ग से पर्यायवाची शब्द क्या हैं जिनके बारे में पूछा जाता है हिंदी की परीक्षाओं में

1 minute read
ग से पर्यायवाची शब्द

ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहा जाता है, या फिर हम यह भी कह सकते हैं कि एक ही शब्द के स्थान पर समान अर्थ वाले अलग अलग शब्द प्रयोग किये जा सके, वह शब्द पर्यायवाची कहलाते हैं। हिंदी की परीक्षाओं के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पर्यायवाची शब्दों के बारे में पूछा जाता है। इसलिए हिंदी के अक्षरों से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों के बारे में समझना जरूरी है। आज के इस ब्लाॅग में स्टूडेंट्स के लिए ग से पर्यायवाची शब्द दिए जा रहे हैं जो परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें : ओ, औ से पर्यायवाची शब्द

‘ग’ से पर्यायवाची शब्द

‘ग’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित है :

  • गरुड़  खगेश, खगपति, नागांतक, सुपर्ण, वैनतेय।
  • गाय  भद्रा, गौरी, सुरभी, धेनु, गऊ, गौ,गैया, पयसि्वनी,दोग्धी।
  • गंगा  देवनदी, भागीरथी, सुरसरिता, जाह्नवी, मन्दाकिनी विष्णुपदी, सुरसरि, देवपगा, त्रिपथगा, सुरधुनी।
  • गन्ना ईक्षु, ऊख, ईख, पौंड़ा।
  • गणेश– गणपति, गजवदन, मूषकवाहन, लम्बोदर, विनायक, गजानन, भवानीनन्दन।
  • गुप्त  गूढ़, रहस्यपूर्ण, परोक्ष, छिपा।
  • गेंद – कन्दुक, गिरिक, गेन्दुक।
  • गधा– खर, वैशाखनन्दन, गर्दभ, रासभ, लम्बकर्ण, धूसर।
  • गीदड़– नचक, शिवां, सियार, जंबुक, श्रृंगाल।
  • गोद – पार्श्व, अंक, उत्संग, गोदी, क्रोड।
  • गुण– विशेषता, खूबी, योग्यता, निपुणता, प्रवीणता, काबिलियत।
  • गरीब– निर्धन, दरिद्र, दीन, दीनहीन, कंगाल, मुफ़लिस, अभावग्रस्त, रंक, लाचार, बेचारा, धनहीन, निराश्रित, आश्रयहीन।
  • गजवदन – विनायक, विघ्रनाशक, भवानीनन्दन, विघ्रराज, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजानन।

यह भी पढ़ें : ए , ऐ से पर्यायवाची शब्द

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको ग से पर्यायवाची शब्द से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों को जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*