विज्ञान के रासायनिक सूत्र

2 minute read
7.2K views
Chemistry Formulas in Hindi

केमिस्ट्री फॉर्मुलाज़ हर परीक्षा के लिए एक महत्त्वपूर्ण विषय है । जिससे अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में सवाल पूछे जाते  है। आने वाली परीक्षाओं को ध्यान रखते हुए हमने कुछ महत्वपूर्ण Chemistry Formulas in Hindi की लिस्ट बनायीं है अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले है तो इसे ज़रूर पड़े । आज का ये  ब्लॉग आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा तो चलिए शुरू करते हैं।

ये भी पढ़ें : गणित के सूत्र

केमिस्ट्री क्या है ?

केमिस्ट्री की वजह से ही इंसान शरीर में होने वाली क्रिया कलाप की पहचान भी सकते हैं । केमिस्ट्री  विज्ञान की शाखा है। जिसमें हम तत्व , एटम , मॉलिक्यूल, रासायनिक फार्मूला आदि के बारे में पढ़ते है। केमिस्ट्री हमारे विज्ञान का बेसिक हैं।

ये भी पढ़ें : जानिए केमिस्ट्री अध्ययन क्यों जरूरी है?

केमिकल सिंबल्स

हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई केमिकल सब्सटेंस का उपयोग करते हैं। जब हम केमिस्ट्री विज्ञान का अध्ययन करते हैं तो विभिन्न तत्वों के नाम पढ़ते हैं इन तत्वों का नाम लिखने की बजाय इनके चिन्ह को काम में लिया जाता है जैसे हम ऑक्सीजन को लिखना होता है तो हम O2 लिखते हैं। जर्मन वैज्ञानिक बर्जीलियस ने इसे विकासित किया था। ऐसे ही कुछ चिन्ह नीचे बताये गए हैं:

(i) किसी तत्व के नाम का प्रथम अक्षर उस तत्व का संकेत होता है। उदाहरण-

तत्व का नाम संकेत तत्व का नाम संकेत
हाइड्रोजन (Hydrogen) H कार्बन (Carbon) C
नाइट्रोजन (Nitrogen) N ऑक्सीजन (Oxygen) O
फ्लोरीन (Fluorine) F फॉस्फोरस (Phosphorus) P

(ii) यदि दो या दो से अधिक तत्वों के नाम एक ही अक्षर से शुरू होते हों, तो ऐसी स्थिति में प्रत्येक तत्व के नाम का प्रथम अक्षर तथा उसके नाम का कोई अन्य प्रधान अक्षर उस तत्व के संकेत के लिए प्रयुक्त किये जाते हैं। संकेत का प्रथम अक्षर हमेशा बड़ा (Capital) तथा दूसरा अक्षर हमेशा छोटा (small) लिखा जाता है। उदाहरण-

तत्व का नाम संकेत तत्व का नाम संकेत
बेरियम (Barium) Ba मैग्नीशियम (Magnesium) Mg
कैल्सियम (Calcium) Ca क्लोरीन (Chlorine) Cl
ब्रोमीन (Bromine) Br बिस्मथ (Bismuth) Bi
मैंगनीज (Manganese) Mn मॉलिब्डेनम (Molybdenum) Mo

(iii) कुछ तत्वों के संकेत उनके लैटिन नामों पर आधारित होते हैं। उदाहरण-

तत्व का सामान्य नाम तत्व का लैटिन नाम संकेत
सोडियम (Sodium) नैट्रियम (Natrium) Na
तांबा (Copper) क्यूप्रम (Cuprum) Cu
पोटैशियम (Potassium) कैलियम (Kalium) K
चाँदी (Silver) अर्जेण्टम (Argentum) Ag
लोहा (Iron) फेरम (Ferrum) Fe
सोना (Gold) औरम (Aurum) Au

रासायनिक सूत्र

किसी तत्व अथवा यौगिक के अणु को संक्षिप्त रूप में व्यक्त करने के लिए संकेतों के समूह को रासायनिक सूत्र कहते हैं। रासायनिक सूत्र तीन प्रकार के होते हैं-

  1. अणु सूत्र (Molecular Formula): किसी तत्व का वह सूत्र जो उसके एक अणु में उपस्थित विभिन्न परमाणुओं की वास्तविक संख्या को दर्शाता है वह अणु सूत्र कहलाता है। उदाहरण के लिए, जल के एक अणु में हाइड्रोजन के दो तथा ऑक्सीजन का एक परमाणु होते हैं। अतः जल का अणु सूत्र H2O होता है। इसी प्रकार हाइड्रोजन के एक अणु में हाइड्रोजन के दो परमाणु होते हैं, अतः हाइड्रोजन का अणुसूत्र H2 होता है।
  2. मूलानुपाती सूत्र (Empirical Formula): किसी तत्व का वह सरल सूत्र जो तत्व में उपस्थित परमाणुओं की संख्याओं के अनुपात को व्यक्त करता है। उदाहरण के लिए- कार्बन (C) और हाइड्रोजन (H) के परमाणुओं की संख्या का सरल अनुपात 1:3 है, अतः एथेन का मूलानुपाती सूत्र CH3 होता है। एथेन (C2H2) के एक अणु में कार्बन और हाइड्रोजन के क्रमशः 2 एवं 6 परमाणु हैं। इसी प्रकार एसीटिलीन (C2H2) तथा बेंजीन (C6H6) का मूलानुपाती सूत्र CH होता है, क्योंकि इन दोनों यौगिकों में कार्बन और हाइड्रोजन के परमाणुओं की संख्या का सरल अनुपात 1 : 1 है।
  3. संरचना सूत्र (Structural Formula): रासायनिक यौगिकों के अणुओं की संरचना के ग्राफिकल रिप्रजेंटेशन को संरचना सूत्र कहते है जैसे- CH3–CH2–OH

