14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

14 सितंबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस हिंदी दिवस है। यह दिन भारत की राजभाषा हिंदी के सम्मान और महत्व को बताने के लिए एक विशेष अवसर है। हिंदी दिवस का उद्देश्य न केवल हिंदी भाषा की समृद्धि को पहचान दिलाना है, बल्कि इसे राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक के रूप में भी बढ़ावा देना है। इस ब्लॉग में 14 सितंबर के मनाए जाने वाले हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी गई है। इस बारे में अधिक जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।  

हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

हिंदी दिवस भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर के दिन मनाया जाता है। यह दिवस भारत में हिंदी को आधिकारिक दर्जा मिलने की खुशी में मनाया जाता है। इसी के साथ ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करना भी है। साथ ही लोगों को इसके महत्व से अवगत कराना है। इस विशेष अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम और कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं जिनका उद्देश्य हिंदी की शिक्षा और उसके प्रयोग को बढ़ावा देना होता है।

यह भी पढ़ें : ‘हिंदी भाषा हमारा गौरव कविता’ : हिंदी हमारी शान है, हिंदी हमारा मान…

हिंदी दिवस का इतिहास

14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी। यह निर्णय भारत के संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत लिया गया था। इसी महत्वपूर्ण निर्णय की याद में हिंदी दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि पहली बार 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। यह दिन हिंदी भाषा को सम्मानित करने और इसके महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए निर्धारित किया गया था। तब से हर साल यह दिवस देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें : हिंदी भाषा पर छोटी सी कविता जो बच्चे सुना सकते हैं इस हिंदी दिवस पर

हिंदी दिवस का महत्व

हिंदी दिवस का महत्व भारत में भाषा, साहित्य, और संस्कृति के प्रति गहरी भावना और समर्पण का प्रतीक है। हिंदी भाषा भारतीय समाज में एकजुटता का प्रतीक है। यह देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों को एक साथ लाती है। भारतीय संविधान में हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया है। इसका मतलब है कि सरकारी दस्तावेजों, संविधान, कानून, और अन्य सरकारी दस्तावेजों में हिंदी का ही प्रयोग किया जाएगा, जो महत्त्वपूर्ण भी है। हिंदी दिवस के माध्यम से हिंदी भाषा की उन्नति और समृद्धि को प्रोत्साहित किया जाता है। 

यह भी पढ़ें : 25+ Hindi Diwas Status : हिंदी दिवस पर भाषा का सम्मान और विरासत पर गर्व की अनुभूति कराते प्रेरक स्टेटस

हिंदी दिवस कैसे मनाया जाता है?

हिंदी दिवस के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में कविता पाठ, भाषण, साहित्यिक प्रस्तुतियां और गीत-नृत्य शामिल होते हैं। 

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*