Bihar Board 12th Results 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें रिजल्ट 

1 minute read
Bihar Board 12th Results 2025

Bihar Board 12th Results 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 25 मार्च, 2025 को 1:15 पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सभी परीक्षार्थी BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर से (BSEB Inter Result) को चेक और रिजल्ट का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सकते हैं। इच्छुक परीक्षार्थी यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर रिजल्ट चेक (Bihar Board 12th Result 2025) कर सकते हैं। 

Bihar Board 12th Result 2025: ऐसे करें रिज़ल्ट डाउनलोड 

कक्षा 12वीं का रिज़ल्ट चेक करने के लिए BSEB द्वारा दो आधिकारिक वेबसाइट्स दी गई हैं:- interresult2025.com और interbiharboard.com आप इन वेबसाइट्स पर जाकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्लास 12th का रिज़ल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com या interbiharboard.com पर जाएं।  
  2. इसके बाद क्लास 12th रिज़ल्ट के लिंक पर क्लिक करें।  
  3. अब दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर फिल करें।  
  4. अब आपके सामने BSEB का रिज़ल्ट ओपन हो जाएगा।  
  5. इसके बाद डाउनलोड फ़ाइल पर क्लिक करके अपना रिज़ल्ट डाउनलोड कर लें।  

BSEB में 12वीं पास करने के लिए कितने मार्क्स है जरुरी 

Bihar Board 12th Inter Result 2025: बताना चाहेंगे बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस बार 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं परीक्षा के लिए कुल 12,92,313 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 6,41,847 लड़कियां व 6,50,466 लड़के शामिल थे। 

ध्यान दें कि 12वीं कक्षा में पास होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि किसी परीक्षार्थी के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो परीक्षार्थी की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आने पर परीक्षार्थी को फेल माना जाएगा।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट (Bihar Board 12th Results 2025) की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*