‘एंग्री यंग मैन’ और ‘सदी के महानायक’ के तौर पर पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा जगत के सबसे बड़े अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और डायलॉग्स के दम पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। इसलिए उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से ‘बिग बी’ या ‘शहंशाह’ भी बुलाते हैं। वर्तमान समय में अमिताभ बच्चन ऐसा नाम है, जिसने भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ख्याति प्राप्त की है।
बता दें कि अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा जगत में चार दशकों से अधिक समय बिता चुके हैं। वहीं फिल्मों में अपने दमदार किरदारों के लिए उन्हें देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। आइए, अब इस लेख में सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का जीवन परिचय और उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
| नाम | अमिताभ बच्चन |
| जन्म तिथि | 11 अक्टूबर, 1942 |
| जन्म स्थान | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश |
| स्नातक | किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय |
| पिता का नाम | हरिवंशराय बच्चन |
| माता का नाम | तेजी बच्चन |
| पत्नी का नाम | जया भादुरी |
| संतान | श्वेता बच्चन नंदा (बेटी) अभिषेक बच्चन (बेटा) |
| डेब्यू फिल्म | ‘सात हिंदुस्तानी’ (1969) |
| लोकप्रिय फिल्म | बॉम्बे टू गोवा, ज़ंजीर, अभिमान, दीवार, शोले, डॉन, मर्द, सूर्यवंशम, मोहब्बतें, पिकू, पिंक आदि। |
| पॉपुलर टीवी शो | कौन बनेगा करोड़पति (KBC) – वर्ष 2000 |
| सम्मान | फिल्म फेयर अवॉर्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 66वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार आदि। |
This Blog Includes:
इलाहाबाद में हुआ था जन्म
अमिताभ बच्चन का पूरा नाम ‘अमिताभ हरिवंशराय बच्चन’ है। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में प्रसिद्ध हिंदी कवि एवं लेखक हरिवंश राय बच्चन और सामाजिक कार्यकर्ता तेजी बच्चन के यहाँ हुआ था। अमिताभ बच्चन ने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा नैनीताल स्थित शेरवुड कॉलेज से प्राप्त की थी, जिसके बाद वे दिल्ली आ गए। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।
अमिताभ बच्चन का वैवाहिक जीवन
अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर के कुछ वर्षों बाद, वर्ष 1973 में प्रसिद्ध अभिनेत्री जया भादुरी से विवाह किया। इस दंपत्ति की दो संतानें हैं, बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बेटा अभिषेक बच्चन, जो एक प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं।
यह भी पढ़ें – सुप्रसिद्ध कवि-गीतकार गोपाल सिंह नेपाली का जीवन परिचय
अमिताभ बच्चन का फ़िल्मी करियर
