CMS ED कोर्स: आवश्यक योग्यता, सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप

2 minute read
CMS ED कोर्स

CMS ED (Community Medical Services and Essential Drugs) एक बेसिक हेल्थ-ट्रेनिंग कोर्स है, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य सहायता, जरूरी दवाओं की बुनियादी जानकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य से जुड़े काम सिखाए जाते हैं। यह कोर्स MBBS या राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल डिग्री के बराबर नहीं होता और इससे स्वतः डॉक्टर बनने का अधिकार नहीं मिलता। इसकी मान्यता और उपयोगिता संस्थान व राज्य के नियमों पर निर्भर करती है। आमतौर पर इसमें स्वास्थ्य जागरूकता, प्राथमिक उपचार और सामान्य रोगों की पहचान की बेसिक समझ दी जाती है।

इस कोर्स के लिए आपको 10वीं या 12वीं पास होना ज़रूरी है, और कई जगहों पर इसके लिए थोड़ा अनुभव भी मांगा जाता है। इस कोर्स को करने के बाद ही आप स्वास्थ्य सेवा में जिम्मेदारी से अपना अभूतपूर्व योगदान दे सकते हैं। इस लेख में आपके लिए CMS ED कोर्स की आवश्यक योग्यता, सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप के बारे में बताया गया है।

CMS ED कोर्स का ओवरव्यू

यहाँ CMS ED कोर्स का ओवरव्यू दिया गया है, जिससे आप इस कोर्स को संक्षिप्त रूप में जान सकते हैं –

शीर्षकविवरण
कोर्स का नामकम्युनिटी मेडिकल सर्विसेज एंड एसेंशियल ड्रग्स (CMS & ED)
उद्देश्यग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना।
कुल अवधि18 महीने से 2 वर्ष (संस्थान और पाठ्यक्रम की रूपरेखा के आधार पर भिन्न हो सकता है)।
पाठ्यक्रम संरचनायह एक डिप्लोमा या सर्टिफिकेट स्तर का कोर्स है, जिसमें सैद्धांतिक (थ्योरी) और व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) दोनों घटक शामिल होते हैं।
सत्र/भागदो भाग/वर्षों में विभाजित किया जा सकता है।
सैद्धांतिक भागमानव शरीर रचना विज्ञान, शरीर विज्ञान, फार्माकोलॉजी (दवाओं का अध्ययन), निदान और प्राथमिक उपचार के मूल सिद्धांत शामिल हैं।
व्यावहारिक भागप्राथमिक चिकित्सा तकनीकों, इंजेक्शन लगाने, ड्रेसिंग करने, और सामान्य स्वास्थ्य जांच की ट्रेनिंग दी जाती है।
मुख्य विषय– एनाटॉमी और फिजियोलॉजी
– पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी
– हेल्थ एंड हाइजीन
– फार्माकोलॉजी (आवश्यक दवाएं)
– प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन
मान्यताआमतौर पर UGC-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान किया जाता है। MCI द्वारा डॉक्टरी डिग्री के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है।

CMS ED कोर्स क्या है?

CMS ED का पूरा नाम Community Medical Services and Essential Drugs Diploma है। यह डिप्लोमा कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेसिक हेल्थकेयर सेवाएं देना चाहते हैं। इस कोर्स में छात्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, दवाइयों का सही उपयोग और सामान्य बीमारियों के इलाज की ट्रेनिंग दी जाती है। यह डिप्लोमा कोर्स मुख्य रूप से कम्युनिटी मेडिकल सर्विसेज एंड एसेंशियल ड्रग्स से जुड़ा है, जिसे भारत में कई मान्यता प्राप्त संस्थान और ट्रेनिंग सेंटर द्वारा ऑफर किया जाता है।

CMS ED कोर्स क्यों चुनें?

