Abhilekh Kise Kahate Hain: अभिलेख किसे कहते हैं? क्या है इनका महत्व

1 minute read
Abhilekh Kise Kahate Hain

Abhilekh Kise Kahate Hain: प्राचीन भारतीय इतिहास को जानने के लिए हमें विभिन्न प्रकार के स्त्रोतों की आवश्यकता होती है। ऐसे में अभिलेखों को प्राचीन भारतीय इतिहास के अध्ययन में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। अभिलेख, एक ऐसा दस्तावेज़ है जो किसी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक या कानूनी जानकारी को संरक्षित करने का काम करता है। यह अभिलेख शिलाओं, धातुओं, पत्तियों, कागज़ों, और अन्य सतहों पर उकेरा या लिखा जा सकता है। भारत के प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास में अभिलेखों की विशेष भूमिका रही है, जो हमें न केवल ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं बल्कि उस समय की सामाजिक और सांस्कृतिक स्थितियों को भी उजागर करते हैं। इस ब्लॉग में, हम जानेंगे कि अभिलेख किसे कहते हैं (Abhilekh Kise Kahate Hain), वे कितने प्रकार के होते हैं और प्राचीन इतिहास में अभिलेखों का क्या महत्व था।

अभिलेख किसे कहते हैं?

अभिलेख (Abhilekh Kya Hai) वह पुरातात्विक साक्ष्य होते हैं जो प्राचीन काल में राजाओं तथा अन्य शाषकों द्वारा पाषाणों, शिलाओं, स्तम्भों, ताम्रपत्रों एवं दीवारों पर उत्कीर्ण किए जाते थे। अभिलेखों का उपयोग आमतौर पर आदेशों का प्रसार करने के लिए किया जाता था। ताकि लोग उन्हें देख सके और उन आदेशों का पालन कर सके। इन अभिलेखों को अलग-अलग भाषाओं में लिखा जाता था जिसमें से प्रमुख भाषाएँ पाली, संस्कृत और प्राकृत है। 

वहीं समय के साथ, इन अभिलेखों की भाषा और लेखन पद्धतियाँ बदलती गईं। प्रारंभ में, अभिलेख पत्थर या ताम्रपत्रों पर उकेरे जाते थे, लेकिन बाद में कागज और अन्य सामग्रियों का उपयोग बढ़ गया। इसके अलावा, अभिलेखों के उत्कीर्णन की तकनीक में भी बदलाव आया, जिससे ये और भी स्पष्ट और स्थायी बन सके।

अभिलेख किसे कहते हैं

अभिलेखों के प्रकार

अभिलेखों के प्रकार निम्नलिखित है-

पाषाण अभिलेख : ये अभिलेख पाषाण की सतह पर उकेरे जाते थे। इन्हें स्थायित्व और स्थिरता के लिए चुना जाता था। उदाहरण: अशोक के धम्म अभिलेख, जिसे अशोक के स्तंभों और शिलाओं पर पाया जाता है।

ताम्रपत्र अभिलेख : इन अभिलेखों को ताम्रपत्रों पर उत्कीर्ण किया जाता था। इन्हें भी स्थायित्व के लिए चुना जाता था, और ये आमतौर पर महत्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे दानपत्रों के रूप में उपयोग होते थे। उदाहरण: चोल ताम्रपत्र, जो चोल साम्राज्य के दान और प्रशासनिक आदेशों को दर्शाते हैं।

चमड़े के अभिलेख : ये अभिलेख चमड़े की सतह पर उकेरे जाते थे। ये सामान्यत: तात्कालिक दस्तावेजों या सूचनाओं के लिए उपयोग किए जाते थे। उदाहरण: प्राचीन भारत में कुछ व्यापारिक और प्रशासनिक अभिलेख।

दीवार अभिलेख : ये अभिलेख दीवारों पर उकेरे जाते थे, जैसे मंदिरों या अन्य महत्वपूर्ण इमारतों की दीवारों पर। उदाहरण: प्राचीन भारतीय मंदिरों की दीवारों पर उकेरे गए धार्मिक अभिलेख।

