29 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

29 अगस्त को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) है। यह दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है।

राष्ट्रीय खेल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

हर साल भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें भारतीय हॉकी का जादूगर कहा जाता है। वैसे इस दिवस को मनाये जाने का प्राथमिक उद्देश्य देश के युवाओं के बीच खेल के महत्व को बढ़ावा देना है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न संगठनों में खेलकूद प्रतियोगिताएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को खेलों के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके अलावा इस दिन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस का इतिहास 

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में भारतीय हॉकी को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। 1928 के एम्स्टर्डम, 1932 के लॉस एंजिल्स, और 1936 के बर्लिन ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व करते हुए मेजर ध्यानचंद ने लगातार तीन स्वर्ण पदक जीते। उनके इसी उपलब्धि को याद रखने के लिए और खेलों में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार ने साल 2002 में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाये जाने का फैसला लिया। इसके बाद 29 अगस्त 2012 को मेजर ध्यानचंद की 107वीं जयंती के अवसर पर पहला राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। तब से लेकर यह दिवस हर साल मनाया जा रहा है। 

राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व 

राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व निम्नलिखित है : 

  • यह दिवस भारतीय खेल संस्कृति को सम्मानित करने और खेलों के महत्व को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के विशेष अवसर पर खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। 
  • यह दिन लोगों को खेलों और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। 
  • इस दिवस राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा देता है। 
  • यह दिवस हमें यह दिलाता है कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। 

संबंधित आर्टिकल्स

1 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
17 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?18 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
19 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?20 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
21 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?22 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
23 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?24 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
25 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?26 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
27 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?28 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 29 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*