भारत माता की जय का नारा किसने दिया?

1 minute read
भारत माता की जय का नारा किसने दिया?

देशभक्ति को जीवंत कर देने वाले इस नारे के बिना राष्ट्रगान अधूरा है। किरन चंद्र बंदोपाध्याय ने सबसे पहले इस नारे का उपयोग भारत माता नाम के नाटक के दौरान किया था। इस नाटक का सबसे पहला मंचन वर्ष 1873 में किया गया था। उसके कई वर्षों बाद में स्वतंत्रता के आंदोलन के दौरान ये नारा और अधिक प्रसिद्द हो गया था। ऐसा बताया जाता है कि “भारत माता की जय” नारा दरअसल उर्दू में दिए गए नारे “मादरेवतन हिंदोस्तान ज़िंदाबाद” का हिंदी अनुवाद है। इस नारे को वर्ष 1873 में अजीम उल्ला खान ने दिया था, जिसका हिंदी अनुवाद “भारत माता की जय” के रूप में हुआ था।

लेखक किरण चन्द्रबनर्जी ने अपने एक नाटक ‘भारत-माता’ के लिए वर्ष 1873 में इस शब्द का उपयोग किया गया था। कहा जाता है उस दौरान बंगाल की दुर्गा पूजा, लोगों को एकजुट करने और स्वराज पर बात करने का एक माध्यम बनी थी। इसलिए बंगाल के लेखकों, साहित्यकारों और कवियों में मां दुर्गा का गहरा प्रभाव रहा था और इन लेखकोंं द्वारा लिखे गए कई नाटकों में भी मातृभूमि कहकर माँ दुर्गा को सम्बोधित किया जाने लगा था।

किसने बनाई थी पहली फोटो?

वर्ष 1905 में भारत माता की पहली तस्वीर अवनीन्द्रनाथ टैगोर ने बनाई थी ऐसा माना जाता है। भारत माता का यह चित्र केसरिया रंग के बंगाल के परंपरागत परिधान में बनाई गई थी। शुरू में इसे बंग माता भी कहा गया। चार हाथों वाली देवी के हाथों में किताब, धान की पुली, माला और सफेद वस्त्र धारण था। भारत माता की वंदना स्वाधीनता संग्राम के सिपाहियों में नए उत्साह का संचार करती थी। इसलिए आज भी इस नारे का प्रयोग राष्ट्रप्रेम या राष्ट्र निर्माण से जुड़े हर अवसरों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आंदोलनों में किया जाता है।

यह भी पढ़ें – Independence Day Speech 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, जिसे आसानी से कर सकते हैं याद

आइए जानते हैं भारत माता के बारे में

  • भारत देश में भारतमाता के बहुत मन्दिर स्थापित हैं। 
  • जिन्हें भारतमाता या ‘भारतम्बा’ कहा जाता है।
  • काशी (बनारस) में स्तिथ भारतमाता मन्दिर बहुत प्रसिद्ध है, इसका उद्घाटन 1936 में स्वयं महात्मा गांधी ने किया था।
  • भारतमाता को केसरिया या नारंगी रंग की साड़ी, हाथ में भगवा ध्वज और शेरकी शावरी के साथ चित्रित किया जाता है।

यह भी पढ़ें: जय हिंद का नारा किसने दिया?

FAQs

भारत माता की जय किसका नारा है?

किरन चंद्र बंदोपाध्याय ने दिया था।

भारत माता की जय पहली बार कब बोला गया?

 भारत माता की जय पहली बार सन् 1873 में बोला गया था।

भारत माता का दूसरा नाम क्या है?

भारत माता का दूसरा नाम ‘भारतम्बा’ है।

भारत माता का पहला नाम क्या था?

भारत माता का पहला नाम आदि-भारती था?

भारत का राष्ट्रीय नारा कौन सा है?

जय जय जय जय हे है।

संविधान दिवस का नारा क्या है?

संविधान दिवस का नारा सत्यमेव जयते है।

आराम हराम है किसका नारा है?

जवाहरलाल नेहरु ने नारा दिया था।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

जय हिंद का नारा किसने दिया?करो या मरो का नारा किसने लिखा था?
वंदे मातरम का नारा किसने दिया था?भारत छोड़ो का नारा किसने दिया था?
इंकलाब का नारा किसने दिया था?संपूर्ण क्रांति का नारा किसने दिया?
भारत माता की जय का नारा किसने दिया?साइमन गो बैक का नारा किसने दिया था?
पूर्ण स्वराज का नारा किसने दिया था?सत्यमेव जयते का नारा किसने दिया?

आशा है कि आपको भारत माता की जय का नारा किसने दिया? (Bhart Mata Ki Jai Ka Nara Kisne Diya) पर लिखा यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*