ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद क्या करें? सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी, अप्रेंटिसशिप के विकल्प

2 minute read
AI के साथ सारांशित करें
iti electrician ke baad kya kare

ITI इलेक्ट्रीशियन एक स्किल्ड-बेस्ड प्रोग्राम है, जिसमें आप इलेक्ट्रिकल वायरिंग, मशीनों की मरम्मत और पावर सिस्टम से जुड़ी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है। आज के समय में घर, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बिजली पर निर्भर करती है, यही कारण है कि आजकल कुशल इलेक्ट्रीशियन की डिमांड बढ़ती जा रही है। कुशल इलेक्ट्रीशियन की बढ़ती डिमांड के कारण ITI इलेक्ट्रीशियन कोर्स की भी डिमांड बढ़ती जा रही है। यदि आप ITI इलेक्ट्रीशियन कोर्स को कर चुके हैं और अब इस सवाल के सामने खड़े हैं कि अब आगे क्या किया जाए तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आप जानेंगे कि ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद क्या करें, किस तरह की जॉब ऑप्शंस आपके सामने उपलब्ध रहते हैं और आगे की पढ़ाई के कैसे विकल्प आपके सामने उपलब्ध रहते हैं।

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद प्रमुख सरकारी नौकरी

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद आप मुख्य रूप से निम्नलिखित सरकारी नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप इन प्रमुख नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं –

नौकरी का नामएग्जाम / भर्ती प्रक्रियाप्रारंभिक अनुमानित वेतन (INR)करियर ग्रोथ
रेलवे इलेक्ट्रीशियन (टेक्निशियन)RRB टेक्निशियन एग्जामINR 19,900 – INR 63,200सीनियर टेक्निशियन, JE
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)RRB ALP एग्जामINR 19,900 और भत्तेलोको पायलट, सुपरवाइजर
SSC JE (इलेक्ट्रिकल)SSC JE एग्जामINR 35,400 – INR 1,12,400AE, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड टेक्निशियनस्टेट-लेवल एग्जामINR 20,000 – INR 40,000जूनियर इंजीनियर
लाइनमैन (इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट)स्टेट डिस्कॉम भर्तीINR 18,000 – INR 30,000सीनियर लाइन सुपरवाइजर
BHEL टेक्निशियनडायरेक्ट/एग्जामINR 25,000 – INR 50,000इंजीनियर लेवल रोल्स
NTPC टेक्निशियनNTPC भर्तीINR 25,000 – INR 60,000सुपरवाइजर
पावर ग्रिड टेक्निशियनPGCIL एग्जामINR 25,000 – INR 55,000सीनियर टेक्निशियन
DRDO टेक्निशियन ADRDO CEPTAM एग्जामINR 19,900 – INR 63,200टेक्निकल ऑफिसर
इंडियन आर्मी इलेक्ट्रीशियनआर्मी रैली/CEEINR 25,000 – INR 40,000हवलदार, JCO
इंडियन नेवी अर्टिफिसियर अपरेंटिसनेवी SSR/AAINR 21,700 – INR 69,100चीफ  पेटी ऑफिसर
एयर फाॅर्स टेक्निशियनएयरफोर्स ग्रुप XINR 26,900 – INR 80,000वारंट ऑफिसर
मेट्रो रेल टेक्निशियनMetro भर्ती (DMRC आदि)INR 20,000 – INR 45,000सुपरवाइजर
ISRO टेक्निशियन BISRO एग्जामINR 21,700 – INR 69,100टेक्नीकल असिस्टेंट
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री टेक्निशियनOFB भर्तीINR 19,900 – INR 63,200चार्जमैन

नोट – यहाँ दी गई पोस्ट पर आप आवेदन करने से पहले आप भर्ती की अधिसूचना को ध्यानपूर्वक देखें, क्योंकि हर पद के लिए आवश्यक योग्यता और एग्जाम अलग-अलग होता है। यहाँ दी गई सैलरी अनुमानित है, जिसमें बदलाव संभव है, क्योंकि वेतन आयोग और पे लेवल के बढ़ने से ये सैलरी बढ़ भी सकती है।

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद प्रमुख प्राइवेट नौकरी

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद आप हाउस वायरिंग टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, हाउस वायरिंग टेक्नीशियन और DG सेट ऑपरेटर जैसे पदों पर कंस्ट्रक्शन कंपनियों, लघु उद्योग और लोकल कॉन्ट्रैक्टर के तहत अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद प्राइवेट नौकरी करने का भी विकल्प उपलब्ध रहता है। यहाँ आपके लिए प्रमुख प्राइवेट नौकरियों, प्रमुख रिक्रूटर कंपनियों मिलने वाली अनुमानित सैलरी और करियर ग्रोथ के विकल्पों की जानकारी दी गई है –

