प्रोविंशियल सिविल सर्विस ऑफिसर कैसे बनें?

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
pcs kaise bane

आज के समय में सरकारी नौकरी के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत करने के लिए प्रोविंशियल सिविल सर्विस ऑफिसर बनना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। PCS ऑफिसर बनकर आप राज्य सरकार के अंतर्गत SDM, DSP, BDO, तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हैं, जिससे आप सीधे तौर पर जनता से जुड़ी जॉब को कर सकते हैं। हर साल लाखों उम्मीदवार PCS परीक्षा की तैयारी करते हैं, जिसे पास करने के बाद वे राज्य स्तर पर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश पाकर अपने सम्मानजनक करियर की शुरुआत करते हैं।

यदि आप भी प्रोविंशियल सिविल सर्विस ऑफिसर बनना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आप PCS परीक्षा का परीक्षा पैटर्न, इसके लिए आवश्यक योग्यता के साथ-साथ जानें प्रोविंशियल सिविल सर्विस ऑफिसर कैसे बनें।

प्रोविंशियल सिविल सर्विस ऑफिसर की जिम्मेदारियां

प्रोविंशियल सिविल सर्विस ऑफिसर को मुख्य रूप से निम्नलिखित जिम्मेदारियों का पालन करना पड़ता है –

  • राजस्व प्रशासन: PCS ऑफिसर बनने पर आप भूमि राजस्व वसूली करते हैं और साथ ही राजस्व न्यायालयों में जज की भूमिका निभाते हैं। इसमें आपको जमीन विवाद, खतौनी और संपत्ति रिकॉर्ड की देखरेख करनी होती है।
  • कानून-व्यवस्था: SDM या सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में PCS ऑफिसर की प्रमुख जिम्मेदारी अपने क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखनी होती है।
  • सरकारी नीतियों का क्रियान्वयन: केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी PCS ऑफिसर की होती है। PCS ऑफिसर ही जनता और सरकार के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है।
  • विकास कार्यों की निगरानी: PCS ऑफिसर ही स्कूल निरीक्षण, ग्रामीण विकास फंड का प्रबंधन और बाढ़/सूखे जैसी आपदाओं के साथ-साथ विकास कार्यों की निगरानी करनी होती है।
  • नगरीय और पंचायती प्रशासन: नगर निगमों में नगर आयुक्त और ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में PCS ऑफिसर शहरी एवं ग्रामीण स्थानीय निकायों का प्रशासन संभालते हैं।
  • चुनाव प्रबंधन: SDM स्तर पर PCS ऑफिसर के रूप में चुनाव की तैयारी, मतदान केंद्र प्रबंधन और आदर्श आचार संहिता को लागू करने की अहम जिम्मेदारी होती है।

प्रोविंशियल सिविल सर्विस ऑफिसर बनने के लिए आवश्यक योग्यता

प्रोविंशियल सिविल सर्विस ऑफिसर बनने के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक योग्यता को पूरा करना होता है –

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री का होना अनिवार्य होता है।
  • आयु सीमा: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। SC/ST/OBC व महिला उम्मीदवारों को इसमें छूट मिलती है। अलग-अलग राज्यों में यह सीमा थोड़ा अलग हो सकती है, इसलिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।
  • राष्ट्रीयता: इसके लिए उम्मीदवारों की राष्ट्रीयता भारतीय होनी चाहिए। नेपाल, भूटान के नागरिक या 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में आए तिब्बती शरणार्थी भी इसके लिए पात्र हो सकते हैं। साथ ही संबंधित राज्य में वैध अधिवास प्रमाणपत्र होना आवश्यक होता है। अधिक जानकारी के लिए आप राज्य के अनुसार जारी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • शारीरिक योग्यता: कुछ पद जैसे DSP (पुलिस) के लिए न्यूनतम ऊंचाई, छाती और फिटनेस मानदंड तय होते हैं, जबकि प्रशासनिक पदों के लिए यह अनिवार्य नहीं होता।

PCS ऑफिसर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

यहाँ PCS ऑफिसर बनने के लिए निम्नलिखित स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया के बारे में बताया गया है –

स्टेप 1 – योग्यता को पूरा करें

PCS ऑफिसर बनने के लिए सबसे पहले आपको सभी आवश्यक योग्यताओं को ध्यानपूर्वक पढ़कर इन्हें पूरा करना होता है। सही रूप से योग्यता को पूरा करने के बाद ही आप राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 2 – अपने लिए राज्य PCS परीक्षा का चयन करें

PCS ऑफिसर बनने के लिए आवश्यक योग्यताओं को पूरा करने के बाद अब आपका अगला कदम अपने लिए राज्य PCS परीक्षा का चयन करने का होता है। भारत में हर राज्य का अपना लोक सेवा आयोग (जैसे – UPPSC, BPSC, MPPSC आदि) होता है, इसलिए आपको अपने राज्य या जिस राज्य में आप जॉब पाना चाहते हैं उसके लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का चुनाव करके उसमें आवेदन करना होता है।

