बीए के बाद टीचर कैसे बनें?

1 minute read
BA Ke Baad Teacher Kaise Bane

स्टूडेंट्स का आमतौर पर बीए के बाद सपना सरकारी टीचर बनने का होता है, तो वह उस हिसाब से अपने लिए टीचर बनने का रास्ता चुनते हैं, हालांकि कॉम्पिटिशन के दौर में हर चॉइस अच्छी तैयारी मांगती है लेकिन कभी-कभी आरक्षित श्रेणी के लाभ या स्टेट लेवल एग्जाम देना अपेक्षाकृत नेशनल लेवल एग्जाम से कम कॉम्पटेटिव होता है। इसके अलावा अगर आप प्राइवेट स्कूल टीचर बनना चाहते हैं तो वह भी बन सकते हैं।

इसलिए बीए के बाद टीचर देखने का सपना ही देखना काफी नहीं है, आगे का पूरा रास्ता सोचकर विचार करना अच्छा है। इस आर्टिकल में बीए के बाद टीचर बनने के सभी रास्तों के बारे में बताया गया है।

बीए के बाद टीचर बनने के रास्ते

यहाँ सरल भाषा में बीए के बाद टीचर बनने के रास्ते के बारे में बताया गया है, ताकि आपको बिना किसी कन्फ्यूज़न के एक ओवरव्यू मिल सके। इसके आगे हम इनके बारे में विस्तार से भी जानेगें: 

क्र.सं.टीचर बनने के रास्तेकिसे पढ़ाते हैं
1.BA → B.Ed → (TET/CTET) → शिक्षक भर्ती → TGT टीचरकक्षा 6 – 10
2.BA → MA → B.Ed → शिक्षक भर्ती → PGT टीचरकक्षा 11 – 12
3.BA + B.Ed → प्राइवेट स्कूल टीचरयह स्कूल पर निर्भर करता है।
4.BA → MA → UGC NET → कॉलेज/यूनिवर्सिटी भर्ती → असिस्टेंट प्रोफेसरकॉलेज प्रोफेसर

बीए के बाद TGT टीचर कैसे बनें?

TGT टीचर आमतौर पर कक्षा 6-10 के छात्रों को पढ़ाते हैं। TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) टीचर बनने के लिए आप बीए के बाद बीएड कर सकते हैं जिसके लिए आपको संबंधित विषय से ग्रेजुएशन न्यूनतम 50% से अधिक अंकों के साथ कर करना अनिवार्य है और इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है। ध्यान रखें कि जिस विषय के आप टीचर बनना चाहते हैं उस विषय में बीए करना आपके लिए उपयोगी हो सकता है। 

बीएड कोर्स पूरा करने के बाद आपको TET या CTET परीक्षा देनी होती है जो शिक्षक पात्रता परीक्षा है इसे पास करना जरूरी है। आप दोनों में से एक या दोनों परीक्षा भी दे सकते हैं। अधिकांश राज्यों में TGT भर्ती के लिए राज्य TET अनिवार्य नहीं होता है। आमतौर पर TGT भर्ती राज्य शिक्षक भर्ती परीक्षा, DSSSB, KVS, NVS या राज्य भर्ती बोर्ड के माध्यम से होती है।

हालांकि ज्यादातर छात्र CTET का चयन करते हैं क्योंकि आजकल कई प्राइवेट स्कूल में CTET को प्राथमिकता दी जाती है और इसके अलावा इसे पास करके नेशनल लेवल पर करियर के अवसर मिलते हैं। जबकि TET आमतौर पर उस राज्य के स्कूलों के लिए मान्य होता है, लेकिन कई मामलों में अन्य राज्य के उम्मीदवार भी परीक्षा दे सकते हैं।

ध्यान रहे है कि TET या CTET परीक्षा सिर्फ पात्रता परीक्षा है जिसे पास करना जरूरी होता है इसे पास करके आप डायरेक्ट टीचर नहीं बनते हैं। सरकारी TGT भर्ती में आयु सीमा आमतौर पर 21–40 वर्ष के आसपास या राज्य अनुसार अलग-अलग भी हो सकती है।

