कॉस्मेटोलॉजी कोर्स: आवश्यक योग्यता, फीस, अवधि और करियर स्कोप

2 minute read
AI के साथ सारांशित करें
कॉस्मेटोलॉजी कोर्स

आज के समय में हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। इसी कारण दुनियाभर में ब्यूटी सैलून, वेलनेस सेंटर, नेल आर्ट, हेयर स्टूडियो और कॉस्मेटिक क्लिनिक्स में तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत में भी ब्यूटी एंड पर्सनल केयर मार्केट बहुत तेजी से ग्रो कर रहा है। अगर आप भी बदलते फैशन ट्रेंड के साथ लोगों को खूबसूरत बनाने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप कॉस्मेटोलॉजी कोर्स के माध्यम से इस क्षेत्र में सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। 

कॉस्मेटोलॉजी एक स्किल बेस्ड प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें आपको ब्यूटी, हेयर, स्किन और मेकअप से जुड़ी सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। भारत में 12वीं के बाद कॉस्मेटोलॉजी कोर्स UG, PG, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट लेवल पर उपलब्ध हैं। वहीं संबंधित कोर्स कंप्लीट करने के बाद आप ब्यूटीशियन, हेयर स्टाइलिस्ट, कॉस्मेटोलॉजिस्ट व नेल आर्टिस्ट जॉब प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं। यदि आप कॉस्मेटोलॉजी कोर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें। 

This Blog Includes:
  1. कॉस्मेटोलॉजी कोर्स का ओवरव्यू
  2. कॉस्मेटोलॉजी कोर्स क्या है?
  3. कॉस्मेटोलॉजी कोर्स क्यों चुनें?
    1. 1. ब्यूटी इंडस्ट्री एक तेजी से बढ़ता हुआ करियर सेक्टर है
    2. 2. कम समय में स्किल-बेस्ड प्रोफेशनल बन सकते हैं
    3. 3. जॉब के साथ अपना बिजनेस शुरू करने का मौका
    4. 4. भारत और विदेश दोनों में करियर की संभावनाएं
    5. 5. क्रिएटिव लोगों के लिए परफेक्ट करियर चॉइस
  4. कॉस्मेटोलॉजी कोर्सेज की पूरी सूची
    1. सर्टिफिकेट कोर्सेज
    2. डिप्लोमा कोर्सेज
    3. कॉस्मेटोलॉजी में बैचलर कोर्सेज
    4. कॉस्मेटोलॉजी में मास्टर्स कोर्सेज
  5. कॉस्मेटोलॉजी कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता
  6. कॉस्मेटोलॉजिस्ट बनने के लिए आवश्यक स्किल्स 
  7. कॉस्मेटोलॉजी कोर्स उपलब्ध कराने वाले प्रमुख कॉलेज
  8. कॉस्मेटोलॉजी कोर्स करने के बाद रोजगार के क्षेत्र 
  9. कॉस्मेटोलॉजी कोर्स के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी
  10. भारत में कॉस्मेटोलॉजी के लिए लाइसेंस या रेगुलेशन की भूमिका
  11. FAQs

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स का ओवरव्यू

बिंदुविवरण
कोर्स का नामकॉस्मेटोलॉजी
कोर्स का उद्देश्यछात्रों को ब्यूटी इंडस्ट्री के प्रैक्टिकल और सेफ्टी-आधारित टेक्नीक्स सिखाना ताकि वे प्रोफेशनल लेवल पर काम कर सकें।
कोर्स का स्तरसर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा, और बैचलर डिग्री (B.Voc) के रूप में उपलब्ध।
मुख्य विषयस्किन एनालिसिस, फेशियल थेरेपी, हेयर कटिंग व कलरिंग, बेसिक और एडवांस मेकअप, हाइजीन और क्लाइंट हैंडलिंग।
कोर्स अवधिआमतौर पर 6 महीने से 2 साल तक, यह सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री पर निर्भर करता है।
एलिजिबिलिटीअधिकतर संस्थानों में न्यूनतम 10वीं या 12वीं पास होना पर्याप्त होता है।
करियर स्कोपब्यूटी सैलून, स्पा, फैशन इंडस्ट्री, फिल्म-टीवी, या अपना ब्यूटी स्टूडियो शुरू करने के अवसर।

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स क्या है?

