ITI के बाद CITS कैसे करें 2026: योग्यता, परीक्षा, फीस और संस्थान की जानकारी  

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
iti ke baad cti kaise kare

ITI के बाद ‘क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम’ (CITS) करने के लिए आपको AICET प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है। यह 1 वर्षीय कोर्स DGT द्वारा संचालित होता है और इसे पूरा करने पर NCIC प्रमाण पत्र मिलता है, जिससे आप सरकारी या प्राइवेट ITI में इंस्ट्रक्टर बन सकते हैं। CITS 2026-27 के लिए आवेदन 18 अप्रैल से 10 मई, 2026 की शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट nimionlineadmission.in पर किए जा सकते हैं।

वर्तमान में CITS कोर्स 42 ट्रेडों में संचालित किया जा रहा है। कोर्स कंप्लीट करने पर आपको ‘राष्ट्रीय क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर सर्टिफिकेट’ (NCIC) प्रदान किया जाता है, जिसे ‘राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद’ (NCVET) द्वारा मान्यता प्राप्त है। यदि आप जानना चाहते हैं कि ITI के बाद CITS कैसे करें, तो यह लेख पूरा पढ़ें।  

CITS एडमिशन ओवरव्यू 2026 

कार्यक्रम तिथि  
CITS कोर्स की अवधि 1 वर्ष 
CITS ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 अप्रैल, 2026 
CITS ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 मई, 2026 (06:00 PM)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि21- 31 मई, 2026 
AICET परीक्षा तिथि 31 मई, 2026
CITS प्रवेश परीक्षा की ड्यूरेशन 2 घंटे 
CITS परीक्षा का मोड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
CITS रिजल्ट की घोषणा10 जून, 2026 
CITS एडमिशन के लिए काउंसलिंग तिथि 15 जून, 2026 
CITS प्रवेश परीक्षा की फीस जनरल कैंडिडेट्स: INR 300
SC/ST/PH/EWS व महिला कैंडिडेट्स: INR 200 
CITS काउंसलिंग फीससभी कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग फीस 500 रुपये (नॉन रिफंडेबल) है।
सत्र 2026-27 के प्रारंभ होने की तिथि17 अगस्त, 2026

ITI के बाद CITS क्यों करें?

CITS कोर्स के तहत प्रशिक्षण लेने के बाद आप इन भूमिकाओं में काम करने में सक्षम होंगे:

  • आप CITS कोर्स के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में संबंधित ट्रेड के छात्रों को प्रशिक्षण देने वाले इंस्ट्रक्टर बन सकते हैं।
  • आप शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में पढ़ाने के लिए एक सर्टिफाइड ट्रेनर बन सकते हैं।
  • किसी कंपनी या इंडस्ट्री में आप प्रशिक्षण का कार्य देख सकते हैं और कर्मचारियों के स्किल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
  • आप ITI संस्थानों में पढ़ाने के लिए स्टडी मटेरियल, नोट्स और ऑनलाइन लर्निंग कंटेंट (ई-लर्निंग) भी बना सकते हैं।
  • वोकेशनल ट्रेनिंग के क्षेत्र में आप भारत के बाहर भी काम करने के योग्य बन सकते हैं, यानी आपकी स्किल ग्लोबल लेवल पर उपयोगी होती हैं।

CITS कोर्स की संपूर्ण जानकारी जैसे सिलेबस, ट्रेनिंग मेथडोलॉजी और कॉलेज लिस्ट के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारा CITS कोर्स डिटेल्स लेख पढ़ें।

ITI के बाद CITS कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

CITS कोर्स में एडमिशन के लिए आपको प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा निर्धारित कुछ आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना होता है:

