E Kalyan Jharkhand Scholarship झारखंड सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करती है कि राज्य का कोई भी विद्यार्थी शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रहे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप E Kalyan Jharkhand Scholarship आरंभ किया गया है। इस ब्लॉग के अंदर E Kalyan Jharkhand Scholarship के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। E Kalyan Jharkhand Scholarship क्या है? स्कॉलरशिप का उद्देश्य, पात्रता, लाभ, महत्वपूर्ण दस्तावेज के संबंधित सभी जानकारियां आप इस ब्लॉग के अंदर प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं E Kalyan Jharkhand के बारे में Leverage Edu के साथ।
जियो स्कॉलरशिप (Jio Scholarship)
Table of contents
- E Kalyan Jharkhand Scholarship 2021 झारखंड ई कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल 2021
- E Kalyan Jharkhand Scholarship: Key Point
- ई कल्याण स्कॉलरशिप की सूची List
- ई कल्याण छात्रवृत्ति झारखंड के लाभ तथा विशेषताएं
- E Kalyan Jharkhand Scholarship
- योग्यता (Eligibility)
- Important Link
- आवेदन करने की प्रक्रिया
- झारखंड ई कल्याण मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- FAQ
E Kalyan Jharkhand Scholarship 2021 झारखंड ई कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल 2021
E Kalyan Jharkhand Scholarship के माध्यम से राज्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान करती है। एस्कॉलरशिप उच्च माध्यमिक कक्षा पास करने वाले छात्रों को प्रदान की जाती है। E Kalyan Jharkhand Scholarship विद्यार्थियों को प्रदान किए हैं जो अपने आर्थिक स्थिति के कारण आगे नहीं पढ़ पाते हैं। इस योजना के कारण वह सभी लोग शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं और आगे प्रोत्साहित होते हैं। E Kalyan Jharkhand Scholarship प्राप्त करने के लिए आपको झारखंड कल्याण विभाग द्वारा दी गई वेबसाइट पर जाना होता है। इस वेबसाइट पर आपको online scholarship के लिए apply करना होता है। E Kalyan Jharkhand Scholarship यह केवल पोस्ट मैट्रिक और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी को ही प्रदान की जाती है।
E Kalyan Jharkhand Scholarship: Key Point
योजना का नाम | Jharkhand e Kalyan scholarship |
इनके द्वारा शुरू की गयी | झारखण्ड सरकार |
लाभार्थी | पोस्ट मैट्रिक में पढ़ रहे और 10 वी पास करने वाले विधार्थी |
विभाग | ई कल्याण विभाग झारखण्ड |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://ekalyan.cgg.gov.in/Login.do |
Sitaram Jindal Scholarship (सीताराम जिंदल स्कॉलरशिप)
ई कल्याण स्कॉलरशिप की सूची List
झारखंड सरकार द्वारा झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप बच्चों को प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा तीन स्कॉलरशिप स्कीम चलाई जाती है जो की कुछ इस प्रकार है।
- प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप
- पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (within state)
- पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (outside state)
ई कल्याण छात्रवृत्ति झारखंड के लाभ तथा विशेषताएं
- झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप के माध्यम से झारखंड के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है जिससे विद्यार्थी कि वह अपनी पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण ना छोड़े और अपना भविष्य सुधार सकें।
- सरकार द्वारा झारखंड ई कल्याण पोर्टल की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के सभी विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं और स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं।
- यह स्कॉलरशिप केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के लिए आरंभ की गई है।
- राज्य के सभी विद्यार्थी जो स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इस स्कॉलरशिप के माध्यम से अब बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी और भविष्य मैं अपने सपने को अच्छे से साकार कर पाएंगे। क्योंकि उनकी पढ़ाई का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा।
