2 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

2 अक्टूबर को मनाये जाने वाले प्रमुख दिवस, गांधी जयंती, अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस और लाल बहादुर शास्त्री जयंती हैं। इन दिवसों का आयोजन जागरूकता फैलाने, ज्ञान साझा करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही इन अवसरों पर विभिन्न समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। गांधी जयंती, अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में आपको इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है।

गांधी जयंती कब मनाते हैं?

महत्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधीजी के द्वारा देश को स्वतन्त्रता दिलाने में दिए गए योगदान को याद करने के लिए हर साल इस दिन को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। गांधीजी एक महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। गांधीजी ने चंपारण सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा जैसे आंदोलनों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महात्मा गांधी का मुख्य सिद्धांत अहिंसा था। ऐसे में पूरा देश 2 अक्टूबर के दिन उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता है।

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस क्या है?

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। यह दिन मानव जीवन में अहिंसा के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है। अहिंसा में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन लाने की शक्ति होती है। स्वतंत्रता के दौरान, महात्मा गांधी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में, ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने के लिए भारत के लोगों द्वारा सामाजिक संघर्ष के इस रूप को अपनाया गया था। गांधीजी ने अहिंसा की राह पर चलकर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी। सामाजिक न्याय के अभियानों में दुनिया भर में अहिंसक विरोध का पालन किया जाता है। यह दिन गांधीजी के कार्यों के सम्मान में और स्वतंत्रता के लिए उनके अहिंसक विरोध को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2007 में महत्मा गांधी के सम्मान में मनाना शुरू किया था। 

लाल बहादूर शास्त्री की जयंती कब मनाते हैं?

लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर साल 2 अक्टूबर के दिन मनाई जाती है। लाल बहादूर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। देश के स्वतंत्र होने के बाद उन्होंने भारत सरकार के कई बड़े पदों पर कार्य किया था। वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी बने थे। 

संबंधित आर्टिकल्स

1 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 2 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*