अन्य पुरुष की परिभाषा, उदाहरण

1 minute read
अन्य पुरुष

हिंदी व्याकरण में सर्वनाम से परीक्षाओं में अहम सवाल पूछे जाते हैं। सर्वनाम के 7 भेद होते हैं। इन 7 भेदों में पुरुषवाचक सर्वनाम भी होता है। पुरुषवाचक सर्वनाम 3 प्रकार के होते हैं और इसी में अन्य पुरुष होता है। इस ब्लॉग में जानते हैं अन्य पुरुष की परिभाषा, उदाहरण और भेद आदि के बारे में विस्तार से।

अन्य पुरुष की परिभाषा क्या होती है?

उन सर्वनाम का उपयोग बोलने वाला व्यक्ति किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए करता है, जैसे कि यह, वह, ये, वे, आदि।

अन्य पुरुष के मुख्य उदाहरण

  1. वह कल जम्मू गया था।
  2. यह मेरा दफ्तर है।
  3. वह बहुत अच्छा जाती है।
  4. इन्हें विधानसभा जाना है।

अन्य पुरुष के अन्य उदाहरण

  1. वह रैपर बनना चाहता है।
  2. उसे लैपटॉप लेना है।
  3. अंकिता हिब्रू सीखना चाहती है।
  4. वह बहुत बढ़िया रग्बी खेलता है।
  5. वह नॉर्वे जाने के सपने देख रहा है।
  6. इन्हें छत जाने का रास्ता दिखा दो।
  7. इसकी नौकरी करने में कोई रुचि नहीं है।
  8. वह एक दिन बड़ा गायक बनेगा।
  9. वह बास्केटबॉल काफी अच्छा खेलता है।
  10. उसका खाब एक दिन ज़रूर पूरा होगा।

सर्वनाम करक के रूप में अन्य पुरुष

कारकएकवचनबहुवचन
कर्तावह, उसनेवे, उन्होंने, उन लोगों ने
कर्मउसे, उसकोउनको, उन्हें, उन लोगों को
करणउससेउनसे
संप्रदानउसे, उसके लिएउन्हें, उनको, उनके लिए
अपादानउससेउनसे, उन लोगों से
संबंधउसका, उसके, उसकीउनका, उनके, उनकी
अधिकरणउसमें, उस परउनमें, उन पर, उन लोगों पर

आशा है कि इस ब्लॉग से पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद की जानकारी मिली होगी। हिंदी व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*