- स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए छात्र का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य है , जिससे स्कॉलरशिप के पैसे उनके खाते में आ जाएंगे।
E Kalyan Jharkhand Scholarship
अवश्यक कागजात ( Important Documents)
- मैट्रिक का मार्कशीट (10 th Marksheet)
- जाती प्रमाण पत्र (ऑनलाइन)
- आय प्रमाण पत्र (ऑनलाइन )
- (The validity of Income Certificate should be from 1st April 2020)
- निवास प्रमाण पत्र (ऑनलाइन)
- School/College का बोनाफाईड सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पिछले साल का मार्कशीट
- एक रंगीन फोटोग्राफ
- Admission Number
- Admission Date
योग्यता (Eligibility)
- झारखंड राज्य स्थायी एवं लोकल निवासी ही इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- यह छात्रवृति योजना केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी गरीब श्रेणी के लिए लागू होती है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम पारिवारिक आय 2.5 लाख तक होनी चाहिए।
- ओबीसी श्रेणी के लिए अधिकतम पारिवारिक आय 1.5 लाख तक होनी चाहिए।
- इस छात्रवृति योजना का लाभ 10 वीं से ऊपर किसी भी संकाय एवं किसी भी वर्ग में पढने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- नई नियमावली के तहत राज्य के बाहर के विश्वविद्यालय एवं संस्थानों से सामान्य स्नातक कोर्स जैसे बी० ए०, बीएससी, बि० कोम, सहित डिग्री डिप्लोमा और अन्य कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी।
Important Link
Registration | Click Here |
Sign Up | Click Here |
Login | Click Here |
Download Notification | Download |
Official Website | Click Here |
आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले ‘e Kalyan’ की वेबसाइट https://ekalyan.cgg.gov.in/ को अपने Browser पर खोलें ।
- अगर आप पहली बार Apply कर रहें हैं तो Scholarship Registrations लिंक पर Click करें एक नया पेज खुलेगा सबसे नीचे Register/Sign up लिंक पर क्लिक कर अपना सारा विवरण भर लें एवं भरा हुआ विवरण का प्रिंट ले लें।
- अगर आप पहले Apply कर चूंके हैं और ये आप दूसरी बार Apply कर रहें हैं तो आप Student Login लिंक पर क्लिक करें अपना Username और Password डालकर Login कर लें एवं अपना सारा विवरण भर लें एवं भरा हुआ विवरण का प्रिंट ले लें।
यूपी स्कॉलरशिप 2021- पात्रता, आवेदन। राशि और अधिक
झारखंड ई कल्याण मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
- अब आपको सर्च बॉक्स में ई कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
- आप को सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार ई कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
Contact Helpdesk No’s: 040-23120591,040-23120592,040-23120593
E-mail: helpdeskekalyan@gmail.com
Source: J L Jharkhand
FAQ
उत्तर: आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021 है।
उत्तर: आप इस प्रकार चेक कर सकते हैं –
अपने “Student Login ID” से लॉगिन कर लें।
फिर, Post Matric Application Status के “Application Status” लिंक पर क्लिक करें।
और “Session” को सेलेक्ट करे।
इतना करने के बाद सारा विवरण आप देख सकते है।
उत्तर: जिला सूचना केंद्र के प्रिंसीपल सिस्टम एनालिस्ट प्रशांत करोले ने बताया कि 31 जनवरी तक पोर्टल के जरिए फॉर्म भरे जाएंगे। इसके लिए संबंधित छात्र को समग्र आईडी, आधार नंबर, 10वीं बोर्ड की मार्कशीट, बोर्ड का नामांकन नंबर, जाति व आय प्रमाण-पत्र, पिछले साल की मार्कशाट अनिवार्य है।
आशा करते हैं कि आपको E Kalyan Jharkhand का ब्लॉग अच्छा लगा होगा। जितना हो सके अपने दोस्तों और बाकी सब को शेयर करें ताकि वह भी इसका लाभ उठा सकें और उसकी जानकारी प्राप्त कर सके और अपने लक्ष्य को पूरा कर सकें। हमारे Leverage Edu में आपको ऐसे कई प्रकार के ब्लॉग मिलेंगे जहां आप अलग-अलग विषय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।अगर आपको किसी भी प्रकार के सवाल में दिक्कत हो रही हो तो हमारी विशेषज्ञ आपकी सहायता भी करेंगे।