क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1969 में सत्यजीत रे की फिल्म ‘भुवन शोम’ में वॉयस नैरेटर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने अभिनेता के रूप में ‘सात हिंदुस्तानी’ फिल्म से करियर की शुरुआत की। हालांकि उनकी शुरुआती फिल्में खास सफल नहीं हो सकीं, लेकिन वर्ष 1973 में आयी ‘जंजीर’ सुपरहिट साबित हुई और इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद वे ‘एंग्री यंग मैन’ के रूप में हिंदी सिनेमा में स्थापित हो गए।
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने अभिमान, नमक हराम, रोटी कपड़ा और मकान, दीवार और शोले जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली। वर्ष 1999 में उनकी फिल्म शोले को BBC इंडिया के ऑनलाइन पोल में ‘फिल्म ऑफ़ द मिलेनियम’ घोषित किया गया था। वहीं, वर्ष 1977 में उन्हें फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ में शानदार अभिनय के लिए पहला ‘फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ पुरस्कार प्राप्त हुआ।
अमिताभ बच्चन का राजनीति में प्रवेश
क्या आप जानते हैं कि ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन ने वर्ष 1984 में राजनीति में भी कदम रखा था? उन्होंने 8वें लोकसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र, उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद सीट से, पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के खिलाफ चुनाव लड़ा था और भारी मतों से विजय प्राप्त की थी। हालांकि उनका राजनीतिक सफर अधिक लंबा नहीं चला और उन्होंने लगभग तीन वर्षों बाद, 1987 में राजनीति से संन्यास ले लिया। इसके बाद वे पुनः अपने फ़िल्मी करियर की ओर लौट आए।
कौन बनेगा करोड़पति (KBC)
अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा टीवी शो में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर के साथ-साथ कई लोकप्रिय टीवी शो में भी कार्य किया है, जिनमें सोनी टीवी का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) सबसे प्रमुख है। आपको बता दें कि उन्होंने वर्ष 2000 में KBC के पहले सीजन की मेजबानी की थी और तब से लेकर आज तक वे इस लोकप्रिय टीवी शो के होस्ट बने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कलर्स टीवी के शो ‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन में भी होस्ट की भूमिका निभाई थी। उनके अन्य कुछ टीवी शो के नाम इस प्रकार हैं: ‘द वन शो’, ‘देसी रास्कल्स’, ‘आज की रात है ज़िंदगी’ और ‘अस्त्रा फोर्सेस’ आदि।
यह भी पढ़ें – प्रख्यात साहित्यकार श्यामाचरण दुबे का जीवन परिचय और प्रमुख रचनाएँ
अमिताभ बच्चन की फिल्में
अमिताभ बच्चन की सभी फिल्मों के नाम नीचे दी गई तालिका में बताए जा रहे हैं:-
| फिल्म | वर्ष |
| सात हिंदुस्तानी | वर्ष 1969 |
| बॉम्बे टॉकी | वर्ष 1970 |
| परवाना | वर्ष 1971 |
| रेशमा और शेरा | वर्ष 1971 |
| गुड्डी | वर्ष 1971 |
| संजोग | वर्ष 1972 |
| पिया का घर | वर्ष 1972 |
| बॉम्बे टू गोवा | वर्ष 1972 |
