Current Affairs Quiz in Hindi: 17 अक्टूबर 2024 – ‘महर्षि वाल्‍मीकि जयंती’ आज 

1 minute read
Current Affairs Quiz In Hindi 17 October 2024

भारत की सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, PCS, SSC CGL, Railways, Indian Army, Indian Navy, Indian Airforce, CISF, BSF, PSU Company और Banking में करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। यहां आपके सामान्य ज्ञान में वृद्धि और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 17 अक्टूबर 2024 के Current Affairs Quiz In Hindi की जानकारी दी जा रही है। 

आज के इस क्विज में खो खो विश्व कप, तितली विविधता केंद्र, यूनेस्को, अंतरराष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, हरियाणा और वार्षिक उत्सव मेरा होउ चोंगबा 2024 से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन (Current Affairs Questions in Hindi) शामिल है। 

Current Affairs Quiz in Hindi With Answers – 17 अक्टूबर 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Current Affairs Quiz In Hindi) से संबंधित कुछ प्रमुख प्रश्न इस प्रकार हैं:-

1. भारत में पहली बार खो खो विश्व कप 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(A) दिल्ली 
(B) चंडीगढ़
(C) लद्दाख 
(D) जम्मू कश्मीर 

2. भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र कौनसा उद्यान बना है?

(A) नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान
(B) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 
(C) मानस राष्ट्रीय उद्यान
(D) पेरियार राष्ट्रीय उद्यान

3. यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत के किस शहर को शामिल किया गया है?

(A) ओरछा
(B) उनाकोटी
(C) महरौली 
(D) दतिया

4. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 का आयोजन कहाँ किया गया है?

(A) मुंबई 
(B) बेंगलुरु
(C) दिल्ली  
(D) कोलकाता 

5. आगामी अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा का सातवां सत्र कहाँ आयोजित किया जाएगा?

(A) जयपुर 
(B) गांधीनगर
(C) नई दिल्ली 
(D) भोपाल 

6. हरियाणा में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ किसने ली है?

(A) मनोहर लाल खट्टर
(B) नायब सिंह सैनी 
(C) दुष्यंत चौटाला
(D) जयंत चौधरी 

7. वार्षिक उत्सव ‘मेरा होउ चोंगबा 2024’ कहाँ शुरू हुआ है?

(A) आसनसोल 
(B) इम्फाल  
(C) अगरतला
(D) गुवाहाटी 

यह भी पढ़ें – 310+ सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स प्रश्न

उत्तर

1. (A) दिल्ली 

भारत में पहली बार खो खो विश्व कप (Kho Kho World Cup 2025), 13 से 19 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 

2. (B) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 

असम में स्थित ‘काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान’ भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र बना है। इसमें 446 किस्म की तितलियां पाई गई हैं। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश का ‘नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान’ देश का पहला तितली विविधता केंद्र है। 

3. (A) ओरछा

हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में राम राजा की नगरी ‘ओरछा’ को भी शामिल किया गया है। वहीं यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में मध्य प्रदेश के 14 स्थल शामिल है। 

4. (C) दिल्ली  

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजधानी दिल्ली में 16 अक्टूबर को पहले ‘अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024’ का उद्घाटन किया है। संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित छह दिवसीय इस महोत्सव में अमेरिका, इंडोनेशिया, नेपाल, बांग्लादेश, सिंगापुर और श्रीलंका समेत कई अन्य देशों से कलाकार, विद्वान और नृत्य आलोचक शामिल हो रहे हैं।

5. (C) नई दिल्ली 

‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन-ISA सभा’ का सातवां सत्र 3 नवंबर से 6 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

6. (B) नायब सिंह सैनी 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता ‘नायब सिंह सैनी’ लगातार दूसरी बार आज यानी 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

7. (B) इम्फाल  

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में 17 अक्टूबर से वार्षिक उत्सव ‘मेरा होउ चोंगबा 2024’ आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 17 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित Current Affairs Quiz In Hindi के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*