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 किसी भी स्ट्रीम से पास करने के बाद, संबंधित ट्रेड में ‘राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद’ (NCVT) द्वारा जारी ‘नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट’ (NTC), ‘नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट’ (NAC) या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।
  • CITS कोर्स: ITI में इंस्ट्रक्टर बनने के लिए मुख्यतः NCVT और DGT द्वारा संचालित ‘क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम’ (CITS) के तहत 1 वर्षीय प्रशिक्षण पूरा करना आवश्यक होता है।
  • आयु सीमा: आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। CITS कोर्स में एडमिशन के लिए किसी ऊपरी आयु सीमा की बाध्यता नहीं होती।
  • रिजर्वेशन पॉलिसी: एडमिशन प्रक्रिया में केंद्र सरकार की रिजर्वेशन पॉलिसी का पालन किया जाता है।
  • प्रवेश परीक्षा: AICET की फुल फॉर्म ‘ऑल इंडिया कॉमन एंट्रेंस टेस्ट’ होती है। यह CITS में एडमिशन के लिए प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसमें संबंधित ट्रेड से 75% और एप्टीट्यूड से 25% प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होती है, जिसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न शामिल होते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होता है। वहीं, प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए फीस INR 300 है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PH), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और महिला वर्ग के लिए फीस INR 200 है। 

ITI के बाद CITS कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 

CITS कोर्स की पात्रता पूरी करने के बाद आवेदन प्रक्रिया कुछ तय चरणों में होती है, जैसे:

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सीआईटीएस कोर्स में आवेदन करने के लिए CITS ऑनलाइन एडमिशन वेबसाइट nimionlineadmission.in पर जाएं। फिर होमपेज पर ‘CITS एडमिशन 2026-27’ या ‘अप्लाई ऑनलाइन’ सर्च करें और उस लिंक पर  क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें: इसके बाद आप ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड आदि फिल करें। यदि आवश्यक हो, तो OTP वेरिफिकेशन पूरा करें और अपना लॉगिन अकाउंट बनाएं।
  • लॉगिन डैशबोर्ड पर जाएं: लॉग इन करने के लिए अपने रजिस्टर्ड ईमेल व मोबाइल और पासवर्ड का उपयोग करें। लॉग इन करने के बाद, आपको CITS 2026 आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपनी डिटेल्स फिल करें: अब आप अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पता और ID प्रूफ का विवरण, अपने आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें।
  • एजुकेशनल डिटेल्स फिल करें: इसके बाद अपने ITI, NTC, NAC, डिप्लोमा या संबंधित डिग्री का विवरण भरें। यहां आपको ट्रेड या ब्रांच, उत्तीर्ण होने का वर्ष, बोर्ड या विश्वविद्यालय, अंक/प्रतिशत या ग्रेड और प्रमाणपत्र संख्या आदि फिल करनी होती है। 
  • CITS ट्रेड और परीक्षा केंद्र चुनें: फिर फॉर्म में दी गई सूची में से, वह CITS ट्रेड चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं। इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से अपनी पसंद का AICET परीक्षा शहर या केंद्र चुनें।
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें: अपनी पासपोर्ट-साइज़ फोटो, हस्ताक्षर और सहायक दस्तावेज़ों (जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि) की स्कैन की हुई कॉपी निर्धारित आकार और फाइल फ़ॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन फीस भरें: अब आप पेमेंट सेक्शन में जाएं और निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करें। पेमेंट सफल होने के बाद, ट्रांजैक्शन ID नोट कर लें या पेमेंट रसीद डाउनलोड कर लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें: अंत में आप फॉर्म में फिल की गई सभी जानकारियों को ध्यान से देखें। जांच करने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करें। अब फिल किए आवेदन फॉर्म और कन्फ़र्मेशन पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के रेफरेंस के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

ITI के बाद CITS कोर्स का परीक्षा पैटर्न 

ऑल इंडिया कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AICET) द्वारा आयोजित CITS कोर्स का परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

  • 75% प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, जो CITS में एडमिशन के लिए चुने गए ट्रेड के CTS सिलेबस पर आधारित होंगे।
  • वहीं 25% वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न एप्टीट्यूड (लॉजिकल, न्यूमेरिक और रीजनिंग) से संबंधित होंगे।

CITS कोर्स की फीस 

नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) संस्थानों में निम्नलिखित फीस संरचना का पालन किया जाता है:

विवरणसरकारी स्पान्सर्ड कैंडिडेट्स इंडिविजुअल कैंडिडेट्स
सामान्य SC/ST/PH/EWS
एडमिशन फीस INR 100 INR 100INR 25
रजिस्ट्रेशन फीस शून्यINR 50शून्य
कॉशन डिपॉजिट (रिफंडेबल)INR 250 INR 250INR 250
जिमखाना फीस  INR 100 INR 100शून्य
लाइब्रेरी फीस INR 20 INR 20INR 20
ट्यूशन फीस शून्यINR 900 (अर्धवार्षिक फीस) INR 300 (अर्धवार्षिक फीस)
एग्जामिनेशन फीस INR 100INR 100INR 25
कुल वार्षिक फीस INR 570INR 2420INR 920

नोट: यह जानकारी CITS ऑनलाइन एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट nimionlineadmission.in से ली गई है। इसलिए इसमें संस्थान द्वारा बदलाव संभव है। 

ITI के बाद CITS कोर्स के लिए प्रशिक्षण संस्थान की सूची 

यहां प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (IToT) की सूची दी गई है, जहां से आप संबंधित ट्रेड में CITS कोर्स कर सकते हैं:

संस्थान का नाम राज्य 
NSTI कानपुरकानपुर, उत्तर प्रदेश
NSTI (W) इलाहाबादइलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
NSTI देहरादूनदेहरादून, उत्तराखंड
NSTI हल्द्वानीहलद्वानी, जिला नैनीताल, उत्तराखंड
NSTI भुवनेश्वरभुवनेश्वर, ओडिशा
NSTI बेंगलुरूहोसुर रोड, बैंगलोर, कर्नाटक
NSTI बेंगलुरुतुमकुर रोड, बेंगलुरु, कर्नाटक
NSTI कालीकटकोझिकोड, केरल
NSTI (W) त्रिवेन्द्रमत्रिवेन्द्रम, केरल
NSTI (W) गोवाफार्मागुडी, पोंडा गोवा
NSTI जमशेदपुरजमशेदपुर, झारखंड
NSTI (W) अगरतलाअगरतला, पश्चिम त्रिपुरा
NSTI लुधियानालुधियाना, पंजाब 
NSTI (W) पटनापटना, बिहार 
NSTI (W) मुंबई दादर (पश्चिम), मुंबई
NSTI जोधपुरजोधपुर, राजस्थान
NSTI (W) पानीपत जीटी रोड, पानीपत, हरियाणा
NSTI (W) वडोदरावडोदरा, गुजरात
NSTI (W) जम्मूभौर कैंप, जम्मू

FAQs 

आईटीआई के बाद सीटीआई कोर्स क्या है?

ITI के बाद ‘क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम’ (CITS) एक इंस्ट्रक्टर प्रशिक्षण कोर्स है, जिसे प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) के तहत संचालित किया जाता है। यह कोर्स ITI में इंस्ट्रक्टर बनने के लिए आवश्यक शिक्षण व तकनीकी स्किल्स प्रदान करता है।

भारत में कितने CITS कॉलेज हैं?

भारत में CITS कोर्स लगभग 33 NSTIs और करीब 120 IToTs सहित लगभग 150 से अधिक संस्थानों में संचालित किया जाता है। 

सीआईटीएस के लिए कौन पात्र है? 

CITS के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होते हैं जिनके पास संबंधित ट्रेड में NCVT या प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) से मान्यता प्राप्त ITI, डिप्लोमा व डिग्री होती है।

ITI के बाद CITS कितने साल का होता है?

ITI के बाद CITS कोर्स की अवधि सामान्यतः 1 वर्ष होती है।

ITI के बाद CITS करने के फायदे क्या है?

ITI के बाद CITS करने से आपको सरकारी और प्राइवेट आईटीआई में इंस्ट्रक्टर बनने के लिए आवश्यक प्रशिक्षक योग्यता प्राप्त होती है।

संबंधित लेख पढ़ें:

ITI में टीचर कैसे बनें?कोपा ITI कोर्स कैसे करें?
भारत में इलेक्ट्रीशियन कैसे बनें?ITI कोर्स की सूची 

आशा है कि इस लेख में आप जान पाए होंगे कि ITI के बाद CITS कैसे करें। ऐसे ही अन्य करियर से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*