| बावर्ची | वर्ष 1972 |
| बंसी बिरजू | वर्ष 1972 |
| एक नज़र | वर्ष 1972 |
| रास्ते का पत्थर | वर्ष 1972 |
| गरम मसाला | वर्ष 1972 |
| ज़ंजीर | वर्ष 1973 |
| बँधे हाथ | वर्ष 1973 |
| गहरी चाल | वर्ष 1973 |
| अभिमान | वर्ष 1973 |
| सौदागर | वर्ष 1973 |
| नमक हराम | वर्ष 1973 |
| बड़ा कबूतर | वर्ष 1973 |
| दोस्त | वर्ष 1974 |
| बेनाम | वर्ष 1974 |
| रोटी कपडा और मकान | वर्ष 1974 |
| कुंवारा बाप | वर्ष 1974 |
| मजबूर | वर्ष 1974 |
| दीवार | वर्ष 1975 |
| ज़मीर | वर्ष 1975 |
| शोले | वर्ष 1975 |
| फ़रार | वर्ष 1975 |
| छोटी सी बात | वर्ष 1975 |
| चुपके चुपके | वर्ष 1975 |
| मिली | वर्ष 1975 |
| दो अंजाने | वर्ष 1976 |
| कभी कभी | वर्ष 1976 |
| हेरा फेरी | वर्ष 1976 |
| अदालत | वर्ष 1976 |
| बालिका वधू | वर्ष 1976 |
| चरनदास | वर्ष 1977 |
| अमर अकबर एन्थोनी | वर्ष 1977 |
| इमान धरम | वर्ष 1977 |
| ख़ून पसीना | वर्ष 1977 |
| शतरंज के खिलाड़ी | वर्ष 1977 |
| परवरिश | वर्ष 1977 |
| चला मुरारी हीरो बनने | वर्ष 1977 |
| अलाप | वर्ष 1977 |
| डॉन | वर्ष 1978 |
| त्रिशूल | वर्ष 1978 |
| गंगा की सौगंध | वर्ष 1978 |
| बेशरम | वर्ष 1978 |
| कसमे वादे | वर्ष 1978 |
| मुकद्दर का सिकंदर | वर्ष 1978 |
| सिकंदर | वर्ष 1978 |
| द ग्रेट गैम्बलर | वर्ष 1979 |
| काला पत्थर | वर्ष 1979 |
| गोलमाल | वर्ष 1979 |
| जुरमाना | वर्ष 1979 |
| अहसास | वर्ष 1979 |
| मंज़िल | वर्ष 1979 |
| मि० नटवरलाल | वर्ष 1979 |
| दो और दो पांच | वर्ष 1980 |
| शान | वर्ष 1980 |
| राम बलराम | वर्ष 1980 |
| दोस्ताना | वर्ष 1980 |
| विलायती बाबू | वर्ष 1981 |
| कमांडर | वर्ष 1981 |
| बरसात की एक रात | वर्ष 1981 |
| याराना | वर्ष 1981 |
| अनुसंधान | वर्ष 1981 |
| चश्मे बद्दूर | वर्ष 1981 |
| बरसात की एक रात | वर्ष 1981 |
| नसीब | वर्ष 1981 |
| लावारिस | वर्ष 1981 |
| सिलसिला | वर्ष 1981 |
| कालिया | वर्ष 1981 |
| सत्ते पे सत्ता | वर्ष 1982 |
| देश प्रेम | वर्ष 1982 |
| नमक हलाल | वर्ष 1982 |
| बेमिसाल | वर्ष 1982 |
| शक्ति | वर्ष 1982 |
| खुद्दार | वर्ष 1982 |
| कुली | वर्ष 1983 |
| नास्तिक | वर्ष 1983 |
| महान | वर्ष 1983 |
| अंधा कानून | वर्ष 1983 |
| पुकार | वर्ष 1983 |
| इंकलाब | वर्ष 1984 |
| शराबी | वर्ष 1984 |
| खबरदार | वर्ष 1984 |
| पान खाए सइयां हमार | वर्ष 1984 |
| कानून क्या करेगा | वर्ष 1984 |
| पेट प्यार और पाप | वर्ष 1984 |
| मर्द | वर्ष 1985 |
| गिरफ्तार | वर्ष 1985 |
| गुलामी | वर्ष 1985 |
| आखिरी रास्ता | वर्ष 1986 |
| जलवा | वर्ष 1987 |
| सूरमा भोपाली | वर्ष 1988 |
| कौन जीता कौन हारा | वर्ष 1988 |
| शहंशाह | वर्ष 1988 |
| हीरो हीरालाल | वर्ष 1988 |
| गंगा जमुना सरस्वती | वर्ष 1988 |
| तूफ़ान | वर्ष 1989 |
| मैं आज़ाद हूं | वर्ष 1989 |
| जादुगर | वर्ष 1989 |
| बटवारा | वर्ष 1989 |
