कोपा आईटीआई कोर्स डिटेल्स: सिलेबस, एडमिशन प्रोसेस, फीस और करियर स्कोप 

1 minute read
copa iti course details in hindi

ITI COPA की फुल फॉर्म ‘कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट’ होती है। यह पूरे भारत में ‘औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान’ (ITI) द्वारा ऑफर किए जाने वाले सबसे पॉपुलर ट्रेड में से एक है। ITI COPA कोर्स अलग-अलग इंडस्ट्री में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की पोस्ट के लिए बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन, इंटरनेट और प्रोग्रामिंग की ट्रेनिंग देता है। यह एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसे इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यदि आपने कक्षा 10वीं पास कर ली है, तो आप बिना पूर्व प्रोग्रामिंग नॉलेज के भी इसे आसानी से समझ सकते हैं। 

आईटीआई कोपा भारत सरकार के ‘प्रशिक्षण महानिदेशालय’ (DGT) के तहत ‘राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET) द्वारा मान्यता प्राप्त कोर्स है। यदि आप 10वीं के बाद ITI COPA कोर्स करना चाहते हैं, तो इस लेख में कोर्स से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दी गई है। 

विवरण जानकारी 
कोर्स का नाम ITI COPA
कोर्स फुल फॉर्म कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
कोर्स लेवल सर्टिफिकेट 
कोर्स ड्यूरेशन 1 वर्ष 
परीक्षा का प्रकार सेमेस्टर वाइज 
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास 
आयु सीमा न्यूनतम 14 वर्ष 
एडमिशन प्रोसेस मेरिट बेस्ड व डायरेक्ट 
मान्यता राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET)
प्रमुख जॉब प्रोफाइल कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रयोगशाला सहायक, टेक्निकल सपोर्ट टेक्नीशियन, ऑफिस असिस्टेंट आदि। 
रोजगार के क्षेत्र सरकारी विभाग एवं कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, IT कंपनियां, BPO व फ्रीलांस आदि 

ITI COPA कोर्स क्यों करें?

नीचे दिए गए बिंदुओं में आईटीआई कोपा कोर्स करने के प्रमुख कारण बताए गए हैं:

  • इस कोर्स से आप कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री और प्रोग्रामिंग जैसी आवश्यक कंप्यूटर स्किल्स सीखते हैं।
  • यह एक जॉब‑ओरिएंटेड कोर्स है जो आपको जल्दी रोजगार के लिए तैयार करता है।
  • यह कोर्स स्वरोजगार या फ्रीलांसिंग के ऑप्शन भी प्रदान करता है।
  • IT सेक्टर में हायर स्टडीज या स्पेशल ट्रेनिंग के लिए आईटीआई कोपा शुरूआती स्तर के लिए अच्छा बेस माना जाता है।

ITI COPA कोर्स स्ट्रक्चर और मोड

आईटीआई कोपा 1 वर्ष का वोकेशनल प्रोग्राम है जिसे दो सेमेटर में पढ़ाया जाता है। इस कोर्स में क्लासरूम थ्योरी, प्रैक्टिकल प्रैक्टिस और प्रोजेक्ट वर्क शामिल होता है। इसमें कंप्यूटर फंडामेंटल, ऑफिस ऑटोमेशन (MS Word, Excel, Power Point), नेटवर्किंग, इंटरनेट, बेसिक प्रोग्रामिंग, वेब डिजाइन, साइबर सुरक्षा और सॉफ्ट स्किल्स पर ट्रेनिंग दी जाती है ताकि आप कंप्यूटर ऑपरेशन, डेटा एंट्री और शुरुआती प्रोग्रामिंग कार्यों को कर सकें।

यह कोर्स कंप्लीट करने के बाद आपको ‘राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद’ (NCVET) द्वारा ‘नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट’ (NTC) दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट सभी सरकारी सेवाओं, बैंक, भारतीय डाक, PSUs एवं प्राइवेट कंपनियों में रोजगार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होता है। 

ITI COPA कोर्स की योग्यता

आईटीआई कोपा कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • शैक्षणिक योग्यता: आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10वीं पास किया हो। 
  • उम्र सीमा: आपकी उम्र न्यूनतम 14 साल होनी चाहिए। अधिकांश राज्यों में कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं होती है।
  • मेरिट बेस्ड या डायरेक्ट एडमिशन: भारत के अधिकांश ITI संस्थानों में ITI COPA कोर्स के लिए एडमिशन मेरिट बेस्ड या डायरेक्ट होता है। हालांकि चयनित संस्थान में अप्लाई करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिशन क्राइटेरिया की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।  