केमिकल एसिड के फॉर्मुलाज़

Chemistry Formulas in Hindi के इस ब्लॉग में केमिकल एसिड के फॉर्मुलाज़ की लिस्ट निम्नलिखित है :-

एसिड का नाम रासायनिक अमल  रासायनिक सूत्र (Chemical Formulas )
Acetic acid एसिटिक अम्ल CH₃COOH
Sulfuric acid सल्फ्यूरिक अमल H₂SO₄
Oxalic acid ऑक्जेलिक अम्ल  C₂H₂O₄
Hydrochloric acid हाइड्रोक्लोरिक अमल HCl
Tartaric acid टार्टरिक अम्ल C₄H₆O₆
Lactic acid लैक्टिक अम्ल C₃H₆O₃
Nitric acid नाइट्रिक अम्ल HNO₃
Formic acid फॉर्मिक अम्ल CH₂O₂
Phosphoric acid फास्फोरिक अम्ल H₃O₄P
Uric acid यूरिक अम्ल C5H₄N₄O₃
Carbonic acid  कार्बनिक अम्ल H₂CO₃
Nitrous acid नाइट्रिक अम्ल HNO₂
Phosphorus acid फास्फोरस अम्ल  H₃PO₃
Acetate acid एसीटेट अम्ल C₂H₃O₂
Hydrobromic acid हाइड्रोब्रॉमिकअम्ल  HBr
Citric acid सिट्रिक एसिड C6H8O7
Chromic acid क्रोमिक अम्ल  H₂CrOI₄
Bromic Acid ब्रोमिक  अम्ल  HBRO₃

केमिकल गैसेस फॉर्मुलाज़

Chemistry Formulas in Hindi के इस ब्लॉग में केमिकल गैसेस के फॉर्मुलाज़ की लिस्ट निम्नलिखित है :-

रासायनिक यौगिक केमिकल नाम  रासायनिक सूत्र (Chemical Formulas )
जिप्सम सोडियम क्लेराइड CaSO₄·₂H₂O
धोने का सोडा सोडियम कार्बोनेट Na₂CO₃
ब्लीचिंग पाउडर कैल्शियम हाइपो क्लोराइड Ca(ClO)₂
सुहागा बोरेक्स Na₂(B₄O₅(OH)₄)·8H₂O
बुझा चूना कैल्शियम हाइड्रोक्साइड CaCO
गंधक सल्फ्यूरिक अम्ल H₂SO₄
श्वेत पोटाश पोटेशियम क्लोरेट KClO₃
नीला थोथा कॉपर सल्फेट CuSOI4
हाइपो सोडियम थायो सल्फेट Na₂S₂O₃
भारी जल ड्यूडेरियम ऑक्साइड D₂O
शुष्क बर्फ कार्बन डाइ ऑक्साइड CO₂
साल्ट केक सोडियम सल्फेट Na₂SOI4
आंसू गैस क्लोरोपिक्रिन या क्लोरो एसीटोफिनोन H₃PO₃
मार्श गैस मीथेन CH4
लाफिंग गैस नाइट्रस ऑक्साइड N₂O
गैलेना लेड सल्फाइड Pbs
चिली साल्टपीटर सोडियम नाइट्रेट NaNO₃