भारत में हेल्थ सेक्टर की बढ़ती ज़रूरतों को देखते हुए CMS ED कोर्स युवाओं को रोजगार और सेवा का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। CMS ED कोर्स क्यों चुनें, इसके बारे में जानने के लिए आप निम्नलिखित बिंदुओं को पढ़ सकते हैं –

  • यह कोर्स खासतौर पर उन छात्रों के लिए बेहतर विकल्प है जो मेडिकल फील्ड में रुचि रखते हैं लेकिन लंबे समय तक एमबीबीएस या बीएएमएस जैसी पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं।
  • इस कोर्स के जरिए आप दवाइयों की बेसिक जानकारी, प्राथमिक इलाज और मरीजों को हेल्थ गाइडेंस देने में सक्षम बन पाते हैं। बता दें कि 14 फरवरी 2003 की सर्वोच्च न्यायालय (Subhasis Bakshi v. West Bengal) की राय में राज्य-नियमों के सन्दर्भ में Dip. CMS धारकों को सीमित उद्देश्य के लिए स्टेट मेडिकल रजिस्टर में नाम दर्ज कर के इलाज/प्रिस्क्रिप्शन जैसी सुविधाएँ मिल सकती हैं; लेकिन यह फैसला सामान्य-राष्ट्रीय मान्यता नहीं देता और नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) / इंडियन मेडिकल रजिस्टर के बराबर मान्यता नहीं बनाता। यानी यह अधिकार राज्य-विशेष परिस्थितियों में बनाया गया था, और ये कॉन्टेक्स्ट-सेंसिटिव है।
  • सरकारी और निजी हेल्थ प्रोजेक्ट्स में CMS ED प्रोफेशनल्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिससे यह कोर्स करियर और रोजगार दोनों की दृष्टि से एक शानदार विकल्प की तरह साबित हो रहा है।

CMS ED की मान्यता और कानूनी स्थिति

यहाँ CMS ED की मान्यता और कानूनी स्थिति की जानकारी को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से सरलता से समझाया गया है –

  • CMS ED कोई राष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत मेडिकल डिग्री नहीं है। यह MBBS की तरह NMC (नेशनल मेडिकल कमीशन) द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री के बराबर नहीं माना जाता।
  • इस कोर्स को करने से स्वतः डॉक्टर के रूप में रजिस्ट्रेशन या स्वतंत्र चिकित्सा प्रैक्टिस का अधिकार नहीं मिलता। भारत में चिकित्सा प्रैक्टिस के लिए मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री और वैध रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है।
  • CMS ED सर्टिफिकेट की उपयोगिता संस्थान और राज्य-नियमों पर निर्भर कर सकती है। कुछ राज्यों में सीमित परिस्थितियों में सामुदायिक स्वास्थ्य सहायता जैसे कार्यों की अनुमति स्थानीय नियमों के अनुसार दी जा सकती है।
  • सुप्रीम कोर्ट के कुछ पुराने मामलों में सीमित संदर्भ में राज्य-स्तर पर कुछ छूट का उल्लेख हुआ था, लेकिन इसे राष्ट्रीय स्तर पर पूर्ण चिकित्सा अधिकार नहीं माना जाता।
  • कई CMS ED कोर्स निजी ट्रेनिंग संस्थानों द्वारा चलाए जाते हैं, इसलिए एडमिशन से पहले संस्थान की वैधता, सर्टिफिकेट की उपयोगिता और राज्य के मेडिकल नियम जरूर जांचें।
  • यह कोर्स मुख्य रूप से हेल्थ-अवेयरनेस, प्राथमिक सहायता और सामुदायिक स्वास्थ्य सहयोग के लिए उपयुक्त माना जाता है, इससे छात्रों को पूर्ण चिकित्सा उपचार के लिए तैयार नहीं किया जाता है।

अवधि और संरचना

यह डिप्लोमा कोर्स आपको प्राइमरी हेल्थकेयर में बेसिक इलाज और WHO द्वारा सिफारिश की गई ड्रग्स के उपयोग की जानकारी के बारे में पढ़ाता है। इस डिप्लोमा की अवधि आमतौर पर 18 महीने होती है, जिसमें कई बार 6 महीने का इंटर्नशिप भी शामिल रहता है।

आवश्यक योग्यता

यदि आप भी CMS ED कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक योग्यता को पूरा करना होगा –

  • इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों का कम से कम 10वीं पास करना अनिवार्य होता है। 
  • इसके साथ ही 12वीं पास स्टूडेंट्स भी इसके फुल कोर्स के लिए एप्लाई कर सकते हैं। 
  • कुछ संस्थानों में अगर आप 10वीं पास हैं, तो ऐसे में आम तौर पर 2 साल का प्राइमरी हेल्थकेयर से जुड़ा अनुभव मांगा जाता है। 
  • यदि आप 12वीं स्टूडेंट हो, तो 1 साल का अनुभव भी मांगा जाता है। यह सब कोर्स को ज्यादा प्रभावी और व्यावहारिक बनाने में मदद करता है।
  • इसके लिए एडमिशन प्रक्रिया को सामान्यत: मेरिट बेस पर तय किया जाता है, जबकि कुछ संस्थान इसके लिए इंटरव्यू या एंट्रेंस टेस्ट भी आयोजित करते हैं।

CMD ED कोर्स की फीस

इस कोर्स की फीस स्ट्रक्चर काफी हद तक कॉलेज, यूनिवर्सिटी या संस्थान के आधार पर अलग-अलग होती है, जो संस्थानों के आधार पर भिन्न-भिन्न हो सकती है। आमतौर पर इसकी फीस 50,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये तक हो सकती है। कई संस्थान छात्रों को किस्तों में फीस जमा करने की सुविधा भी प्रदान करते हैं, ताकि आर्थिक बोझ कम हो सके।

CMS ED कोर्स का सिलेबस

CMS ED कोर्स का संक्षिप्त सिलेबस नीचे दिया गया है, डिटेल्ड सिलेबस आप जिस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले रहे हैं या लेना चाहते हैं उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर देखें-

प्रमुख विषयविषय का सार
मानव शरीर रचना विज्ञान और शरीर क्रिया विज्ञान (Anatomy & Physiology)मानव शरीर की बुनियादी संरचना और अंगों के कार्य करने के तरीके का परिचय। यह विषय छात्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य समस्याओं को समझने का आधार प्रदान करता है।
स्वास्थ्य और स्वच्छता (Health & Hygiene)इस विषय में व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वास्थ्य, स्वच्छता के तरीके, सुरक्षित पेयजल और संक्रामक रोगों की रोकथाम के बारे में जागरूकता के बारे में जानने का अवसर मिलता है।
फार्माकोलॉजी का परिचय (Introduction to Pharmacology)इसमें आपको सामान्य रूप से उपयोग की जाने वाली आवश्यक दवाओं (Essential Drugs) के प्रकार, उनके उपयोग, खुराक और साइड इफेक्ट्स का बुनियादी ज्ञान मिलता है।
प्राथमिक चिकित्सा (First Aid)आपातकालीन स्थितियों में दी जाने वाली तत्काल सहायता (जैसे चोट लगना, जलना, बेहोशी) का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलता है।
सामान्य रोग और निदान (Common Diseases & Diagnosis)इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित सामान्य बीमारियाँ (जैसे मलेरिया, टाइफाइड, डायरिया, सर्दी-जुकाम), उनके लक्षण और बुनियादी निदान के तरीके मिलते हैं।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (Maternal & Child Health)इसमें गर्भावस्था के दौरान देखभाल, सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशु की देखभाल और सामान्य बाल रोगों का प्रबंधन मिलता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन (Community Health Service Management)इसमें ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों का प्रबंधन, रिकॉर्ड रखना, दवाओं का स्टॉक बनाए रखना और स्वास्थ्य डेटा एकत्र करने का अवसर मिलता है।
व्यावहारिक प्रशिक्षण/इंटर्नशिप (Practical Training/Internship)इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) या क्लीनिक में वास्तविक कार्य अनुभव मिलता है, जिसमें आप बुनियादी चिकित्सा प्रक्रियाओं का अभ्यास करना सीख पाते हैं।

CMS ED कोर्स के लिए कॉलेज

यहां भारत के कुछ टॉप CMS ED कॉलेज एवं संस्थानों की सूची दी जा रही है, जो शिक्षा की गुणवत्ता, फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट के आधार पर काफी प्रतिष्ठित माने जाते हैं:

क्रम संख्याकॉलेज/संस्थान का नामस्थान
1श्रीमती वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय (SVU)उत्तर प्रदेश
3कम्युनिटी मेडिकल सर्विसेज एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CMSTI)लखनऊ, उत्तर प्रदेश
4भारत इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल टेक्नोलॉजीनई दिल्ली
5विक्रांत यूनिवर्सिटीग्वालियर, मध्य प्रदेश
6सुभारती मेडिकल कॉलेजमेरठ, उत्तर प्रदेश
7रामा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटरहापुड़, उत्तर प्रदेश

