के समय कश्मीर के राजा ने इसे भारत में शामिल करने का फैसला लिया था। इसी बीच कश्मीर पर आधिपत्य हांसिल करने के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच संघर्ष हुआ और परिणाम स्वरूप कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान ने अपने अधिकार में ले लिया। कश्मीर का क्षेत्र विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच आज भी जारी है। धारा 370 को 2019 में हटा दिया गया था जिसके बाद जम्मू और कश्मीर का क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाता है। जम्मू और कश्मीर एक सांस्कृतिक क्षेत्र है, जिसमें कई परंपराएँ और धर्म समाहित हैं। इन्ही की वजह से आज भी इसकी अनूठी पहचान है।

जम्मू और कश्मीर का भूगोल और पर्यावरण

जम्मू और कश्मीर भारत के उत्तरी क्षेत्र का हिस्सा है। जम्मू और कश्मीर का एक समृद्ध पर्यावरण है। जम्मू और कश्मीर हिमालय में बर्फ से ढकी चोटियों, हरी-भरी घाटियों और प्राचीन झीलों से भरा हुआ है। भारत का हिस्सा होने के साथ यह क्षेत्र पाकिस्तान और चीन से अपनी बॉर्डर साझा करता है। कश्मीर अपनी उपजाऊ भूमि और मनोरम सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर सेब के बड़े बड़े बगीचे भी उपस्थित हैं। जम्मू के मंदिर, जंगल और धार्मिक स्थल अधिक प्रसिद्ध हैं। इस क्षेत्र में झेलम और चिनाब जैसी मुख्य नदियां हैं जो हिमालय के ग्लेशियर से उत्पान होती हैं। जम्मू और कश्मीर के इस विविध परिदृश्य में विविध वनस्पतियां भी पाई जाती हैं। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य स्थल हैं।

जम्मू और कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत

जम्मू और कश्मीर की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। यह विरासत इसके जातीय और धार्मिक समुदायों को दर्शाती है। यह क्षेत्र अपनी पारंपरिक शिल्प कला जैसे पश्मीना शॉल, जटिल कालीन और पेपर-मैचे कला के लिए जाना जाता है। सूफियाना कलाम की मधुर ध्वनि, रौफ नृत्य सहित इसकी सांस्कृतिक पहचान का मुख्य हिस्सा हैं। इस क्षेत्र में ईद, दिवाली और हेमिस महोत्सव जैसे त्योहार यहां के लोगों के बीच बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। यहां के मुख्य व्यंजनों में रोगन जोश और दम आलू के साथ फ़ारसी, मध्य एशियाई और भारतीय व्यंजनों का मिश्रण शामिल है। इसकी अहम सांस्कृतिक विरासत में मुगल गार्डन और शंकराचार्य मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्मारक भी शामिल हैं। 

उपसंहार

जम्मू और कश्मीर इसके मनभावन सौंदर्य के साथ एक समृद्ध क्षेत्र है। इस क्षेत्र में बर्फ से ढके बड़े बड़े पहाड़ और हरी-भरी घाटियों तक सभी क्षेत्र मन को लुभाते हैं। इसकी सांस्कृतिक स्थान इसे भारत का एक अनूठा और आकर्षक हिस्सा बनाती है। इन सभी के साथ यह क्षेत्र जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों और क्षेत्रीय विवादों से भी घिरा रहा है। इन सभी चुनौतियों के बावजूद जम्मू और कश्मीर सांस्कृतिक सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है। जम्मू और कश्मीर को भारत का ताज भी कहा जाता है। अपने संघर्ष और जटिलताओं से उबरकर यह क्षेत्र में वर्तमान ने निरंतर तरक्की कर रहा है।  

FAQs 

कश्मीर किस लिए प्रसिद्ध है?

यह क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ और हरी-भरी और खूबसूरत घाटियाँ शामिल हैं। यह क्षेत्र दो देशों से घिरा हुआ है, जो पाकिस्तान और चीन हैं। कश्मीर डल झील, पश्मीना शॉल, खूबसूरत मुगल उद्यान और अमरनाथ और वैष्णो देवी के तीर्थ स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

कश्मीर का उपनाम क्या है?

प्रकृति ने कश्मीर को अविश्वसनीय सुंदरता दी है और इसे सही मायने में “धरती का स्वर्ग” कहा जाता है।

जम्मू को क्या कहा जाता है?

जम्मू को उसके प्राचीन मंदिरों और हिंदू तीर्थस्थलों के लिए “मंदिरों का शहर” के रूप में जाना जाता है।

उम्मीद है आपको essay on jammu and kashmir in hindi के संदर्भ में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। हिंदी व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*