ITI COPA कोर्स का एडमिशन प्रोसेस 

आईटीआई कोपा कोर्स की पात्रता पूरी करने के बाद एडमिशन प्रक्रिया कुछ तय चरणों में होती है। सामान्यतः प्रक्रिया इस प्रकार होती है:

  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें: सबसे पहले संबंधित राज्य के ITI एडमिशन पोर्टल या संस्थान की वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है। इसमें अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी फिल करनी होती है।
  • दस्तावेज अपलोड करें: एप्लीकेशन फॉर्म के बाद 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल सिग्नेचर जैसे दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
  • मेरिट लिस्ट: इसके बाद संबंधित ITI संस्थान या राज्य के नियम अनुसार 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
  • सीट अलॉटमेंट: मेरिट में नाम आने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जहां उपलब्ध सीटों के अनुसार संस्थान और ट्रेड का चयन किया जाता है। चयन के बाद आपको सीट अलॉट कर दी जाती है।
  • एडमिशन कंफर्मेशन: सीट अलॉटमेंट के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर एडमिशन फीस सबमिट करनी होती है। फीस सबमिट करते ही आपका एडमिशन कंफर्म हो जाता है।

यह भी पढ़ें: ITI वेल्डर कोर्स कैसे करें?

ITI COPA कोर्स के लिए भारत के प्रमुख संस्थान

यहां कुछ प्रमुख आईटीआई संस्थानों की सूची दी गई है, जहां से आप आईटीआई कोपा कोर्स कर सकते हैं:

  • मोह्याल एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MERIT), दिल्ली 
  • सर्वोदय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दिल्ली 
  • परशुराम प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (PPITI), नागपुर
  • महाराजा अग्रसेन तकनीकी संस्थान (MAIT), अबोहर 
  • श्री रावतपुरा सरकार प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (SRSPITI), रायपुर
  • सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) मालवीय नगर, दिल्ली
  • सर सीवी रमन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दिल्ली 
  • माता किताब कौर प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजस्थान 
  • प्रेरणा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अंबिकापुर

ITI COPA कोर्स की फीस 

भारत में मान्यता प्राप्त ITI संस्थानों में आईटीआई कोपा कोर्स उपलब्ध है। इसकी फीस राज्य, सीट श्रेणी और प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। यहां आपके लिए सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में ITI COPA कोर्स की औसत फीस रेंज दी गई है:

संस्थान का प्रकार न्यूनतम वार्षिक फीस (INR)अधिकतम वार्षिक फीस (INR) 
सरकारी संस्थान INR 1,000INR 5,000
प्राइवेट संस्थान INR 15,000 INR 50,000

ITI COPA का सिलेबस

भारत के अलग-अलग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में ITI COPA का सिलेबस कुछ हद तक भिन्न हो सकता है। इसलिए आप एडमिशन से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस अवश्य जांच लें।

नीचे दिया गया सिलेबस ‘मोह्याल एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर एक सामान्य रेफरेंस के रूप में दिया गया है, ताकि आपको पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषयों का स्पष्ट अंदाजा हो सके:

आईटीआई कोपा थ्योरी
इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर फंडामेंटल्सहार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर कॉन्सेप्ट
इंट्रोडक्शन टू ऑपरेटिंग सिस्टमविंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम
लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टमवर्ड प्रोसेसिंग : एमएस वर्ड
इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट : एमएस एक्सेलइलेक्ट्रॉनिक प्रेजेंटेशन : एमएस पावरपॉइंट
कॉन्सेप्ट्स ऑफ डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टमनेटवर्किंग, इंटरनेट एंड वेब डिजाइनिंग
इंट्रोडक्शन टू जावास्क्रिप्टएडवांस एक्सेल कॉन्सेप्ट्स
इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्ससाइबर सिक्योरिटी एंड आईटी एक्ट 2000 (विद अमेंडमेंट्स)
क्लाउड कंप्यूटिंग एंड एप्लिकेशन डेवलपमेंट लाइफ साइकिल
आईटीआई कोपा प्रैक्टिकल 
कंप्यूटर कंपोनेंट्सयूज़िंग विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम
कंप्यूटर बेसिक एंड सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशनडॉस कमांड लाइन इंटरफेस एंड लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम
यूजिंग वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयरयूजिंग स्प्रेडशीट एप्लीकेशन
इमेज एडिटिंग एंड क्रिएटिंग प्रेजेंटेशनडेटाबेस मैनेजमेंट विद एमएस-एक्सेस
कॉन्फ़िगरेशन एंड यूजिंग नेटवर्कयूजिंग इंटरनेट
डिज़ाइनिंग स्टेटिक वेब पेजेसजावास्क्रिप्ट एंड क्रिएटिंग वेब पेजेस
प्रोग्रामिंग विद वीबीएयूजिंग अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर
इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्ससाइबर सिक्योरिटी
इलेक्टिव मॉड्यूल्स
इंट्रोडक्शन टू प्रोग्रामिंग इन पायथनइंट्रोडक्शन टू प्रोग्रामिंग इन वीबीए

