5 जून का इतिहास (5 June Ka Itihas) – 1977 में आज ही के दिन ऐपल ने पेश किया था ऐपल-II कंप्यूटर

1 minute read
5 जून का इतिहास (5 June Ka Itihas)

देश और दुनिया में 5 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 5 जून का इतिहास (5 June Ka Itihas) जानेंगे। 

5 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारतीय सेना ने आज ही के दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश किया था। सिखों के इस सर्वाधिक पूजनीय स्थल पर सेना के अभियान को ऑपरेशन ब्लू स्टार नाम दिया गया था। 1659 में 5 जून को ही मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा था।

5 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2002 में आज ही के दिन भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया था। 2005 में 5 जून को ही ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। 1984 में आज ही के दिन ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया था। 1977 में 5 जून को ही ऐपल ने ऐपल II कंप्यूटर को पेश किया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

5 जून का इतिहास (5 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2013 में 5 जून को ही नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।
  • 2008 में आज ही के दिन अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला था।
  • 2005 में आज ही के दिन ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
  • 2002 में आज ही के दिन भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने  खारिज किया था।
  • 1984 में आज ही के दिन ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया था।
  • 1977 में 5 जून को ही ऐपल ने ऐपल II कंप्यूटर को पेश किया था।
  • 1972 में आज ही के दिन विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई थी।
  • 1924 में आज ही के दिन अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा था।
  • 1915 में 5 जून को ही डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया था।
  • 1912 में आज ही के दिन अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया था।
  • 1875 में 5 जून को ही अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई थी।
  • 1846 में आज ही के दिन अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई थी।
  • 1664 में 5 जून को ही मुस्तफा को द्वितीय तुर्की का सुल्तान बनाया गया था।
  • 1661 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया था।
  • 1659 में आज ही के दिन मुगल साम्राज्य का शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा था।
  • 1507 में 5 जून को ही इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

5 जून का इतिहास (5 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1972 में 5 जून के दिन ही उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। 
  • 1961 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म हुआ था। 
  • 1901 में 5 जून के दिन ही ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म हुआ था।
  • 1879 में आज ही के दिन भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता एन. एम. जोशी का जन्म हुआ था। 

5 जून को हुए निधन

  • 1942 में 5 जून के दिन ही प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन हुआ था। 
  • 1910 में आज ही के दिन अमेरीकी लेखक ओ. हेनरी का निधन हुआ था। 

5 जून के प्रमुख उत्सव

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास
3 जून का इतिहास4 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 5 जून का इतिहास (5 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*