कॉस्मेटोलॉजी एक नॉन-मेडिकल फील्ड है। कॉस्मेटोलॉजी कोर्स के अंतर्गत मूलतः सौंदर्य सेवाओं की कला और विज्ञान की स्टडी कराई जाती है। इसमें बालों की स्टाइलिंग, मेकअप, स्किनकेयर, नेल आर्ट, फैशियल, वॅक्सिंग जैसी सेवाओं की जानकारी दी जाती है। यह कोर्स सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, बैचलर्स डिग्री और मास्टर्स डिग्री के रूप में किया जा सकता है। इस कोर्स की अवधि और फीस कोर्स के प्रकार पर निर्भर करती है।

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स क्यों चुनें?

नीचे दिए गए बिंदुओं में आपको कॉस्मेटोलॉजी कोर्स करने के प्रमुख कारण बताए गए हैं:

1. ब्यूटी इंडस्ट्री एक तेजी से बढ़ता हुआ करियर सेक्टर है

कॉस्मेटोलॉजी आज सिर्फ ब्यूटी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक मल्टी-करोड़ इंडस्ट्री बन चुकी है। भारत में स्किनकेयर, हेयरकेयर और पर्सनल ग्रूमिंग की डिमांड लगातार बढ़ रही है। शादी, सोशल मीडिया और प्रोफेशनल लाइफ में अपीयरेंस की अहमियत बढ़ने से ट्रेंड स्किल्ड कॉस्मेटोलॉजिस्ट की जरूरत और बढ़ी है। यह कोर्स ऐसे सेक्टर में करियर बनाने का मौका देता है जहां जॉब की मांग आने वाले सालों में कम नहीं होने वाली।

2. कम समय में स्किल-बेस्ड प्रोफेशनल बन सकते हैं

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह स्किल-बेस्ड होता है। इसमें सालों तक डिग्री करने की जरूरत नहीं होती। 6 महीने से 2 साल के डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करके आप प्रोफेशनल लेवल की स्किल्स सीख सकते हैं। हेयर स्टाइलिंग, स्किन ट्रीटमेंट, मेकअप और प्रोडक्ट नॉलेज जैसी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग आपको जल्दी कमाई शुरू करने लायक बना देती है।

3. जॉब के साथ अपना बिजनेस शुरू करने का मौका

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स करने के बाद आप सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं रहते। सैलून, स्पा, स्किन क्लिनिक या फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट के रूप में खुद का काम शुरू कर सकते हैं। कम निवेश में अपना बिजनेस शुरू करने की सुविधा इस फील्ड को और मजबूत बनाती है। अनुभव बढ़ने के साथ आपकी कमाई भी बढ़ती है, जो इसे लॉन्ग-टर्म करियर के लिए एक स्मार्ट ऑप्शन बनाता है।

4. भारत और विदेश दोनों में करियर की संभावनाएं

कॉस्मेटोलॉजी एक ग्लोबल स्किल है। अगर आप सही ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन लेते हैं, तो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काम कर सकते हैं। कई देशों में लाइसेंस-बेस्ड कॉस्मेटोलॉजिस्ट की अच्छी डिमांड है। इंटरनेशनल सैलून चेन, क्रूज शिप्स और फैशन इंडस्ट्री में यह स्किल काफी वैल्यू रखती है। यही वजह है कि यह कोर्स स्टडी अब्रॉड प्लान करने वालों के लिए भी उपयोगी है।

5. क्रिएटिव लोगों के लिए परफेक्ट करियर चॉइस

अगर आपको क्रिएटिव काम पसंद है और आप रोज़ कुछ नया करना चाहते हैं, तो कॉस्मेटोलॉजी आपके लिए सही फील्ड है। इसमें ट्रेंड्स बदलते रहते हैं और सीखने की प्रक्रिया कभी रुकती नहीं। मेकअप, हेयर और स्किन से जुड़े नए टेक्निक्स आपको खुद को लगातार अपग्रेड करने का मौका देते हैं। यही क्रिएटिव फ्रीडम इस करियर को बोरिंग नहीं बल्कि एक्साइटिंग बनाए रखती है।

कॉस्मेटोलॉजी कोर्सेज की पूरी सूची

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स की अवधि ज्यादातर कॉलेज में एक जैसी ही होती है लेकिन फीस अलग-अलग कॉलेज और आपके कोर्स के चुनाव के आधार पर भिन्न – भिन्न हो सकती है। इन कोर्सेज को मुख्यतः चार प्रकार (जैसे – सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, बैचलर और मास्टर्स) से किया जा सकता है, जिसकी जानकारी निम्नलिखित है –

सर्टिफिकेट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स की अवधि कोर्स की अनुमानित फीस (INR)
Certificate in cosmetology2 से 6 माहINR 10,000 – 85,000
Certificate course in basic beauty2 से 6 माहINR 25,000 – 50,000
Certificate course in basic hair designing2 से 6 माहINR 45,000 – 60,000
Certificate course in professional makeup2 से 6 माहINR 10,000 – 25,000
Certificate course in artistry makeup2 से 6 माहINR 10,000 – 30,000

