23 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस प्रतिवर्ष 23 सितंबर को दुनियाभर में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य सांकेतिक भाषाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में आपको इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस को पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 19 दिसंबर 2017 के दिन घोषित किया गया था। यह बधिर लोगों के अधिकारों और सांकेतिक भाषाओं के महत्व को पहचानने के उद्देश्य से मनाया जाने लगा। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व बधिर संघ के एक प्रस्ताव के जवाब में 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में घोषित किया। वहीं 23 सितंबर 1951 को WFD (विश्व बधिर संघ) की स्थापना की गई थी इसलिए यह दिन चुना गया था। इसके बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 23 सितंबर, 2018 के दिन मनाया गया था।

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का महत्व

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस को मनाने का मुख्य कारण सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बधिर लोगों और उनके समुदायों को हमारे समाज में शामिल करना है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ के रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया में लगभग 70 मिलियन से अधिक लोग बहरे हैं। इन 70 मिलियन में से 80% से अधिक विकासशील देशों के हैं। वर्तमान में, दुनिया भर में बधिर लोग और समुदाय 300 से अधिक सांकेतिक भाषाओं का उपयोग करते हैं। 2018 में, अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के हिस्से के रूप में पहला अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया था।

सांकेतिक भाषाएँ क्या हैं?

सांकेतिक भाषाएँ पूर्ण रूप से विकसित भाषाएँ हैं। उनकी अपनी शब्दावली और व्याकरण है। बधिर लोग एक दूसरे से संवाद करने के लिए सांकेतिक भाषा का उपयोग करते हैं। सांकेतिक भाषाओं में अक्सर हाथ के संकेत शामिल होते हैं। इनमें हाथ से आकृतियाँ बनाना और अन्य शारिरिक संकेत देना जो अर्थ व्यक्त करते हैं। चेहरे के भावों का उपयोग करना सांकेतिक भाषा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जैसे कि एक व्यक्ति अपनी भौहें (आईब्रो) उठाता है इसका मतलब है कि उसके पास कोई सवाल है। 

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
17 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?18 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
19 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?20 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
21 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 23 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*