| अग्निपथ | वर्ष 1990 |
| आज का अर्जुन | वर्ष 1990 |
| क्रोध | वर्ष 1990 |
| हम | वर्ष 1991 |
| इंद्रजीत | वर्ष 1991 |
| अजूबा | वर्ष 1991 |
| अकेला | वर्ष 1991 |
| ज़ुल्म की हुकुमत | वर्ष 1992 |
| खुदा गवाह | वर्ष 1992 |
| प्रोफेसर की पड़ोसन | वर्ष 1993 |
| अक्का | वर्ष 1994 |
| इंसानियत | वर्ष 1994 |
| घातक: लीथल | वर्ष 1996 |
| तेरे मेरे सपने | वर्ष 1996 |
| मृत्युदाता | वर्ष 1997 |
| बड़े मियाँ छोटे मियाँ | वर्ष 1998 |
| मेजर साब | वर्ष 1998 |
| हीरो हिंदुस्तानी | वर्ष 1998 |
| हैल्लो ब्रदर | वर्ष 1999 |
| लाल बादशाह | वर्ष 1999 |
| बीवी नंबर 1 | वर्ष 1999 |
| सूर्यवंशम | वर्ष 1999 |
| कोहराम | वर्ष 1999 |
| हिंदुस्तान की कसम | वर्ष 1999 |
| मोहब्बतें | वर्ष 2000 |
| एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव | वर्ष 2001 |
| कभी खुशी कभी गम | वर्ष 2001 |
| अक्स | वर्ष 2001 |
| लगान | वर्ष 2001 |
| हम किसी से कम नहीं | वर्ष 2002 |
| कांटे | वर्ष 2002 |
| अग्नि वर्षा | वर्ष 2002 |
| आंखें | वर्ष 2002 |
| ख़ुशी | वर्ष 2003 |
| मुंबई से आया मेरा दोस्त | वर्ष 2003 |
| अरमान | वर्ष 2003 |
| बूम | वर्ष 2003 |
| Fun2shh… Dudes in the 10th Century | वर्ष 2003 |
| बागबान | वर्ष 2003 |
| अब तुमारे हवाले वतन साथियो | वर्ष 2004 |
| खाकी | वर्ष 2004 |
| रुद्राक्ष | वर्ष 2004 |
| एतबार | वर्ष 2004 |
| इंसाफ: द जस्टिस | वर्ष 2004 |
| लक्ष्य | वर्ष 2004 |
| क्यूं! हो गया ना | वर्ष 2004 |
| देव | वर्ष 2004 |
| हम कौन हैं? | वर्ष 2004 |
| वीर-ज़ारा | वर्ष 2004 |
| एक अजनबी | वर्ष 2005 |
| ब्लैक | वर्ष 2005 |
| वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम | वर्ष 2005 |
| परिणीता | वर्ष 2005 |
| पहल | वर्ष 2005 |
| बंटी और बबली | वर्ष 2005 |
| सरकार | वर्ष 2005 |
| रामजी लंदनवाले | वर्ष 2005 |
| विरुध … फैमिली कम्स फर्स्ट | वर्ष 2005 |
| दिल जो भी कहे | वर्ष 2005 |
| बाबुल | वर्ष 2006 |
| फैमिली | वर्ष 2006 |
| कभी अलविदा ना कहना | वर्ष 2006 |
| डरना ज़रूरी है | वर्ष 2006 |
| एकलव्य: द रॉयल गार्ड | वर्ष 2007 |
| एक क्रांतिवीर: वासुदेव बलवंत फाड़के | वर्ष 2007 |
| निशब्द | वर्ष 2007 |
| शूटआउट एट लोखंडवाला | वर्ष 2007 |
| चीनी कम | वर्ष 2007 |
| द लास्ट लीअर | वर्ष 2007 |
| ओम शांति ओम | वर्ष 2007 |
| झूम बराबर झूम | वर्ष 2007 |
| जोधा अकबर | वर्ष 2008 |
| गॉड तुस्सी ग्रेट हो | वर्ष 2008 |
| यार मेरी जिंदगी | वर्ष 2008 |
| सरकार राज | वर्ष 2008 |
| भूतनाथ | वर्ष 2008 |
| दिल्ली -6 | वर्ष 2009 |
| ज़ोर लगा के… हैया! | वर्ष 2009 |
| पा | वर्ष 2009 |
| अलादीन | वर्ष 2009 |
| तीन पत्ती | वर्ष 2010 |
| रन | वर्ष 2010 |
| रा.वन | वर्ष 2011 |
| आरक्षण | वर्ष 2011 |
| इंग्लिश विंग्लिश | वर्ष 2012 |
| बोल बच्चन | वर्ष 2012 |
| कहानी | वर्ष 2012 |
| महाभारत | वर्ष 2013 |