डिप्लोमा कोर्सेज

कोर्स का नामकोर्स की अवधिकोर्स की अनुमानित फीस (INR)
Diploma in Beauty Care1 सालINR 30,000 – 75,000
Diploma in Hair Designing1 सालINR 15,000 – 40,000
Diploma in Beauty and Sspa Management1 सालINR 45,000 – 60,000
PG Diploma in Medical Cosmetology1 सालINR 30,000 – 80,000
PG Diploma in Clinical Cosmetology1 सालINR 50,000 – 1,00,000

कॉस्मेटोलॉजी में बैचलर कोर्सेज

कोर्स का नामअवधिकोर्स की अनुमानित फीस (INR)
Bachelor of Science in cosmetology3 सालINR 1,50,000 – 2,50,000
Bachelor of Science in Beauty Cosmetology3 सालINR 5,00,000 – 8,50,000
Bachelor of Cosmetic Technology3 सालINR 3,00,000 – 10,00,000
BSc in Beauty and Spa Management3 सालINR 20,000 – 3,00,000
BSc in Cosmetology and Wellness3 सालINR 30,000 – 2,00,000

कॉस्मेटोलॉजी में मास्टर्स कोर्सेज

कोर्स का नामकोर्स का अवधिकोर्स की अनुमानित फीस (INR)
Master of cosmetic technology2 सालINR 20,000 – 2,00,000
MTech in cosmetic technology2 सालINR 55,000 – 5,00,000


नोट:
यहां दी गई फीस की जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान या कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स में आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक योग्यता को पूरा करना अनिवार्य होता है, जो इस प्रकार है:

  • सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए आपका 10वीं कक्षा में पास होना पर्याप्त है।
  • डिप्लोमा कोर्स करने के लिए आपका 12वीं पास होना ज़रूरी है। कभी‑कभी इसके लिए न्यूनतम 45‑50% मार्क्स की भी मांग की जाती है।
  • ज्यादातर सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स में कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं होता। इसके लिए एडमिशन मेरिट या पहले आवेदन करने के बेसिस पर होता है।
  • कॉस्मेटोलॉजी में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए आवेदकों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश के लिए उन्हें अपने इच्छित संस्थान द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी पड़ सकती है।
  • पीजी डिप्लोमा या मास्टर लेवल कोर्स करने के लिए आपको पहले UG या Advanced Diploma पूरा करना ज़रूरी है। हालांकि कई बार इसके लिए कुछ कॉलेज 6 महीने‑1 साल का इंटर्नशिप अनुभव भी मांगते हैं।

कॉस्मेटोलॉजिस्ट बनने के लिए आवश्यक स्किल्स 

कॉस्मेटोलॉजिस्ट बनने के लिए प्रमुख आवश्यक स्किल्स की सूची इस प्रकार है:

  • कम्युनिकेशन 
  • क्रिएटिविटी
  • ट्रेंड अवेयरनेस
  • टाइम मैनेजमेंट स्किल्स
  • स्वच्छता
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी
  • हस्त-निपुणता

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स उपलब्ध कराने वाले प्रमुख कॉलेज

नीचे कॉस्मेटोलॉजी कोर्स प्रदान करने वाले प्रमुख कॉलेज और उनके कोर्स प्रकार का विवरण तालिका में दिया गया है:

कॉलेज/संस्थान का नामप्रकारकोर्स का प्रकार
शहनाज़ हुसैन इंटरनेशनल ब्यूटी एकेडमीगैर-सरकारी (निजी)डिप्लोमा/सर्टिफिकेट इन कॉस्मेटोलॉजी
ब्लॉसम कोचर ग्रुप ऑफ सैलून एंड इंस्टीट्यूट्सगैर-सरकारी (निजी)एडवांस्ड डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी
मेरिबिल एकेडमी (Marvie Ann Marcus)गैर-सरकारी (निजी)सर्टिफिकेट इन मेकअप/हेयर/स्किन
VLCC इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड न्यूट्रिशनगैर-सरकारी (निजी)एडवांस्ड डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी
जावेद हबीब एकेडमीगैर-सरकारी (निजी)सर्टिफिकेट/डिप्लोमा इन हेयर एंड ब्यूटी
लक्मे एकेडमी (Lakmé Academy)गैर-सरकारी (निजी)प्रो-डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी
वाईएमसीए इंस्टीट्यूट फॉर करीयर स्टडीजगैर-सरकारी (निजी/NGO)डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी एंड ब्यूटी कल्चर
महिला पॉलीटेक्निक कॉलेजसरकारी (राज्य सरकार)डिप्लोमा इन ब्यूटी कल्चर एंड हेयर ड्रेसिंग
पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटीगैर-सरकारी (निजी)एडवांस्ड डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी
INIFD (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन)गैर-सरकारी (निजी)सर्टिफिकेट इन फैशन मेकअप/स्टाइलिंग