इसके बाद शिक्षक भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की जाती है, जिसके लिए आवेदन करके और शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बाद आपको TGT टीचर के पद पर पोस्टिंग मिलती है। अगर आप सेलेक्ट नहीं होते हैं तो आप दोबारा अगली बार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करके बेहतर तैयारी के साथ दोबारा एग्जाम दे सकते हैं।

कुछ प्रमुख राज्य के TET एग्जाम इस प्रकार हैं:

UPTETउत्तर प्रदेश
REETराजस्थान
HTETहरियाणा
PSTETपंजाब
MPTETमध्य प्रदेश
OTETओडिशा
JTETझारखंड
BTETबिहार
TSTETतेलंगाना
APTETआंध्र प्रदेश
TNTETतमिलनाडु
KTETकेरल
WBTETपश्चिम बंगाल
ATETअसम

बीए के बाद PGT टीचर कैसे बनें?

PGT टीचर कक्षा 11-12 के छात्रों को पढ़ाते हैं। हालाँकि यह रास्ता पहले बताए रास्ते से थोड़ा समय ज्यादा लेता है क्योंकि इसमें 2 साल का MA कोर्स किया जाता है। अगर आप इस रास्ते को चुनते हैं तो आपको सरकारी PGT टीचर बनने के लिए संबंधित विषय जिसमें आप आगे पढ़ना और पढ़ाना चाहते हैं उसमें बीए करके आगे एमए करना होगा। MA करने के बाद आपको बीएड करना होगा उसके बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा देनी होगी और रिजल्ट के आधार पर आपका चयन किया जाता है यदि आपके अंक अच्छे आए हैं तो आप PGT टीचर के लिए सेलेक्ट किए जाते हैं और यदि आपका रिजल्ट अच्छा नहीं आया है और आपका सिलेक्शन नहीं हुआ है तो आप अगली बार फिर से शिक्षक भर्ती परीक्षा दे सकते हैं।

बीए के बाद प्राइवेट स्कूल टीचर कैसे बनें?

प्राइवेट स्कूल में टीचर बनने के लिए सबसे पहले आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए पूरा करना होगा। इसके बाद टीचिंग प्रोफेशन में आने के लिए बीएड करना होता है क्योंकि ज्यादातर अच्छे प्राइवेट स्कूल प्रशिक्षित शिक्षकों को प्राथमिकता देते हैं। 

बीए और बीएड पूरा करने के बाद आप अपने विषय से संबंधित प्राइवेट स्कूलों में टीचर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। कई स्कूलों में चयन प्रक्रिया के दौरान डेमो क्लास, इंटरव्यू और विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है। आप कौनसी कक्षा के छात्रों को पढ़ाएंगें यह इस पर निर्भर करता है। इन चरणों को पास करने के बाद आपको प्राइवेट स्कूल में टीचर के रूप में नौकरी मिल सकती है।

बीए के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर कैसे बनें?

अगर आप स्कूल में नहीं कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहते हैं और बीएड नहीं करना चाहते हैं तो आप इस रास्ते को चुन सकते हैं। कॉलेज के सरकारी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए आपको बीए करने के बाद एमए करना होगा। क्योंकि आगे UGC NET परीक्षा के लिए भी संबंधित विषय में न्यूनतम मार्क्स 55% से अधिक से मास्टर्स डिग्री जरूरी होती है। 

ध्यान रहे कि अगर आप मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं या रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आप अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आपको यूजीसी नेट के रिजल्ट घोषित होने की तिथि से दो वर्ष के भीतर अपनी डिग्री पूरी करनी होगी। इसके अलावा, मास्टर्स उसी विषय में करें जिसमें आप आगे टीचर बनना चाहते हैं।

UGC NET के बाद डायरेक्ट आप सरकारी प्रोफेसर नहीं बनते हैं, इसके बाद कॉलेज/यूनिवर्सिटी भर्ती परीक्षा भी देनी होती है इसमें एक से ज्यादा स्टेज हो सकते हैं। इसे क्लियर करने के बाद आपकी पोस्टिंग असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर होती है।

बिना B.Ed के प्राइमरी टीचर कैसे बनें?