| सत्याग्रह | वर्ष 2013 |
| बॉस | वर्ष 2013 |
| क्रिश 3 | वर्ष 2013 |
| भूतनाथ रिटर्न्स | वर्ष 2014 |
| पिकू | वर्ष 2015 |
| वज़ीर | वर्ष 2016 |
| पिंक | वर्ष 2016 |
| की एंड का | वर्ष 2016 |
| सरकार 3 | वर्ष 2017 |
| द गाजी अटैक | वर्ष 2017 |
| बेगम जान | वर्ष 2017 |
| फिरंगी | वर्ष 2017 |
| ठग्स ऑफ हिंदोस्तान | वर्ष 2018 |
| पैड मैन | वर्ष 2018 |
| 102 नॉट आउट | वर्ष 2018 |
| हेलीकॉप्टर ईला | वर्ष 2018 |
| मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी | वर्ष 2019 |
| बदला | वर्ष 2019 |
| घूमकेतु | वर्ष 2020 |
| गुलाबो सिताबो | वर्ष 2020 |
| बंटी और बबली 2 | वर्ष 2021 |
| चेहरे | वर्ष 2021 |
| ऊंचाई | वर्ष 2022 |
| गुड बाय | वर्ष 2022 |
| ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिव | वर्ष 2022 |
| झुंड | वर्ष 2022 |
| रनवे 34 | वर्ष 2022 |
| चुप – रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट | वर्ष 2022 |
| घूमर | वर्ष 2023 |
| गणपत | वर्ष 2023 |
| कल्कि 2898 AD | वर्ष 2024 |
| वेट्टैयन | वर्ष 2024 |
अमिताभ बच्चन पर लिखी गई किताबें
अमिताभ बच्चन की प्रमुख पुस्तकों की सूची निम्नलिखित है:-
| किताब का नाम | लेखक | प्रकाशन वर्ष |
| ‘अमिताभ बच्चन: द लिविंग लेजेंड’ | भावना सोमाया | वर्ष 1999 |
| ‘टू बी और नॉट टू बी: अमिताभ बच्चन’ | खालिद मोहम्मद | वर्ष 2004 |
| ‘एबी: द लेजेंड’ | प्रदीप चंद्रा | वर्ष 2006 |
| ‘अमिताभ बच्चन: एक जीवित किंवदंती’ | भावना सोमाया | वर्ष 2006 |
| ‘लुकिंग फॉर द बिग बी: बॉलीवुड, बच्चन एंड मी’ | जेसिका हिन्स | वर्ष 2006 |
| ‘बच्चनलिया: द फिल्म्स एंड मेमोरैबिलिया ऑफ अमिताभ बच्चन’ | भावना सोमाया | वर्ष 2009 |
| ‘अमिताभ बच्चन: जीवन गाथा’ | पुष्पा भारती | वर्ष 2021 |
यह भी पढ़ें – हिंदी नाट्य के प्रख्यात लेखक शंकर शेष का जीवन परिचय एवं प्रमुख नाटक
पुरस्कार एवं सम्मान
अमिताभ बच्चन को मिले प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं:-
- ‘पद्म श्री’
- ‘पद्मा भूषण’
- ‘लीजन ऑफ़ ऑनर’
- ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’
- ‘पद्मा विभूषण’
- ‘66वां दादासाहेब फालके अवॉर्ड’
- ‘फिल्म फेयर अवॉर्ड’
- ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’
- ‘एमटीआर नेशनल अवॉर्ड’
- ‘एएनआर नेशनल अवॉर्ड’
FAQs
उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में हुआ था।
उनका पूरा नाम ‘अमिताभ हरिवंशराय बच्चन’ है।
उनकी माता का नाम ‘तेजी बच्चन’ और पिता का नाम ‘हरिवंशराय बच्चन’ है।
अमिताभ बच्चन के भाई का नाम ‘अजिताभ बच्चन’ है।
अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव का नाम बाबूपट्टी है, जो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके में है।
उम्मीद है कि आपको अमिताभ बच्चन का जीवन परिचय और उनसे जुड़ी जानकारियाँ पसंद आई होंगी। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
