CTET के बाद क्या करें: करियर स्कोप, जॉब प्रोफाइल्स और आवश्यक स्किल्स

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
ctet ke baad kya kare

अगर आपने CTET क्वालिफाई कर लिया है या इसकी तैयारी कर रहे हैं, तो अब आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि आगे आपके पास कौन-कौन से अवसर हैं और आपको क्या करना चाहिए। सबसे पहले आपको यह समझना ज़रूरी है कि CTET सिर्फ एक पात्रता परीक्षा है इसे पास करते ही सरकारी नौकरी नहीं मिलती है। लेकिन आपके सामने कई करियर ऑप्शन खुल जाते हैं। इस परीक्षा की वैलिडिटी लाइफटाइम होती है, इसलिए सरकारी जॉब में अप्लाई करने के लिए आपको बार-बार CTET परीक्षा नहीं देनी होती है।

आप सरकारी स्कूलों में निकलने वाली भर्तियों (जैसे KVS, NVS या राज्य स्तर की टीचर भर्ती) के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप प्राइवेट सेक्टर में जाना चाहते हैं, तो स्कूलों में टीचिंग जॉब के मौके भी आपके लिए खुले हैं। इसके अलावा, आप ट्यूशन, कोचिंग या ऑनलाइन टीचिंग जैसे विकल्प भी चुन सकते हैं, जो आज के समय में तेजी से बढ़ रहे हैं।

अगर आप अपने करियर को और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आगे की पढ़ाई जैसे B.Ed, M.Ed या किसी स्पेशलाइजेशन कोर्स की तरफ भी जा सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में और बेहतर अवसर मिलते हैं।

यानि, CTET के बाद आपके सामने सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई रास्ते होते हैं। इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि ये सभी अवसर क्या हैं, अन्य कोर्सेज क्या हैं और जरूरी स्किल्स के बारे में।

CTET परीक्षा क्या है?

CTET परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन CBSE द्वारा किया जाता है। CTET का पूरा नाम सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है। इस परीक्षा का उद्देश्य कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सरकारी और केंद्रीय विद्यालयों (जैसे KVS, NVS) में शिक्षक बनने के लिए न्यूनतम योग्यता तय करना या उम्मीदवारों की योग्यता की जांच करना है। इस परीक्षा में मुख्य रूप से 2 पेपर होते हैं, जिसमें पेपर 1 मुख्य रूप से प्राथमिक स्तर शिक्षक योग्यता के लिए और पेपर 2 को उच्च प्राथमिक स्तर शिक्षक योग्यता के लिए आयोजित किया जाता है। वर्ष 2021 के बाद से इस परीक्षा के सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन हो चुकी है, जिससे आप एक बार अच्छा स्कोर लाकर लाइफटाइम उसका उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – CTET सिलेबस 2026

CTET के बाद टीचर बनने के लिए जरुरी स्किल्स

CTET परीक्षा को पास करने के बाद शिक्षक बनने के लिए आपके पास मुख्य रूप से निम्नलिखित स्किल्स होनी चाहिए, जो सरकारी और प्राइवेट दोनों ही तरह के शिक्षकों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं –

  • इफेक्टिव कम्युनिकेशन
  • क्लासरूम मैनेजमेंट
  • लेसन प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट
  • डिजिटल टीचिंग
  • अनुकूलनशीलता या लचीलापन (अडाप्टेबिलिटी)

CTET के बाद सरकारी नौकरी के विकल्प

CTET पास करने के बाद आप मुख्य रूप से केंद्र सरकार की शिक्षक भर्तियों और राज्य स्तरीय शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि CTET के बाद आप सीधे किसी सरकारी जॉब को नहीं पा सकते हैं, बल्कि निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल के लिए आपको कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक भर्ती परीक्षा में बैठना होता है –

