स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 27 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 27 अप्रैल 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 27 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:
- भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27-28 अप्रैल, 2026 को आंध्र प्रदेश की यात्रा करेंगे। अपने कार्यक्रम के तहत वे 27 अप्रैल को विशाखापत्तनम में आंध्र विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे।
- मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भाग में लू चलने की आशंका व्यक्त की है। IMD के अनुसार 27 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में लू की स्थिति रहेगी।
- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) ने तमिलनाडु और मेघालय में जमीनी स्तर पर जैव विविधता शासन को बेहतर करने के लिए पांच वर्षीय परियोजना का शुभारंभ किया है।
- मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी फोटोग्राफी को अक्सर आधुनिक भारत का ‘दृश्य अभिलेख’ कहा जाता है। बताना चाहेंगे उन्हें 1972 में भारत सरकार द्वारा ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 1992 में अमेरिका में उन्हें ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर’ नामित किया गया था।
- उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने दूसरे चरण के स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स के लिए 10,000 करोड़ के संचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 27 अप्रैल 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांग्लादेश ने संभावित आतंकवादी हमलों के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
- भारत और उज़्बेकिस्तान का सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ (Dustlik) उज़्बेकिस्तान के नमंगन में संपन्न हो गया है।
स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 27 अप्रैल 2026
यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:
- सर्वोच्च न्यायालय ने अपने पूर्व न्यायाधीश हृषिकेश रॉय को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) का लोकपाल नियुक्त किया है।
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में DRDO की प्रयोगशाला के प्रांगण में एडवांस आर्मोर्ड प्लेटफॉर्म (ट्रेक एंड व्हील) का अनावरण किया है। बता दें कि टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड (TASL) और भारत फोर्ज लिमिटेड (BFL) ने इस प्लेटफॉर्म का निर्माण किया है।
- न्यायमूर्ति लिसा गिल ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उन्होंने न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद संभाला है।
- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी और पूर्व MLC कलवाकुंतला कविता ने ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS) नाम की राजनीतिक पार्टी का शुभारंभ किया है।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 27 अप्रैल 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:
- IPL 2026 का 39वां मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि NEET UG परीक्षा का आयोजन पेन-पेपर मोड में 3 मई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में संपन्न होगी।
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री/विशेष परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 14, 15 और 16 मई 2026 को होंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से टाइम टेबल PDF फॉर्मेट में देख सकते हैं। ध्यान दें कि सभी विषयों की परीक्षा का आयोजन सुबह 8:30 से 11:45 तक करवाया जाएगा।
- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा हवलदार क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 मई को करवाया जाएगा जिसके लिए एडमिट कार्ड 6 मई को डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 08:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP TET 2026 के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 3 मई तक फॉर्म भर सकते हैं, जो पहले 1 मई थी। यह फैसला तकनीकी दिक्कतों और छात्रों की मांग को देखते हुए लिया गया है। आवेदन में सुधार और फीस से जुड़ी समस्याओं के लिए 8 मई तक समय दिया गया है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होगी।
आशा है कि आपको 27 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!