CMS ED कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस कोर्स में आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से किया जा सकता है। CMS ED कोर्स में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें –

  • अधिकतर कॉलेज और इंस्टिट्यूट्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध होते हैं। तो वहीं, इसके लिए कुछ जगह ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाते हैं।
  • CMS ED कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए आप सबसे पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कोर्स के लिए आवेदन फॉर्म को भरें।
  • आवेदन फॉर्म में अपने दस्तावेज और जानकारी को सही से मेंशन करते चलें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान भरें और यदि आपके द्वारा चयनित संस्थान में प्रवेश पाने के लिए परीक्षा या इंटरव्यू देना अनिवार्य है, तो आप लगे हाथ इसकी तैयारी भी करें।
  • इसके बाद प्रवेश पुष्टि के साथ ही आपकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाती है।
  • इस कोर्स के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले अपने लिए मान्यता प्राप्त संस्थान की पहचान करें और फिर इसके लिए पात्रता मानदंड को जांचें।
  • फिर संबंधित संस्थान में जाकर सबसे पहले आप आवेदन फॉर्म को खरीदें और उसे ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए ही अपनी जानकारी उस फॉर्म में भरें।
  • इस कोर्स को करने के लिए उम्मीदवारों के पास मार्कशीट, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।
  • सही ढंग से आवेदन फॉर्म भरने के बाद फॉर्म को निर्धारित तिथि से पहले ही सबमिट करें और यदि इसके लिए संस्थान द्वारा किसी परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन होता है, तो उसमें प्रतिभाग करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क भरें और प्रवेश प्रक्रिया की पुष्टि होने पर ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा मानें।

CMS ED कोर्स करने के बाद करियर स्कोप

CMS ED कोर्स करने के बाद छात्रों के लिए हेल्थकेयर सेक्टर में कई करियर ऑप्शन उपलब्ध होते हैं। आप अलग‑अलग फील्ड में काम कर सकते हैं और विभिन्न प्रोफाइल्स में अपना करियर आगे बढ़ा सकते हैं –

  • मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव
  • अस्सिस्टेंट फार्मेसिस्ट 
  • डायटीशियन
  • कम्युनिटी हेल्थ वर्कर

CMS ED कोर्स करने के बाद मिलने वाली सैलरी

CMS ED कोर्स पूरा करने के बाद मिलने वाली सैलरी का अनुमान Ambitionbox.com के माध्यम से निम्नलिखित तालिका में दिया गया है। इस कोर्स को करने के बाद मिलने वाली सैलरी सही मायनों में आपके अनुभव और परफॉरमेंस के आधार पर बढ़ भी सकती है।

करियर रोल / स्थितिअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिवINR 1.5 लाख – INR 5.3 लाख
कम्युनिटी हेल्थ वर्करINR 1.4 लाख – INR 4.2 लाख
अस्सिस्टेंट फार्मेसिस्टINR 1 लाख – INR 4.2 लाख
डायटीशियनINR 1.2 लाख – INR 4.8 लाख

CMS ED बनाम MBBS का अंतर

यहाँ CMS ED बनाम MBBS के अंतर को नीचे दी गई टेबल में आसान भाषा में समझाया गया है, जिनके माध्यम से आप इन दोनों कोर्सेज़ के बारे में संक्षिप्त रूप से जान सकते हैं –