यह भी पढ़ें:ITI कोर्सेज की पूरी जानकारी

ITI COPA के बाद रोजगार के क्षेत्र 

आप आईटीआई कोपा कोर्स पूरा करने के बाद इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

  • सरकारी विभाग एवं कार्यालय
  • ऑफिस ऑटोमेशन
  • IT कंपनियां 
  • शैक्षणिक संस्थान
  • NGOs 
  • साइबर कैफे सेटअप और मैनेजमेंट
  • IT ऑनलाइन सपोर्ट
  • वेब डिज़ाइन और मेंटेनेंस
  • इंडस्ट्री और कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर

ITI COPA कोर्स करने के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी

आईटीआई कोपा कोर्स कंप्लीट करने के बाद सैलरी आपके एक्सपीरियंस, जॉब सेक्टर, कंपनी और शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox पर उपलब्ध डेटा के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
कंप्यूटर ऑपरेटर2.1 लाख – 2.4 लाख
डेटा एंट्री ऑपरेटर2.1 लाख – 2.4 लाख
इंटरनेट ऑपरेटर2.3 लाख – 2.5 लाख
कस्टमर सर्विस ऑपरेटिव2.7 लाख – 3.2 लाख
वर्कशॉप असिस्टेंट4 लाख – 4.4 लाख
डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर2.6 लाख – 2.8 लाख

ITI COPA करने के बाद हायर स्टडी के ऑप्शन

आप आईटीआई कोपा कोर्स करने के बाद अपनी रूचि और करियर फील्ड अनुसार इन ऑप्शंस को चुन सकते हैं:

कोर्स / परीक्षा जानकारी 
बैचलर डिग्री अगर आपने 10+2 पूरा किया है, तो आप BCA, B.Sc. IT या B.Sc. कंप्यूटर साइंस कर सकते हैं।
बैचलर डिग्री (नॉन आईटी फील्ड्स)आप चाहें तो BBA. B.Com या BA जैसे डिग्री कोर्स करके मैनेजमेंट, बिजनेस या अन्‍य क्षेत्रों में भी सुनहरा करियर बना सकते हैं। 
एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (ADCA)आप ADCA डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं, जिससे आपकी कंप्यूटर एप्लीकेशन स्किल और वर्क एफिशिएंसी बढ़ती है।
डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग वेब डिजाइनिंग कोर्स करके आप वेब डेवलपमेंट के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।
ग्राफिक डिजाइन कोर्सेज यदि आपको डिजाइन और क्रिएटिव फ़ील्ड पसंद है तो एडोब फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर, CorelDRAW, UI/UX डिजाइन जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

FAQs 

कोपा आईटीआई फुल फॉर्म क्या है?

कोपा आईटीआई की फुल फॉर्म ‘कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट’ होती है।

आईटीआई में कोपा कोर्स क्या है?

ITI COPA 1 वर्ष का NCVET द्वारा मान्यता प्राप्त आईटीआई ट्रेड कोर्स है और इसमे कंप्यूटर ऑपरेशन, इंटरनेट उपयोग और बेसिक प्रोग्रामिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। 

आईटीआई कोपा करने के बाद कौन सी जॉब मिलती है?

ITI COPA करने के बाद आपको कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, आईटी सपोर्ट टेक्नीशियन और वर्कशॉप असिस्टेंट जैसे कंप्यूटर संबंधित नौकरी के अवसर मिलते हैं।

आईटीआई कोपा करने के फायदे क्या है?

आईटीआई कोपा एक शॉर्ट ड्यूरेशन का कोर्स है जिसमें आप कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री और बेसिक प्रोग्रामिंग जैसे एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स सीखकर सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। 

क्या ITI COPA कोर्स के लिए पहले से कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है?

ITI COPA कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए किसी पूर्व कंप्यूटर नॉलेज की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि यह कोर्स शुरुआती स्तर के छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। 

ITI COPA कोर्स के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?

ITI COPA में एडमिशन लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होनी चाहिए और न्यूनतम उम्र 14 वर्ष होनी चाहिए।

आशा है कि इस लेख में आपको ITI COPA कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह अन्य कोर्स गाइड्स Leverage Edu पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*