Egypt Facts : मिस्र (इजिप्ट) से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Egypt Facts in Hindi (1)

मिस्र, जिसे इतिहास, रहस्यों और अद्भुत निर्माणों की भूमि कहा जाता है। यहाँ के गीज़ा के महान पिरामिड दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यह देश न केवल अपने इतिहास के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि दुनिया की सबसे लंबी ‘नील’ नदी भी यहीं बहती है, जिसने हजारों वर्षों तक इस क्षेत्र की कृषि और जीवनशैली को आकार दिया। मिस्र का इतिहास और संस्कृति इतने समृद्ध और रहस्यमयी हैं कि उन्होंने सदियों से दुनियाभर के वैज्ञानिकों और पर्यटकों को आकर्षित किया है। मिस्र (इजिप्ट) के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Egypt Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।  

Egypt Facts in Hindi – मिस्र (इजिप्ट) से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार मिस्र से जुड़े रोचक तथ्य (Egypt Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. मिस्र (इजिप्ट) का आधिकारिक नाम अरब रिपब्लिक ऑफ इजिप्ट (Arab Republic of Egypt) है। 
  2. मिस्र की राजधानी काहिरा (Cairo) है। 
  3. मिस्र की करंसी मिस्री पाउण्ड (Egyptian pound) है। 
  4. मिस्र की आधिकारिक भाषा अरबी (Arabic) है। 
  5. मिस्र की मेजर माउंटेन रेंज ईस्टर्न हाइलैंड (Eastern Highlands) है। 
  6. मिस्र में बहने वाली मुख्य नदी नील (Nile) है। 
  7. मिस्र अपना स्वतंत्रता दिवस 23 जुलाई को मनाया जाता है। 
  8. मिस्र के राष्ट्रीय ध्वज में सफेद रंग देश के उज्ज्वल भविष्य और मिस्रवासियों के हृदय की पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है, काला रंग उत्पीड़न और कब्जे का प्रतिनिधित्व करता है और उन दिनों को दर्शाता है जब मिस्र के लोग अन्याय के खिलाफ लड़े थे और लाल रंग शक्ति, आशा और शहीदों के खून का प्रतिनिधित्व करता है। 
  9. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार मिस्र में 130 से अधिक पिरामिड खोजे जा चुके हैं।
  10. गीज़ा में खुफ़ु का पिरामिड मिस्र का सबसे बड़ा पिरामिड है। 
  1. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार प्राचीन मिस्रवासियों ने बहुत सी चीजों का आविष्कार किया था, जैसे कागज, कलम, ताले और चाबियाँ। 
  2. मिस्र को दो भागों में विभाजित किया जाता है – दक्षिण में ऊपरी मिस्र और उत्तर में निचला मिस्र। 
  3. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार मिस्र के लगभग 90 प्रतिशत लोग मुसलमान हैं, जिसका अर्थ है कि वे इस्लाम धर्म के फॉलोवर्स हैं। 
  4. BBC की साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र का क्षेत्रफल 1,010,408 वर्ग किमी है। 
  5. BBC की साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र की जनसंख्या 107.7 मिलियन है। 
  6. 2,629 मीटर की ऊँचाई के साथ, माउंट कैथरीन मिस्र का सबसे ऊँचा पर्वत (8625 फ़ीट) है।
  7. मिस्र का अधिकांश क्षेत्र सहारा और लीबिया के रेगिस्तान से बना है।
  8. भूमध्य सागर और लाल सागर के साथ-साथ मिस्र की सीमाएँ इज़राइल, लीबिया, सूडान और गाजा पट्टी से भी मिलती हैं।
  9. मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में अफ्रीका और एशिया दोनों मौजूद हैं।
  10. मिस्र अफ्रीका का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। 
  11. मिस्र में 7 यूनेस्को स्थल हैं, ये हैं अबू मेना, थीब्स का नेक्रोपोलिस, काहिरा, गीज़ा के पिरामिड, न्युबियन स्मारक, सेंट कैथरीन क्षेत्र और व्हेल घाटी।

Egypt National Symbols Facts in Hindi – मिस्र (इजिप्ट) के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

मिस्र के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. स्टेपी ईगल (Steppe eagle) मिस्र का राष्ट्रीय पक्षी है। 
  2. लोटस (Egyptian lotus) मिस्र का राष्ट्रीय फूल है। 
  3. मिस्र का राष्ट्रीय व्यंजन कोशारी (Koshari) है। 
  4. मिस्र का राष्ट्रीय पेड़ डौम पाम (Doum palm) है। 
  5. Bilady, Bilady, Bilady मिस्र का राष्ट्रीय गान है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Egypt Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*