पहलूCMS EDMBBS
कोर्स का स्तरबेसिक हेल्थ-ट्रेनिंग / डिप्लोमा या सर्टिफिकेटपूर्ण मेडिकल डिग्री (प्रोफेशनल)
मान्यताराष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत मेडिकल डिग्री नहीं; संस्थान और राज्य नियम पर निर्भरनेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त
अवधिलगभग 18–24 महीने (संस्थान अनुसार बदलती)5.5 वर्ष (इंटर्नशिप सहित)
उद्देश्यप्राथमिक स्वास्थ्य सहायता, हेल्थ अवेयरनेस, सीमित सामुदायिक स्वास्थ्य सहयोगरोगों का पूर्ण चिकित्सा निदान, उपचार और क्लिनिकल प्रैक्टिस
मेडिकल प्रैक्टिस अधिकारस्वतंत्र डॉक्टर की तरह प्रैक्टिस का सार्वभौमिक अधिकार नहींलाइसेंस मिलने के बाद पूर्ण मेडिकल प्रैक्टिस की अनुमति
सिलेबस गहराईबेसिक एनाटॉमी, प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाओं की जानकारीविस्तृत क्लिनिकल मेडिसिन, सर्जरी, फार्माकोलॉजी, स्पेशलिटी विषय
करियर दायराकम्युनिटी हेल्थ वर्क, हेल्थ सपोर्ट रोल (सीमित)डॉक्टर, स्पेशलिस्ट, हॉस्पिटल प्रैक्टिस, उच्च चिकित्सा करियर
जोखिम/सीमामान्यता और उपयोगिता संस्थान/राज्य पर निर्भर; गलत अपेक्षाएँ बन सकती हैंकठिन और लंबा कोर्स, लेकिन स्पष्ट करियर और लाइसेंस मार्ग

FAQs

CMS ED कोर्स क्या है?

CMS ED (Community Medical Services and Essential Drugs) एक शॉर्ट-टर्म हेल्थकेयर सर्टिफिकेट कोर्स है जिसमें बेसिक रोग पहचान, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाओं के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाती है। यह कोर्स आमतौर पर ग्रामीण या प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में सहायक भूमिका के लिए बनाया जाता है। यह MBBS या मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री के बराबर नहीं माना जाता और इसकी प्रैक्टिस सीमा सीमित होती है।

CMS ED कोर्स करने के बाद कौन से करियर विकल्प उपलब्ध होते हैं?

कोर्स पूरा करने के बाद छात्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हेल्थकेयर असिस्टेंट, प्राइमरी मेडिकल प्रैक्टिशनर या पैरामेडिकल हेल्पर के रूप में काम कर सकते हैं।

CMS ED कोर्स की अवधि कितनी होती है?

CMS ED कोर्स की अवधि आमतौर पर 6 महीने से 2 वर्ष तक हो सकती है, जो संस्थान पर निर्भर करती है। फीस भी संस्था, ट्रेनिंग मोड और लोकेशन के अनुसार बदलती है। कई जगह यह अपेक्षाकृत कम फीस वाला कोर्स होता है, लेकिन एडमिशन से पहले कोर्स की गुणवत्ता, सिलेबस, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और वैधता की जांच करना जरूरी होता है ताकि बाद में भ्रम न रहे।

CMS ED कोर्स करने की योग्यता क्या है?

इस कोर्स को करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम दसवीं या बारहवीं कक्षा पास होना चाहिए। कुछ संस्थान विज्ञान विषय के छात्रों को प्राथमिकता देते हैं।

क्या CMS ED करने के बाद डॉक्टर बन सकते हैं?

नहीं। CMS ED कोर्स करने के बाद आप कानूनी रूप से MBBS डॉक्टर नहीं बनते। यह कोर्स सिर्फ प्राथमिक स्वास्थ्य सहायता और बेसिक ट्रीटमेंट तक सीमित प्रशिक्षण देता है। बड़े रोग, सर्जरी, या जटिल इलाज करना अनुमति में नहीं आता। कुछ राज्यों में सीमित प्रैक्टिस की अनुमति स्थानीय नियमों पर निर्भर करती है, इसलिए कोर्स करने से पहले कानूनी स्थिति जरूर जांचें।

CMS ED कोर्स की मान्यता कितनी है?

CMS ED की मान्यता संस्थान और राज्य के अनुसार बदल सकती है। यह कोर्स आमतौर पर NMC द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री नहीं है। कई संस्थान इसे स्किल या सर्टिफिकेट ट्रेनिंग के रूप में कराते हैं। इसलिए एडमिशन से पहले यह जांचना जरूरी है कि कोर्स किस संस्था से है, उसकी वैधता क्या है और आपके राज्य में इसकी प्रैक्टिस की सीमा क्या है।

CMS ED कोर्स करने के बाद क्या काम कर सकते हैं?

इस कोर्स के बाद व्यक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य सहायता, बेसिक क्लिनिक सपोर्ट, ग्रामीण हेल्थ सेवा, या डॉक्टर के असिस्टेंट के रूप में काम कर सकता है। कुछ लोग छोटे स्तर पर प्राथमिक इलाज और आवश्यक दवाओं का उपयोग करते हैं, लेकिन जटिल रोग, सर्जरी या स्पेशलाइज्ड उपचार करना अनुमति में नहीं होता। वास्तविक अवसर आपकी स्किल, क्षेत्र और स्थानीय नियमों पर निर्भर करते हैं।

मेडिकल फील्ड से संबंधित अन्य ब्लॉग

BASLP कोर्स क्या है और क्यों करें?CCH कोर्स की डिटेल्स और करियर ऑप्शन
OT कोर्स की डिटेल्स और करियर स्कोपबीएलआईएस कोर्स की डिटेल्स और करियर स्कोप
MLT कोर्सेज की डिटेल्स और करियर स्कोपकॉस्मेटोलॉजी कोर्सेज की डिटेल्स और करियर स्कोप

हमें आशा है कि आप इस लेख के माध्यम से CMS ED कोर्स की जानकारी प्राप्त कर पाए होंगे। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

42 comments
    1. दानिश जी, कमेंट करने के लिए आपका धन्यवाद। CMSED के लिए आवश्यक योग्यताएँ और मानदंड संस्था द्वारा निर्धारित होते हैं। आप उनके साथ संपर्क कर सकते हैं और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    1. जसवंत जी, CMS ED कोर्स में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज़- शैक्षिक प्रमाणपत्र (10वीं/12वीं की मार्कशीट), आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो), नामांकन फॉर्म (संस्थान द्वारा प्रदान किया गया) आदि हैं।

  1. सीएमएस इंडी कोर्स के बाद सीएमओ साहब से एनओसी कैसे मिलेगी

    1. CMS (Certificate in Medical Services) Indi कोर्स पूरा करने के बाद CMO (Chief Medical Officer) से NOC (No Objection Certificate) प्राप्त करने के लिए सबसे पहले, आपको एक औपचारिक आवेदन पत्र तैयार करना होगा, जिसमें आपका नाम, पता, कोर्स का विवरण और NOC की आवश्यकता का कारण स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो। आवेदन पत्र के साथ अपने CMS Indi कोर्स का प्रमाणपत्र, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड), पासपोर्ट साइज फोटो, और यदि उपलब्ध हो तो संस्थान का अनुशंसा पत्र संलग्न करें। बाद में अपने जिले के CMO कार्यालय जाकर आवदेन करें। धन्यवाद।

  2. सीएमएस इंडी कोर्स के बादी सीएमओ से रजिस्ट्रेशन कैसे होगा

    1. जगदंबा जी, CMS Indi कोर्स के बाद CMO से रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज (कोर्स प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण, फोटो) संलग्न करें। दस्तावेज सत्यापन के बाद निर्धारित शुल्क जमा करें। प्रक्रिया पूरी होने पर रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र प्राप्त करें। इसके अलावा आप सीएमओ ऑफिस जाकर भी जानकारी कर सकते हैं। धन्यवाद।

    1. शिव जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, इस तरह के अन्य ज्ञानवर्धक ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर बनें रहें।

  3. आपने बहुत ही अच्छी तरह से समझाया है ओर न्यू युवा पीढ़ी को एक अच्छी सलाह देकर अच्छा कैरियर मार्गदर्शन किया है तहे दिल से धन्यवाद

    1. अशोक जी, इस कोर्स का सर्टिफिकेट पूरे देश में मान्य होता है लेकिन आप जिस राज्य में इसे कंप्लीट करना चाह रहे हैं तो वहां की नियमावली अवश्य पढ़ लें।

      1. मैं भी अप्लाई किया हूं भैया जी 15 साल का अनुभव है गांव में बहुत बढ़िया जानकारी दिए हैं भैया जी आप

        1. सरोज जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहें।

  4. Sir, कुछ सवाल के जवाब मिल जाते तो बड़ी मेहरबानी होगी। मेरी माता जी एक B .U M.S Dr हैं और पिछले 42 वर्षो से शहर के मध्य अपनी लेडीज क्लिनिक चला रही हैं , अब हम अपनी पत्नी जो इंग्लिश में M.A हैं और १२ वी Physics, Chemistry, Biology se ४५ प्रतिशत से २००१ की पास हैं । उनको माता जी के बाद प्रैक्टिस करना चाहता हूं तो ये CMS ED COURSE kya पर्याप्त रहेगा? और क्या इसको कर के शहर के मध्य अपनी क्लिनिक पुड़तिया कानूनी तरीके से संचालित की जा सकती है? क्या प्रेगनेंट लेडीज का इलाज करने की दवा दी जा सकती है? अगर नहीं तो फिर कोन सा कोर्स करा सकते हैं?

