23 अगस्त का इतिहास (23 August Ka Itihas) – 1994 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का हुआ था निधन

1 minute read
23 अगस्त का इतिहास (23 August Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 23 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 23 अगस्त का इतिहास (23 August Ka Itihas) दिया गया है। 

23 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2008 में 23 अगस्त के दिन ही उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया था।

2008 में आज ही के दिन झारखंड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 2007 में 23 अगस्त के दिन ही यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियां शामिल हुईं थीं।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

23 अगस्त का इतिहास (23 August Ka Itihas) इस प्रकार है –

  • 1990 में आज ही के दिन आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1979 में 23 अगस्त के दिन ही ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला था।
  • 1947 में आज ही के दिन वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1947 में 23 अगस्त के दिन ही युनान के राष्ट्रपति दिमित्रियो मैक्सिमोज ने त्यागपत्र दे दिया था।
  • 1939 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर साइन किए गए थे।
  • 1922 में 23 अगस्त के दिन ही तुर्की ने एफ्योन में ग्रीक ताकतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए थे।
  • 1922 में आज ही के दिन स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह हुआ था।
  • 1914 में 23 अगस्त के दिन ही जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1839 में आज ही के दिन ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया था।
  • 1821 में 23 अगस्त के दिन मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

23 अगस्त का इतिहास (23 August Ka Itihas)- जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1955 में आज ही के दिन 9वीं लोकसभा के सदस्य सुखदेव नंदाजी काले का जन्म हुआ था
  • 1923 में 23 अगस्त के दिन ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन बेसबॉल खिलाड़ी जॉर्ज केल का जन्म हुआ था।
  • 1918 में 23 अगस्त के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि गोविंद विनायक करंदीकर (विंदा करंदीकर) का जन्म हुआ था।
  • 1875 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का जन्म हुआ था।
  • 1872 में 23 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म हुआ था।

23 अगस्त को हुए निधन

  • 1975 में आज ही के दिन प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन हुआ था।
  • 1994 में 23 अगस्त के दिन ही भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अगस्त का इतिहास2 अगस्त का इतिहास
3 अगस्त का इतिहास4 अगस्त का इतिहास
5 अगस्त का इतिहास6 अगस्त का इतिहास
7 अगस्त का इतिहास8 अगस्त का इतिहास
9 अगस्त का इतिहास10 अगस्त का इतिहास
11 अगस्त का इतिहास 12 अगस्त का इतिहास
13 अगस्त का इतिहास14 अगस्त का इतिहास
15 अगस्त का इतिहास16 अगस्त का इतिहास
17 अगस्त का इतिहास18 अगस्त का इतिहास
19 अगस्त का इतिहास20 अगस्त का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 23 अगस्त का इतिहास (23 August Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*