CBSE 12th Result Topper List : सीबीएसई क्लास 12वीं टॉपर लिस्ट

1 minute read
CBSE 12th Result Topper List

CBSE 12th Result Topper List : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परिणाम 13 मई को जारी कर दिए गये हैं। इस वर्ष 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज 87.98 रहा। यह रिजल्ट पिछले वर्ष के मुकाबले .65 प्रतिशत अधिक रहा है। इस वर्ष 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वहीं 1.16 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

इस बार सीबीएसई क्लास 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं। जो स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों- cbse.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 को देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा अब CBSE 12th Result Topper List जारी नहीं की जाती है।

संस्थान के अनुसार ऐसा रहा पास प्रतिशत

  • सीटीएसए – 99.23%
  • जवाहर नवोदय विद्यालय: 98.90%
  • केंद्रीय विद्यालय: 98.81%
  • सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल: 91.42%
  • सरकारी स्कूल: 88.23%
  • निजी स्कूल: 87.70%

आपको बता दें की 2023 में सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 1 लाख से अधिक छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे। वहीं 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 87.33% दर्ज किया गया था। पिछले वर्ष लड़कियों ने 90.68% पास प्रतिशत के साथ लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया था, जबकि 84.67% लड़कों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। इस वर्ष भी छात्रों को अपने रिजल्ट का बेशब्री से इंतजार है। 

रीजन का नामपास प्रतिशत 
तिरुवनंतपुरम99.91
विजयवाड़ा99.04
चेन्नई98.47
बेंगलुरु96.95
दिल्ली पश्चिम95.64
दिल्ली पूर्व94.51
चंडीगढ़91.09
पंचकुला90.26
पुणे89.78
अजमेर89.53
देहरादून83.82
पटना83.59
भुवनेश्वर83.34
भोपाल82.46
गुवाहाटी82.05
नोएडा80.27
प्रयागराज78.25

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को CBSE 12th Result Topper List से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*