    1. फराज जी, यह ऐलोपैथी से जुड़ा कोर्स है और इसे कंप्लीट करने के बाद एलोपैथिक बनकर ग्रामीण क्षेत्र में उपचार कर सकते है। इस कोर्स को करने के बाद कोई भी एलोपैथी मेडिसिन की प्रैक्टिस कर सकता है। इस कोर्स में एलोपैथिक दवाइयों के प्रयोग और कई बीमारियों का इलाज करना सिखाया जाता है और इसे कंप्लीट करने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरियों के अलावा अपना क्लीनिक भी खोला जा सकता है।

    1. प्रशांत जी, अपने नाम के आगे डॉ. का उपयोग करने के लिए आपके पास डॉक्टरेट या मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। CMS ED कोर्स को करने के बाद आप एलोपैथी मेडिसिन की प्रैक्टिस कर सकते हैं।

    1. शिवांगी जी, अगर आपने पहले कहीं काम किया है तो वो आपके अनुभव में ही जुड़ेगा और इससे आपको आसानी होगी।

  5. hii,
    kya aap hame bata sakte hain ki (M.P) Jbalpur me kon si college cms & Ed course karati hain

    1. जीतेंद्र जी, जबलपुर में आप इस कोर्स के लिए Community Medical Services and Training Institute में जानकारी कर सकते हैं।

    1. शिवम जी आपका प्रश्न स्पष्ट नहीं है। इस कोर्स कंप्लीट करने के बाद आप एलोपैथिक मेडिसिन की प्रैक्टिस कर ग्रामीण क्षेत्रों में उपचार कर सकते हैं और कोर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी https://leverageedu.com/blog/hi/cms-ed-course-details-in-hindi/ से ले सकते हैं। धन्यवाद।

    1. प्रह्लाद जी, आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स CMS ED कर सकते हैं।

  6. Supreme Court ka order copy aap send karo.jo practice ke liye manya hai.
    Mo.8149393283 whatsapp kare.

    1. रमाशंकर जी आपका प्रश्न स्पष्ट नहीं है। हमारी वेबसाइट पर रहने के लिए धन्यवाद।

    2. क्या इस कोर्स को करने के बाद अपने नाम के आगे डाक्टर लगा सकते हैं?

      1. मजीद जी, इस कोर्स को WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) और सुप्रीम कोर्ट ने मान्यता दी है, इस कोर्स को करने के बाद कोई भी एलोपैथी मेडिसिन की प्रैक्टिस कर सकता है।

  7. बहुत-बहुत बढ़िया, बच्चों के हित में अच्छी जानकारी हासिल हुई

    1. शंकर जी आपका धन्यवाद, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहें।

  8. CMS&ED का कोर्स कहां से करे?
    क्या NSDC से इसका कोर्स कर सकते है।

    1. ओमप्रकाश कुमार जी, आप NSDC से CMS ED कर सकते हैं।

    2. अगर मेडिकल फील्ड का अनुभव हो तो क्या कोर्स को जल्दी खत्म किया जा सकता है

      1. ओम प्रकाश जी कोर्स की अवधि को तो आपको कंप्लीट करना होगा, हालांकि अगर आपको मेडिकल की फील्ड का अनुभव है तो कोर्स और अन्य चीजें समझने में आपको आसानी हो जाएगी।

          1. जसवंत जी, CMS ED (Community Medical Services & Essential Drugs) कोर्स करने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में दाखिला लेना होगा। यह कोर्स आमतौर पर पैरामेडिकल संस्थानों द्वारा संचालित किया जाता है। प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं हो सकती है, जो संस्थान पर निर्भर करती है। कोर्स पूरा करने के बाद आपको प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक दवाओं के उपयोग का प्रमाणपत्र मिलता है।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*