जॉब प्रोफाइलविभाग/रिक्रूटर का नामभर्ती प्रक्रिया
प्राइमरी टीचर (PRT)केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)CTET, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)नवोदय विद्यालय समिति (NVS)CTET, CBT परीक्षा और डेमो/इंटरव्यू
असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी)DSSSB (दिल्ली)वन-टियर CBT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
PRT / TGT टीचरआर्मी पब्लिक स्कूल (AWES)OST स्कोर कार्ड, इंटरव्यू और टीचिंग स्किल
शिक्षा अधिकारी (BEO/DEO)राज्य लोक सेवा आयोगग्रेजुएशन, PCS परीक्षा (CTET सर्टिफिकेट उपयोगी)
EMRS टीचर (ट्राइबल स्कूल्स)जनजातीय कार्य मंत्रालयCTET, सरकारी परीक्षा और इंटरव्यू
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर/वर्करमहिला एवं बाल विकास विभागमेरिट/लिखित परीक्षा (राज्य अनुसार)

यह भी पढ़ें – प्रोफेसर कैसे बनें?

CTET के बाद प्राइवेट नौकरी के विकल्प

प्राइवेट सेक्टर में भी CTET के स्कोरबोर्ड की बड़ी वैल्यू होती है। कई प्रमुख संस्थानों में CTET पास करने वाले उम्मीदवारों को पहली प्राथमिकता दी जाती है। CTET के बाद आप भारत के प्रमुख इंटरनेशनल और पब्लिक स्कूल में भी टीचर या एड-टेक फर्म में भी सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट और ऑनलाइन ट्यूटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। यहाँ दी गई निम्नलिखित टेबल के माध्यम से आपको CTET के बाद प्राइवेट नौकरी के प्रमुख विकल्पों की जानकारी दी गई है –

जॉब प्रोफाइलप्रमुख रिक्रूटर का नामभर्ती प्रक्रिया
प्राइमरी टीचर (PRT)दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस)रिज्यूमे स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, डेमो और इंटरव्यू
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)एमिटी इंटरनेशनल स्कूलसब्जेक्ट टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट और इंटरव्यू
सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्टबायजूस (BYJU’S), अनएकेडमीऑनलाइन असेसमेंट, कंटेंट राइटिंग टास्क और इंटरव्यू
ऑनलाइन ट्यूटरवेदांतु और व्हाइटहैट जूनियरवीडियो डेमो और टीचिंग स्किल इवैल्यूएशन
प्री-प्राइमरी हेडयूरो किड्स और किडजीवॉक-इन इंटरव्यू और एक्सपीरियंस बेस्ड डिस्कशन
करिकुलम प्लानरलीड स्कूल (LEAD School)पोर्टफोलियो प्रेजेंटेशन और डिजाइनिंग टास्क
एकेडमिक स्पेशलिस्टरिलायंस फाउंडेशन स्कूलमेरिट स्क्रीनिंग और पैनल इंटरव्यू

यह भी पढ़ें – BA BEd कोर्स विवरण: योग्यता, प्रवेश परीक्षाएं, कॉलेज, करियर स्कोप

CTET के बाद जॉब प्रोफाइल और मिलने वाली सैलरी

CTET के बाद आप निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इन पर मिलने वाली सैलरी को ambitionbox पर दिए गए आंकड़ों के आधार पर बताया गया है। हालाँकि CTET के बाद मिलने वाली सैलरी और करियर ग्रोथ, आपकी जॉब प्रोफाइल और करियर गोल्स के आधार पर निर्भर करती है। यहाँ दी गई शुरूआती अनुमानित सैलरी आपके अनुभव के आधार पर बढ़ सकती है –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक वेतन (INR)
प्राइमरी टीचर INR 2.8 लाख – INR 3.1 लाख
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)INR 4 लाख – INR 4.5 लाख
प्री-प्राइमरी हेडINR 6.2 लाख – INR 6.9 लाख
ऑनलाइन ट्यूटर INR 2.7 लाख – INR 3 लाख
करिकुलम डिज़ाइनरINR 6.6 लाख – INR 7.4 लाख
एकेडमिक स्पेशलिस्टINR 4.7 लाख – INR 5.2 लाख