कई बार कुछ लोग सोच लेते हैं कि बीएड नहीं की तो सरकारी प्राइमरी टीचर नहीं बना जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं है बीएड के बिना भी आप प्राइमरी टीचर बन सकते हैं। प्राइमरी टीचर वह होते हैं जो कक्षा 1-5 को पढ़ाते हैं। इसके लिए आप बीए के बाद आप D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) कर सकते हैं। इसके बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करके शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस शिक्षक भर्ती प्रक्रिया (एग्जाम/मेरिट/काउंसलिंग) के बाद आपकी पोस्टिंग सरकारी प्राइमरी टीचर के तौर पर होती है। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अगर आप पास नहीं कर पाते हो तो आप दोबारा अगली बार भर्ती निकलने पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CTET पेपर 1 और 2 का सिलेबस, पैटर्न, अंक योजना, किताबें और PDF

FAQs

टीचर बनने के लिए बीए के बाद क्या करें?

टीचर बनने के लिए आप बीए के बाद सीधे बीएड करके शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET/CTET) देकर भर्ती परीक्षा दे सकते हैं उसके बाद शिक्षक बनते हैं। इसके अलावा बीए के बाद MA फिर बीएड फिर शिक्षक भर्ती पास करके PGT टीचर बन सकते हैं। BA B.Ed या बीए के बाद बीएड करके प्राइवेट स्कूल टीचर और BA के बाद MA फिर UGC NET पास करके असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते हैं। इनके अलावा एक रास्ता और है प्राइमरी टीचर बनने का, जिसमें आप बीएड की जगह DElEd करके कर सकते हैं। यह आप पर निर्भर करेगा कि आपको कौन सा रास्ता चुनना है।

क्या हम बीए के बाद टीचर बन सकते हैं?

जी हाँ, आप बीए के बाद टीचर बन सकते हैं। और इसके लिए एक नहीं कई रास्ते हैं। 

1 से 5 तक के टीचर कैसे बने?

1 से 5 तक के टीचर बनने के लिए आप बीए के बाद बीएड या 12वीं के बाद D.El.Ed. करके शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET/CTET) पास करके शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने पर आप इस एग्जाम को पास करके सरकारी प्राइमरी टीचर बन सकते हैं जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। D.El.Ed. आप बीए के बाद भी कर सकते हैं।

क्या बिना B.Ed. के टीचर बन सकते हैं?

जी हाँ, आप बिना B.Ed. के टीचर बन सकते हैं। इसके लिए दो रास्ते हैं एक यह कि आप बीए के बाद D.El.Ed. करके शिक्षक पात्रता परीक्षा फिर शिक्षक भर्ती का एग्जाम पास करें फिर प्राइमरी के टीचर बनें। और दूसरा रास्ता यह है कि बीए के बाद एमए फिर UGC NET एग्जाम पास करके आप प्राइवेट और सरकारी कॉलेज में अस्सिटेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन कई बार सरकारी कॉलेज में परमानेंट जॉब के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्रूटमेंट एग्जाम भी देना पड़ सकता है।

Related Reads:

बीए के बाद क्या करें?बीए के बाद डिप्लोमा कोर्सेज की लिस्ट
BA BEd कोर्स विवरणB.Ed कोर्स डिटेल्स
प्रोफेसर कैसे बनें?CTET पेपर 1 और 2 का सिलेबस

उम्मीद है, इस ब्लॉग में आपकी क्वेरी बीए के बाद टीचर कैसे बनें का पूरा आंसर दिया है और आपको अपने लिए करियर पाथ चुनने में गाइड किया। इसी तरह के अन्य करियर गाइड्स के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*