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स करने के बाद रोजगार के क्षेत्र 

आप संबंधित कॉस्मेटोलॉजी कोर्स पूरा करने के बाद इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

  • सैलून और ब्यूटी पार्लर
  • स्पा और वेलनेस सेंटर
  • एस्थेटिक्स और स्किन क्लिनिक्स
  • फ्रीलांस और पर्सनल ब्रांडिंग
  • शादी और इवेंट मेकअप
  • कॉस्मेटिक प्रोडक्ट कंपनियां 
  • शैक्षणिक क्षेत्र
  • फ़िल्म, टेलीविजन और फोटोग्राफी इंडस्ट्री 

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी

संबंधित कॉस्मेटोलॉजी कोर्स कंप्लीट करने के बाद सैलरी आपकी प्रोफाइल, कार्यक्षेत्र, एक्सपीरियंस, इंडस्ट्री सेक्टर व शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज payscale पर उपलब्ध डेटा के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब ऑप्शंस अनुमानित औसतन सालाना सैलरी (INR)
हेयर स्टाइलिस्ट2 – 3 लाख 
फेशन शो स्टाइलिस्ट4 – 5 लाख 
नेल टेक्निशन2 – 3 लाख 
मेकअप आर्टिस्ट3 – 4 लाख 
सलून सेल्स कंसल्टेंट 1 – 2 लाख 
ब्यूटी थेरेपिस्ट 2 – 3 लाख 
ब्यूटी मैग्ज़ीन राइटर 8 – 9 लाख 
कॉस्मेटोलॉजी इंस्ट्रक्टर 3 – 4 लाख 

भारत में कॉस्मेटोलॉजी के लिए लाइसेंस या रेगुलेशन की भूमिका

भारत में कॉस्मेटोलॉजी एक स्किल बेस्ड प्रोफेशन है, जिसे किसी केंद्रीय कानून या रेगुलेटरी बॉडी जैसे NMC या AICTE पूरी तरह नियंत्रित नहीं करती। सामान्य ब्यूटी, हेयर, मेकअप और स्किन केयर सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कोई अनिवार्य लाइसेंस नहीं है, लेकिन सैलून या ब्यूटी सेंटर खोलने के लिए स्थानीय नगर निगम या राज्य सरकार के नियम जैसे ट्रेड लाइसेंस, शॉप्स एंड एस्टेब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन, GST पंजीकरण लागू हो सकते हैं।

FAQs

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स क्या होता है?

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स एक पेशेवर प्रशिक्षण प्रोग्राम होता है जिसमें ब्यूटी, स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप, और नेल आर्ट जैसी सेवाओं का अभ्यास सिखाया जाता है।

आईटीआई कॉस्मेटोलॉजी क्या है?

आईटीआई कॉस्मेटोलॉजी एक प्रोफेशनल कोर्स है जिसमें ब्यूटी, स्किन, हेयर और मेकअप से जुड़ी प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है।

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स कितने साल का होता है?

कॉस्मेटोलॉजी कोर्स की अवधि उसके प्रकार पर निर्भर करती है। सर्टिफिकेट कोर्स तीन से छह महीने के होते हैं, डिप्लोमा एक साल का होता है, जबकि बैचलर डिग्री की अवधि आमतौर पर तीन साल होती है।

क्या 10वीं के बाद कॉस्मेटोलॉजी की जा सकती है?

10वीं के बाद कॉस्मेटोलॉजी में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स किए जा सकते हैं, क्योंकि नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) के अनुसार, कई ब्यूटी एवं वेलनेस कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित है।

कॉस्मोलॉजिस्ट बनने के लिए क्या करना चाहिए?

कॉस्मेटोलॉजिस्ट बनने के लिए 10वीं या 12वीं पास करने के बाद प्रमाणित कॉस्मेटोलॉजी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री कोर्स करना आवश्यक है, जो ब्यूटी और स्किनकेयर प्रशिक्षण के साथ व्यावसायिक कौशल भी सिखाता है।

हमें आशा है कि आपको कॉस्मेटोलॉजी कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*