सिल्वर और अन्य धातु के अभिलेख : इन अभिलेखों को विभिन्न धातुओं पर उकेरा जाता था। ये अभिलेख अकसर धार्मिक या सम्मानजनक उद्देश्यों के लिए होते थे। उदाहरण: कुछ शाही अभिलेख और दानपत्र।

कागज के अभिलेख : ये अभिलेख कागज पर लिखे जाते थे। उदाहरण: मध्यकालीन भारत में कागज पर लिखे गए प्रशासनिक दस्तावेज और साहित्यिक कार्य।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं भारतीय इतिहास की इन महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में?

प्राचीन भारतीय इतिहास में अभिलेखों की भूमिका

भारतीय इतिहास में अभिलेखों का बहुत बड़ा महत्व है। अभिलेखों के माध्यम से हमे तत्कालीन भारत की राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों की जानकारी मिलती है। ये अभिलेख राजाओं के आदेश, नीतियाँ, धार्मिक प्रथाएँ और सामाजिक संरचनाओं के बारे में विवरण देते हैं। अशोक के धम्म अभिलेख और चोल ताम्रपत्र जैसे अभिलेख विशेष रूप से ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक व्यवस्थाओं को समझने में मददगार होते हैं। इसके अलावा, ये प्राचीन भाषाओं और लिपियों के विकास का भी प्रमाण प्रस्तुत करते हैं, जिससे हम अतीत की सांस्कृतिक और प्रशासनिक धरोहर को जान सकते हैं।

अभिलेख के लिए कठोर वस्तु जैसे पत्थर, धातु, ईट, मिट्टी की तख्ती, ताड़पत्र का उपयोग किया जाता है। भारत, यूनान, इटली जैसे प्राचीन देशों में अभिलेखों के लिए मुख्य रूप से पत्थर का ही उपयोग किया जाता था। अभिलेख में अक्षर लिखे जाने के लिए रूंखानी, छेनी, हथौड़े, (नुकीले) आदि का उपयोग होता था। इसके साथ ही अभिलेख तैयार करनेवालों को शिल्प, रूपकार, आदि कहा जाता था। 

अभिलेख किसे कहते हैं
अभिलेख किसे कहते हैं

अभिलेखों का महत्व

अभिलेखों (Inscriptions in Hindi) का प्राचीन भारतीय इतिहास में अत्यधिक महत्व है, क्योंकि ये प्राचीन समाजों की प्रशासनिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, और सामाजिक संरचनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से, ये अभिलेख प्राचीन राजाओं, साम्राज्यों, युद्धों, और विजय अभियानों का वर्णन देते हैं। उदाहरण के लिए, अशोक के धम्म अभिलेख उनके शासनकाल की नीतियों और धर्मप्रचार की रणनीतियों का चित्रण प्रस्तुत करते हैं, जो हमें उनके प्रशासन और राज्य की संरचना को समझने में मदद करता है।

अभिलेख धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखते हैं, क्योंकि वे मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर उकेरे गए होते थे, जिसमें धार्मिक नियम, अनुष्ठान, और दान से संबंधित जानकारी मिलती है। इसके माध्यम से हमें उस काल की धार्मिक प्रथाओं और सांस्कृतिक जीवनशैली का पता चलता है। चोल और गुप्त काल के ताम्रपत्र अभिलेखों में दान और धार्मिक गतिविधियों के विवरण मिलते हैं।

अभिलेख प्रशासनिक और आर्थिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इनमें शासकीय आदेश, और व्यापार से जुड़ी जानकारी मिलती है। इससे यह पता चलता है कि प्राचीन समाजों का शासन और अर्थव्यवस्था कैसे संचालित होती थी। इसके अलावा, अभिलेखों के माध्यम से प्राचीन भाषाओं और लिपियों के विकास और उनके प्रयोग का भी पता चलता है, जो भाषा विज्ञानियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

यह भी पढ़ें : जानिए क्या है मॉडर्न हिस्ट्री?