CTET के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

CTET के बाद आपके पास केवल सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में टीचर बनने का ही विकल्प नहीं रहता। अगर आप टीचिंग फील्ड में और आगे बढ़ना चाहते हैं तो अपनी क्वालिफिकेशन अपग्रेड करने के लिए हायर एजुकेशन का रास्ता भी चुन सकते हैं।

उदाहरण के लिए अगर आपने D.El.Ed किया है तो B.Ed करके आप प्राइमरी के साथ-साथ अपर प्राइमरी और उससे ऊपर के लेवल की वैकेंसी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। जबकि केवल D.El.Ed के साथ आप प्राइमरी लेवल तक ही सीमित रहते हैं। इसी तरह B.Ed के बाद M.Ed करके आप रिसर्च या कॉलेज लेवल टीचिंग की तरफ भी जा सकते हैं। नीचे दी गई टेबल में ऐसे ही कुछ प्रमुख कोर्सेज की जानकारी दी गई है –

कोर्स का नामकोर्स का स्तरकोर्स की अवधिन्यूनतम योग्यता
बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed)इंटीग्रेटेड डिग्री4 वर्ष12वीं पास (लगभग 50% अंक)
मास्टर ऑफ एजुकेशन (M.Ed)पोस्टग्रेजुएट कोर्स2 वर्षB.Ed डिग्री अनिवार्य
बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (B.P.Ed)स्पेशलाइज्ड कोर्स2-3 वर्षग्रेजुएशन और स्पोर्ट्स बैकग्राउंड
डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (D.P.Ed)डिप्लोमा कोर्स1-2 वर्षमान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP)इंटीग्रेटेड डिग्री4 वर्षमान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास

FAQs

CTET पास करने के बाद क्या करना चाहिए?

CTET पास करने के बाद आप किसी भी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में टीचर बनने के लिए प्रयास कर सकते हैं। इसे पास करने के बाद आपको मिलने वाला सर्टिफिकेट आपकी टीचिंग एबिलिटी को दर्शाता है।

क्या CTET के बाद प्राइवेट स्कूल में नौकरी मिल सकती है?

हाँ, कई अच्छे प्राइवेट स्कूलों में CTET के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि यह आपकी टीचिंग एबिलिटी को दर्शाता है। हालाँकि प्राइवेट स्कूलों में चयन प्रक्रिया के लिए डेमो क्लास, इंटरव्यू और टीचिंग स्किल्स पर निर्भर करती है।

CTET के बाद सरकारी शिक्षक कैसे बनें?

CTET पास करने के बाद आप सरकारी शिक्षक बन सकते हैं, इसके लिए आपको संबंधित भर्ती परीक्षा जैसे – KVS, NVS या राज्य शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होना पड़ता है। इसके बाद अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट के आधार पर आपका चयन सरकारी शिक्षक के रूप में होता है।

CTET कितने साल मान्य होता है?

CTET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफटाइम होती है। इस सर्टिफिकेट को एक बार पास करके यह आजीवन आपके लिए मान्य होता है।

क्या सीटीईटी के बाद मुझे सीधे नौकरी मिल सकती है?

नहीं सीटीईटी के बाद आपको सीधे नौकरी नहीं मिलती क्योंकि यह एक पात्रता परीक्षा होती है। यह परीक्षा यह प्रमाणित करती है कि आप शिक्षक बनने योग्य हैं या नहीं। इस परीक्षा को पास करने के बाद आपको केंद्र या राज्य सरकार की अलग-अलग शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करना होता है।

संबंधित आर्टिकल्स

NPTT कोर्सएम.एड कोर्स डिटेल्स
बी.एड कोर्सD.Ed कोर्स क्या है?

उम्मीद है, यह जानकारी आपको CTET के बाद सही करियर विकल्प चुनने में मदद करेगी। ऐसे ही अन्य कोर्स गाइड और करियर गाइड ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*