ये भी पढ़ें : नीट (NEET) 2021

केमिस्ट्री फॉर्मुलाज़

Chemistry Formulas in Hindi की लिस्ट नीचे टेबल में विस्तार से मेंशन की गई है :-

सिलिका सिलिकन डाइऑक्साइड SiO2
कार्बोरेण्डम सिलिकन कार्बाइड SiC
आर्सींन आर्सेनिक हाइड्राइड AsH3
नीला कसीस कॉपर सल्फेट CuSO4.5H2O
लिथोपोन जिंक सल्फाइड और बेरियम सल्फेट का मिश्रण ZnS+BaSO4
प्रोड्यूसर गैस कार्बन मोनोक्साइड और नाइट्रोजन गैस का मिश्रण CO+N2
मार्श गैस मिथेन CH4
गेमेक्सीन बेंजीन हेक्साक्लोराइड C6H6Cl6
फॉस्जीन कार्बोनिल क्लोराइड COCl2
सिरका एसीटिक अम्ल का तनु विलयन CH3COOH
कार्बोलिक अम्ल फिनॉल C6H5OH
ऐल्कोहॉल इथाइल ऐल्कोहॉल C2H5OH
वुड स्पिरिट मिथाइल ऐल्कोहॉल CH3OH
मण्ड स्टार्च C6H10O5
टी.एन.बी. ट्राइ नाइट्रो बेंजीन C6H3(NO2)3
टी.एन.टी. ट्राइ नाइट्रो टॉल्वीन C6H3(NO2)3
अंगूर का रस ग्लूकोज C6H12O6
फार्मेलीन फार्मेल्डिहाइड का 10% विलयन HCHO
फ्रीऑन डाइक्लोरोडाइफ्लोरो कार्बन CF2Cl2
क्लोरोफॉर्म ट्राइ क्लोरो मिथेन CHCl3
आयडोफॉर्म ट्राइआयडो मिथेन CHI3
पायरीन कार्बन टेट्रा क्लोराइड CCI4

ये भी पढ़ें : 12वीं के बाद फॉरेंसिक साइंस

एक लाइन के केमिस्ट्री फॉर्मुलाज़

नीला थोथा का रासायनिक सूत्र क्या है ?

CuSO₄,नीला थोथा का रासायनिक सूत्र।

लाल दवा का रासायनिक सूत्र क्या है ?

लाल दवा का रासायनिक KMnO₄ है 

सिलिका एलुमिनियम आक्साईड का व्यावसायिक नाम क्या है ?

सिलिका एलुमिनियम आक्साईड का व्यावसायिक नाम स्लेट है 

पोटैसियम नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र क्या है ?

  पोटैसियम नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र KNO₃ है ।

धोने का सोडा यानि सोडियम कार्बोनेटका रासायनिक सूत्र क्या है ?

Na₂CO₃धोने का सोडा यानि सोडियम कार्बोनेटका रासायनिक सूत्र है।

किसी रासायनिक अभिक्रिया में ऑक्सीजन के अनुपात का बढ़ना क्या कहलाता है ?

उपचयन अभिक्रिया

निम्न में कौन सी अभिक्रियाओं के युग्म हमेशा साथ-साथ होते हैं ?

उदासीनीकरण और विस्थापन

दही में किस प्रकार का अम्ल पाया जाता है ?

दही में लैक्टिक अम्ल पाया जाता है

कौन-सा धातु जल में डालने पर तैरने लगता है ?

कैल्सियम धातु जल में डालने पर तैरने लगता है।

जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या है ?

CaSO₄·₂H₂O ,जिप्सम का रासायनिक सूत्र  है।

Source:Ravi Study IQ GK

FAQs

रासायनिक सूत्र क्या है इसे कैसे लिखा जाता है?

रासायनिक सूत्र (chemical formula) किसी रासायनिक यौगिक को इस प्रकार निरूपित करता है जिससे पता चलता है कि वह यौगिक किन-किन तत्वों के कितने-कितने परमाणुओं से मिलकर बना है। सामान्य प्रयोग में प्रायः अणुसूत्र (molecular formula) के लिये भी ‘रासायनिक सूत्र’ का ही प्रयोग कर दिया जाता है।

एचजीएस का रासायनिक नाम क्या है?

सिन्दूर मरकरी और सल्फ़र के मिश्रण से बनता है। सिंदूर का रासायनिक सूत्र HgS होता है। इसे रसायन विज्ञान में मरक्यूरिक सल्फाइड के नाम से जाना जाता है।

जिप्सम का रासायनिक नाम क्या है?

हरसौंठ (जिप्सम) (Ca SO4, 2H2o) एक तहदार खनिज है जिसे ‘सैलैनाइट’ भी कहते हैं। रासायनिक संरचना की दृष्टि से यह कैल्सियम का सल्फेट है, जिसमें जल के भी दो अणु रहते हैं। गरम करने से जल के अणु निकल जाते हैं और यह अजल हो जाता है। आकृति में यह दानेदार संगमर्मर सदृश होता है।

आग का सूत्र क्या होता है?

आग की उत्पत्ति किसी वस्तु या ईंधन के दहन से होती है । दहन का अर्थ है जलना । सूत्र C है जो तत्व कार्बन के लिए रासायनिक प्रतीक है। सूत और ग्रेफाइट भी कार्बन परमाणुओं से बने होते हैं और इनमें एक ही रासायनिक प्रतीक होता है।

मरकरी सल्फाइड का सामान्य नाम क्या है?

मर्करी सल्फाइड को वेर्मिलिओन् के नाम से भी जाना जाता है। यह रासायनिक तत्वों पारा और सल्फर से बना एक रासायनिक यौगिक है। पारा सल्फाइड का रासायनिक सूत्र HgS है। CH4 के सूत्र के साथ मार्श गैस मिथेन का सामान्य नाम है।

उम्मीद है आपको हमारा Chemistry Formulas in Hindi पर ब्लॉग पसंद आया होगा। यदि आप विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कांटेक्ट कर आज ही 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।  

Loading comments...
15,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert