6 जुलाई का इतिहास (6 July Ka Itihas) – 1944 में आज ही का वो दिन…जब ‘नेताजी’ सुभाषचंद्र बोस ने महात्मा गांधी को कहा था राष्ट्रपिता

1 minute read
6 जुलाई का इतिहास (6 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 6 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 6 जुलाई का इतिहास (6 July Ka Itihas) जानेंगे। 

6 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1901 में 6 जुलाई को ही भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था। 1944 में आज ही के दिन पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा था।

1905 में आज ही के दिन भारत की समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म हुआ था। 2006 में 6 जुलाई को ही नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया था।

यह भी पढ़ें- Parakram Diwas in Hindi 2025: पराक्रम दिवस क्यों मनाया जाता है और जानें इतिहास व महत्व

6 जुलाई का इतिहास (6 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2014 में आज ही के दिन इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के 7 सदस्यों को मार गिराया था।
  • 2009 में 6 जुलाई को ही जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं थीं। 
  • 1986 में 6 जुलाई को ही इंडियन पाॅलिटिशियन बाबू जगजीवन राम का निधन हुआ था।
  • 2006 में 6 जुलाई को ही नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया था।
  • 1959 में आज ही के दिन वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।
  • 1944 में 6 जुलाई को ही महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था।
  • 1923 में आज ही के दिन सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना हुई थी।
  • 1892 में आज ही के दिन दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत और भारतीय बने थे।
  • 1885 में 6 जुलाई को ही लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था।
  • 1787 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

6 जुलाई का इतिहास (6 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1946 में आज ही के दिन ग्रेट नैतिक दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म हुआ था।
  • 1905 में 6 जुलाई को भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म हुआ था।
  • 1901 में 6 जुलाई को भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था।

6 जुलाई को हुए निधन

  • 2002 में आज ही के दिन इंडियन इंडस्ट्रलिस्ट धीरूभाई अंबानी का निधन हुआ था।
  • 1614 में 6 जुलाई को ही अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का निधन हुआ।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 6 जुलाई का इतिहास (6 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*