स्टेप 3 – परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को देखें

अपने लिए राज्य PCS परीक्षा का चयन और उसमें आवेदन करने के बाद अगला पड़ाव परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को ध्यानपूर्वक देखना होता है। हर राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा मुख्य रूप से प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के माध्यम से आयोजित की जाती है। राज्य लोक सेवा आयोग की प्रीलिम्स परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होती है, जो कि स्क्रीनिंग के लिए जरुरी होती है। वहीं मेंस परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होती है, जबकि इसमें इंटरव्यू पर्सनैल्टी टेस्ट के तौर पर होती है और ये दोनों ही फाइनल सेलेक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्टेप 4 – परीक्षा की तैयारी शुरू करें

राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के बाद अब आप परीक्षा की तैयारी शुरू करें। इसके लिए आप बेसिक स्टडी मटेरियल और फाउंडेशन के लिए NCERT किताबों (कक्षा 6-12) की मदद ले सकते हैं। साथ ही आपको करंट अफेयर्स के लिए नोट्स बनाने के साथ-साथ आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करनी होती है। इसके अलावा इसके लिए आपको मॉक टेस्ट और रिवीजन पर फोकस करना होता है। इस रणनीति के साथ आप प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा को क्वालीफाई कर सकते हैं।

स्टेप 5 – प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के बाद इंटरव्यू क्वालीफाई करें

राज्य लोक सेवा आयोग की प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद अंतिम पड़ाव इंटरव्यू क्वालीफाई करना होता है। इस अंतिम पड़ाव में आपके व्यक्तित्व, सोचने की क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता को परखा जाता है। इसमें आपकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करंट अफेयर्स से विषयों से प्रश्नों को पूछा जाता है।

PCS परीक्षा का परीक्षा पैटर्न

यहाँ प्रोविंशियल सिविल सर्विस ऑफिसर बनने के लिए PCS परीक्षा के परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी गई है, जिससे आप परीक्षा की तैयारी के लिए रणनीति बना सकते हैं। हर राज्य लोक सेवा आयोग के अनुसार परीक्षा पैटर्न कॉमन ही रहता है, जो इस प्रकार है –

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेंस एग्जाम
  • पर्सनल इंटरव्यू

PCS परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक टिप्स

PCS परीक्षा की तैयारी के लिए आप निम्नलिखित आवश्यक टिप्स को फॉलो करके परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए बेहतर रणनीति बना सकेंगे –

  • PCS परीक्षा में राज्य के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, और समसामयिक मुद्दों से प्रश्नों को पूछा जाता है, जिसकी तैयारी के लिए लगातार अपडेटेड रहें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करते हैं, साथ ही परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट देकर अपनी रणनीति को बल देते रहें।
  • PCS परीक्षा की तैयारी के लिए NCERT की किताबों के साथ-साथ स्टैण्डर्ड बुक्स पर भी ध्यान देते रहें। साथ ही लगातार अखबारों के माध्यम से अपडेटेड रहें।
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ-साथ इस परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य की प्रमुख योजनाओं और नियुक्तियों पर विशेष ध्यान दें।
  • हर सप्ताह पुराने टॉपिक्स का रिवीजन करें। परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट के माध्यम से परीक्षा में आने वाले सवालों के बारे में जानें।

FAQs 

PSC में कितने पेपर होते हैं?

PSC परीक्षा के प्रीलिम्स में 2 पेपर और मेंस में 8 पेपर होते हैं। प्रीलिम्स और मेंस के बाद ही आप इंटरव्यू राउंड तक पहुँच पाते हैं। कुल पेपरों की संख्या में राज्यों के अनुसार थोड़ा फेरबदल संभव होता है।

PCs और IAS में क्या अंतर है?

PCs और IAS दोनों प्रशासनिक सेवाएं हैं, लेकिन इनकी चयन प्रक्रिया अलग होती है। IAS का चयन UPSC द्वारा राष्ट्रीय स्तर, जबकि PCS राज्य स्तर पर स्टेट PSC द्वारा होता है। PCS अधिकारी राज्य में काम करते हैं, जबकि IAS अधिकारी केंद्र और राज्य दोनों में नियुक्त हो सकते हैं।

PCs पास करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

PCs पास करने के बाद आप डिप्टी कलेक्टर (SDM), डिप्टी एसपी (DSP), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), तहसीलदार और जिला आपूर्ति अधिकारी जैसे पदों पर नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।

क्या 12 वीं पास पीएससी के लिए आवेदन कर सकता है?

नहीं, अधिकांश राज्यों में PSC और UPSC जैसी परीक्षाओं के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय के साथ ग्रेजुएशन करना अनिवार्य होता है।

PCS परीक्षा की तैयारी में कितना समय लगता है?

PCS परीक्षा की तैयारी के लिए आमतौर पर 1 से 2 साल का समय लगता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी शुरुआती तैयारी कितनी मजबूत है। जिन उम्मीदवारों ने NCERT की किताबें पहले से पढ़ी हैं और करेंट अफेयर्स पर नियमित ध्यान दिया है, वे अपेक्षाकृत कम समय में भी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। नियमित मॉक टेस्ट और उत्तर लेखन का अभ्यास तैयारी को और प्रभावी बनाता है।

संबंधित आर्टिकल्स

पटवारी कैसे बनें?तहसीलदार कैसे बनें?
लेखपाल कैसे बनें?ग्राम विकास अधिकारी कैसे बनें?

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको प्रोविंशियल सिविल सर्विस ऑफिसर बनने की प्रक्रिया समझ आ गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर गाइड्स से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर उपलब्ध लेख देख सकते हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*