प्राचीन भारत के प्रमुख अभिलेख

प्राचीन भारत के प्रमुख अभिलेख (Abhilekh Ke Prakar) निम्नलिखित है:- 

  1. अशोक के अभिलेख : मौर्य सम्राट अशोक की संपूर्ण जानकारी उनके अभिलेखों द्वारा ही मिली है। ऐसा माना जाता है कि, अशोक को अभिलेखों की प्रेरणा ईरान के शासक डेरियस से मिली थी। अभी तक अशोक के 40 से भी अधिक अभिलेख भारत के विभिन्न स्थानों में पाए गए हैं।
  1. हाथीगुम्फा अभिलेख– यह उड़ीसा के शासक खारवेल का अभिलेख है, जिसमें उनके शासन की घटनाओं का विवरण दिया गया है।
  1. गिरनार अभिलेख (जूनागढ़ शिलालेख) – यह उज्जैन के शासक रुद्रदामन का अभिलेख है। जिसमें उनके विजयों, व्यक्तित्व और कृतित्व का वर्णन किया गया है।
  1. नासिक अभिलेख – इस अभिलेख की रचना गौतमी बलश्री यानी गौतमीपुत्र शातकर्णी की माता द्वारा की गई थी। जिसमें गौतमीपुत्र शातकर्णी की विजयी घटनाओं का वर्णन किया गया है।
  1. प्रयाग स्तंभ लेख– इस अभिलेख में गुप्त वंश के यशस्वी सम्राट समुद्रगुप्त के विजयों और नीतियों का विवरण दिया गया है।
  1. ऐहोल अभिलेख– इस अभिलेख में हर्ष और पुलकेशिन द्वितीय के युद्ध का वर्णन दिया गया है।
  1. भीतरी स्तंभ लेख– इस अभिलेख में गुप्त वंश के शासक स्कंदगुप्त के जीवन की अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण दिया गया है।
  1. गरुड़ स्तंभ लेख– यह गैर-सरकारी लेख है। यह यवन राजदूत हेलियोडोरस का अभिलेख है। यह अभिलेख विदिशा, मध्य प्रदेश से प्राप्त हुआ है। इस अभिलेख से द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व में मध्य भारत में भागवत धर्म विकसित होने की जानकारी प्राप्त होती है।
  1. बोगाजकोई: यह विश्व का सबसे पुराना अभिलेख है जिसमें वैदिक देवी-देवताओं के नाम का उल्लेख है।
  1.  नानाघाट शिलालेख : नानाघाट शिलालेख सातवाहन साम्राज्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं। यह शिलालेख नागनिका द्वारा जारी किया गया था। 

FAQs

भारत का सबसे प्राचीन शिलालेख कौन सा है

रिपोर्ट्स के अनुसार हाथीबाड़ा घोसुंडी शिलालेख, भारत का सबसे पुराना संस्कृत शिलालेख है। यह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के पास पाया गया है।

अभिलेख के क्या महत्व हैं?

अभिलेखों के द्वारा तत्कालीन भारत की राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक स्थितियों के बारे में जानकारी मिलती है।

अशोक के अभिलेख किन भाषाओं में लिखे गए है?

अशोक के अधिकांश अभिलेख प्राकृत, यूनानी और आरामाईक भाषाओं में लिखे गए हैं। 

अभिलेख की परिभाषा क्या है?

किसी ठोस सतह, उदाहरण के लिए, मुहरें, ताम्र पत्र, मंदिर की दीवारें, धातुएं, लकड़ी के पट्टों, कब्र के स्मारक-पत्थरों, खंबों, चट्टान की सतहों, ईंटो, मूर्तियों आदि, पर कोई भी लेखन अभिलेख कहलाता है।

अभिलेख का अध्ययन क्या कहलाता है?

अभिलेखों के अध्ययन को एपिग्राफ़ी (Epigraphy) या पुरालेख शास्त्र कहते हैं।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में अभिलेख किसे कहते हैं (Abhilekh Kise Kahate Hain) और उनके प्रकार की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही भारतीय इतिहास और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*