नौकरी का नामप्रमुख रिक्रूटर का नामअनुमानित प्रतिमाह वेतन (INR)करियर ग्रोथ
मेंटेनेंस इलेक्ट्रीशियनTata Motors, L&TINR 12 हजार – INR 20 हजारसीनियर टेक्नीशियन, सुपरवाइजर
इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रीशियनBHEL, SiemensINR 15 हजार – INR 25 हजारप्लांट इंजीनियर
AC/फ्रिज टेक्नीशियनBlue Star, VoltasINR 12 हजार – INR 22 हजारHVAC विशेषज्ञ
पैनल वायरिंग टेक्नीशियनSchneider ElectricINR 15 हजार – INR 25 हजारकंट्रोल पैनल इंजीनियर
मशीन मेंटेनेंस टेक्नीशियनMaruti SuzukiINR 14 हजार – INR 24 हजारमेंटेनेंस मैनेजर
फील्ड सर्विस टेक्नीशियनCrompton, HavellsINR 15 हजार – INR 28 हजारसर्विस इंजीनियर
सोलर टेक्नीशियनTata Power SolarINR 15 हजार – INR 30 हजारसोलर इंजीनियर
लिफ्ट/एलीवेटर टेक्नीशियनOtis, KONEINR 18 हजार – INR 30 हजारसाइट इंजीनियर
ऑटो इलेक्ट्रिशियनHero, MahindraINR 12 हजार – INR 22 हजारऑटो इलेक्ट्रिकल एक्सपर्ट
PLC ऑपरेटरABB, SiemensINR 18 हजार – INR 35 हजारऑटोमेशन इंजीनियर
DG सेट ऑपरेटरCumminsINR 15 हजार – INR 28 हजारपावर प्लांट ऑपरेटर

नोट – यहाँ दी गई सैलरी अनुमानित शुरूआती सैलरी है, जिसे विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है। यहाँ दी गई सैलरी मुख्य रूप से आपकी कंपनी, लोकेशन (कंपनी के स्थान), आपके अनुभव और इंटरव्यू पर निर्भर करती है, इसके आधार पर सैलरी अधिक बढ़ भी सकती है। इसलिए कंपनी की वैकेंसी निकलते समय आप मिलने वाली सैलरी और जॉब रॉल को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप का विकल्प

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप एक लोकप्रिय विकल्प है, जो आपको डायरेक्ट इंडस्ट्री के साथ रियल वर्क करने का अवसर प्रदान करता है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा लागू Apprentices Act, 1961 के तहत इस व्यवस्था को बनाया गया है ताकि ITI उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल नॉलेज और एक्सपीरियंस भी सके, जिससे वे अपने करियर की शुरुआत आसानी से कर सकें।

इस प्रक्रिया को मुख्य रूप से दो योजनाओं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रोमोशन स्कीम (NAPS) और नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के माध्यम से संचालित किया जाता है। इस तहत उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी मिलता है। अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 साल होती है, जिसे पूरा करने के बाद आपको एक परीक्षा (AITT) देनी होती है, जिसे पास करने पर आपको नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) मिलता है।

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप के लिए प्रमुख सरकारी संस्थान

यहाँ आपके लिए उन प्रमुख सरकारी संस्थानों और उनके सेक्टर्स की जानकारी दी गई है, जिनमें नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रोमोशन स्कीम (NAPS) प्रकार की अप्रेंटिसशिप होती हैं। इन संस्थानों में आप समय रहते आवेदन करके अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –

संस्थान का नामसेक्टरमुख्य काम/ट्रेनिंग
Indian Railwaysरेलवेट्रैक मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, सिग्नलिंग
Bharat Heavy Electricals Limitedमैन्युफैक्चरिंग (PSU)पावर इक्विपमेंट, मशीन मेंटेनेंस
National Thermal Power Corporationपावर सेक्टरपावर प्लांट ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस
Power Grid Corporation of India Limitedट्रांसमिशनहाई वोल्टेज लाइन, ग्रिड सिस्टम
Bharat Electronics Limitedइलेक्ट्रॉनिक्सकंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
Hindustan Aeronautics Limitedएयरोस्पेसएयरक्राफ्ट इलेक्ट्रिकल सिस्टम
Steel Authority of India Limitedस्टीलप्लांट मेंटेनेंस, इंडस्ट्रियल वायरिंग
राज्य बिजली बोर्ड (जैसे UPPCL, RVPN)पावरवितरण और लाइन मेंटेनेंस

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप के लिए प्रमुख प्राइवेट संस्थान

यहाँ आपके लिए उन प्रमुख प्राइवेट संस्थानों और उनके सेक्टर्स की जानकारी दी गई है, जिनमें नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रोमोशन स्कीम (NAPS) प्रकार की अप्रेंटिसशिप होती हैं। इन संस्थानों में आप समय रहते आवेदन करके अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –

कंपनी का नामसेक्टरमुख्य काम/ट्रेनिंग
Tata Powerपावरबिजली वितरण, सोलर सिस्टम
Larsen & Toubroइंजीनियरिंग/कंस्ट्रक्शनइंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल वर्क
SiemensऑटोमेशनPLC, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन
ABB Indiaइलेक्ट्रिकलमोटर, ड्राइव, कंट्रोल सिस्टम
Schneider Electricएनर्जी मैनेजमेंटस्मार्ट ग्रिड, कंट्रोल पैनल
Reliance Industries Limitedमैन्युफैक्चरिंगप्लांट इलेक्ट्रिकल सिस्टम
Adani Groupपावर/इंफ्रापावर प्लांट, ट्रांसमिशन
लोकल इंडस्ट्रियल यूनिट्स (SMEs)मैन्युफैक्चरिंगबेसिक वायरिंग, मशीन मेंटेनेंस

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप के लिए कैसे आवेदन करें?

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप करने के लिए आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप अप्रेंटिसशिप के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अब इसमें लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर लॉगिन करें और अपनी प्रोफाइल में मांगी गई आवश्यक सूचनाओं (जैसे – एजुकेशन, बैंक डिटेल्स और पर्सनल डिटेल्स) को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब अपनी आईडी खुलने पर वेबसाइट पर अपने कोर्स और लोकेशन के आधार पर अप्रेंटिसशिप के अवसरों की तलाश करें।
  • अंत में कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के अवसरों में से अपने लिए बेहतर अवसर देखकर उसमें आवेदन करें।

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

यहाँ आपके लिए ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्पों की जानकारी दी गई है, जिसके माध्यम से आप अप्रेंटिसशिप या जॉब के अलावा अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिए आगे की पढ़ाई कर सकते हैं –

कोर्स / विकल्पअवधियोग्यताकोर्स का स्तर
डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग3 वर्ष (या लैटरल एंट्री से 2 वर्ष)ITI Electricianटेक्निकल (पॉलीटेक्निक)
B.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)3 वर्ष (लैटरल एंट्री)डिप्लोमा/ITI और प्रवेश परीक्षाइंजीनियरिंग डिग्री
CTI (क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग)1 वर्षITI पासट्रेनिंग / टीचिंग
ITI एडवांस्ड मॉडल्स / शार्ट-टर्म कोर्सेज3-12 महीनेITIस्किल अपग्रेड
सर्टिफिकेट कोर्स (सोलर टेक्नीशियन)3-6 महीनेITIस्किल बेस्ड
AMIE (B.Tech के समतुल्य)3-5 वर्षITI/डिप्लोमाइंजीनियरिंग लेवल
B.Voc (इलेक्ट्रिकल)3 वर्ष12वीं/ITIस्किल और डिग्री

FAQs 

आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के बाद मुझे कौन सा कोर्स करना चाहिए?

आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स और इसके अलावा शॉर्ट टर्म कोर्सेज जैसे-  प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर (PLC) , SCADA भी कर सकते हैं।

इलेक्ट्रीशियन आईटीआई करने के क्या फायदे हैं?

इलेक्ट्रीशियन आईटीआई करने के बाद आप सरकारी (रेलवे, मेट्रो, बिजली बोर्ड) और प्राइवेट नौकरियों में भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसके बाद आप अपनी स्किल्स को अपग्रेड करने के लिए आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं।

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां मिल सकती हैं?

ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद रेलवे (RRB), बिजली विभाग, DRDO, और SSC JE जैसे विभाग में टेक्नीशियन, लाइनमैन, वायरमैन, जूनियर इंजीनियर के पद पर काम करके अपबने करियर की शुरुआत है।

क्या ITI के बाद डिप्लोमा करना सही रहेगा?

हाँ, आप ITI के बाद डिप्लोमा करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कई पॉलिटेक्निक कॉलेज ITI पास छात्रों को सीधे दूसरे वर्ष (लेटरल एंट्री) में एडमिशन ले सकते हैं। डिप्लोमा के बाद आप सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में अच्छी सैलरी ग्रोथ के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

क्या ITI के बाद खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं?

हाँ, ITI के बाद आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आप सरकारी योजनाओं जैसे – मुद्रा लोन (PMMY) के तहत इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग, वायरिंग सर्विस या कॉन्ट्रैक्ट बेस पर अपना काम शुरू कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

ITI वेल्डर कोर्सआईटीआई कोर्स लिस्ट
ITI फिटर कोर्समैकेनिक मोटर व्हीकल आईटीआई कोर्स डिटेल्स

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद आगे की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*