12वीं के बाद किस सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं?

1 minute read
12th ke baad govt job list

भारत में 12वीं के बाद आप कई प्रमुख सरकारी नौकरियों जैसे – क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पोस्ट ऑफिस कर्मचारी, पुलिस कांस्टेबल और रक्षा सेवाओं के कई पदों के माध्यम से अपने करियर शुरुआत कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों में आपको न केवल फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलती है, बल्कि पेंशन, हाउसिंग और मेडिकल फैसिलिटी समेत अन्य कई प्रकार के बेनिफिट्स भी मिलते हैं। 

यही कारण है कि 12वीं के बाद कई विद्यार्थी सरकारी नौकरियों की तैयारी के साथ अपने करियर की प्लानिंग करते हैं, यदि आप भी उन्हीं में से हैं और 12वीं के बाद सरकारी नौकरी के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आपके लिए 12वीं के बाद सरकारी नौकरियां और उनके संबंधित विभागों की जानकारी दी गई है।

12वीं के बाद प्रमुख सरकारी नौकरियों का ओवरव्यू

भारत में आमतौर पर केंद्रीय और राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियां होती हैं। इन दोनों ही तरह की नौकरियों की पात्रता से लेकर सुविधाओं और नियमों तक में अंतर होता है, जिसे केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपने-अपने मानकों के आधार पर निर्धारित करती है। अपना दायित्व संभालती हैं। इन दोनों ही तरह की सरकारी नौकरियों में मुख्य अंतर कार्यक्षेत्र, चयन प्रक्रिया, वेतन और मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर होता है। 

केंद्रीय नौकरियों में आपकी पोस्टिंग और ट्रांसफर देशभर में कहीं भी हो सकता है, जबकि राज्य स्तरीय नौकरियों में आपका पोस्टिंग और ट्रांसफर राज्य की सीमाओं में ही होता है। यहाँ 12वीं के बाद प्रमुख सरकारी नौकरियों का ओवरव्यू दिया गया है, जिनकी अधिक जानकारी आप वैकेंसी के समय जारी होने वाली नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। कुछ प्रमुख भर्ती परीक्षा नीचे दी गई हैं:

भर्ती परीक्षा का नामसंबंधित विभाग / संस्थाप्रमुख पद
एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL)कर्मचारी चयन आयोगलोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB NTPC)भारतीय रेलवेटिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क, अकाउंट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्तीबीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी आदिकांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक उप निरीक्षक
राज्य पुलिस भर्तीराज्य पुलिस विभागकांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल
डाक विभाग भर्तीइंडिया पोस्टपोस्टमैन, मेल गार्ड, डाक सहायक
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) भर्तीइंडियन ऑयल, बीईएल, एनटीपीसी आदिजूनियर असिस्टेंट, ट्रेड अप्रेंटिस, डाटा एंट्री ऑपरेटर
अग्निशमन सेवा भर्तीराज्य अग्निशमन विभागफायरमैन, अग्निशमन सिपाही
वन विभाग भर्तीराज्य वन विभागफॉरेस्ट गार्ड

भारत में 12वीं के बाद केंद्रीय सरकारी नौकरी की लिस्ट

भारत में 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की प्लानिंग करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संबंधित भर्ती जिसमें आप आवेदन कर रहे हैं वो केंद्रीय स्तर की है या राज्य स्तर की। भारत में अधिकांश केंद्रीय सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को कर्मचारी चयन आयोग (SSC), रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), रक्षा सेवाओं और डाक विभाग जैसी एजेंसियों द्वारा पूरा किया जाता है। 

यहाँ आपके लिए 12वीं के बाद कुछ प्रमुख केंद्रीय सरकारी नौकरी की लिस्ट दी गई है, जिनमें आवेदन के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं –

पद का नामविभाग/भर्ती एजेंसी का नामआधिकारिक वेबसाइट
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)कर्मचारी चयन आयोग (SSC) – विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयssc.nic.in
जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)कर्मचारी चयन आयोग (SSC)ssc.nic.in
स्टेनोग्राफर ग्रेड Cकर्मचारी चयन आयोग (SSC)ssc.nic.in
स्टेनोग्राफर ग्रेड Dकर्मचारी चयन आयोग (SSC)ssc.nic.in
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कॉन्स्टेबल (BSF, CRPF, CISF आदि)गृह मंत्रालय / SSCssc.nic.in
डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)कर्मचारी चयन आयोग (SSC)ssc.nic.in
पोस्टल असिस्टेंटडाक विभाग (भारतीय डाक)indiapost.gov.in
सॉर्टिंग असिस्टेंटडाक विभाग (भारतीय डाक)indiapost.gov.in
रेलवे टिकट कलेक्टर (TC)रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)indianrailways.gov.in
रेलवे कमर्शियल क्लर्करेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)indianrailways.gov.in
रेलवे जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्टरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)indianrailways.gov.in
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कॉन्स्टेबल (RPF)रेलवे सुरक्षा बल (रेलवे मंत्रालय)rpf.indianrailways.gov.in
अग्निवीर (सेना/नौसेना/वायु सेना)रक्षा मंत्रालयagnipathvayu.cdac.injoinindianarmy.nic.in
भारतीय सेना सैनिक क्लर्कभारतीय सेनाjoinindianarmy.nic.in

भारत में 12वीं के बाद राज्य स्तरीय सरकारी नौकरी की लिस्ट

भारत में 12वीं के बाद राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों की भी भर्ती निकलती है, जिसमें सुविधाएं और वेतन केंद्रीय सरकारी नौकरी की तुलना में कम मिलता है। ये नौकरियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों जैसे पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग में निकलती हैं, जिनकी आमतौर पर भर्ती राज्य भर्ती बोर्ड या राज्य लोक सेवा आयोग के द्वारा की जाती है। 

यदि आप 12वीं के बाद राज्य स्तरीय सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप यहाँ दी गई राज्य स्तरीय सरकारी नौकरी की लिस्ट को देखकर अपने राज्य के संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर्ती की नोटिफिकेशन देखकर उसमें आवेदन कर सकते हैं –

पद का नामविभाग/भर्ती एजेंसी का नामन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
पुलिस कांस्टेबलराज्य पुलिस विभाग12वीं पास और फिजिकल फिटनेस
फायरमैनराज्य अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग12वीं पास और फिजिकल टेस्ट
फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक)राज्य वन विभाग12वीं पास और फिजिकल टेस्ट
जेल वार्डर (प्रिजन गार्ड)राज्य कारागार विभाग12वीं पास और फिजिकल टेस्ट
ग्राम पंचायत सचिवपंचायती राज विभाग12वीं पास (कुछ राज्यों में कंप्यूटर ज्ञान जरूरी)
पटवारी / लेखपालराजस्व विभाग12वीं पास (कई राज्यों में कंप्यूटर या डिप्लोमा जरूरी)
होम गार्डराज्य गृह विभाग12वीं पास (कभी-कभी 10वीं भी)
गेम वॉचर / वाइल्डलाइफ गार्डवन एवं वन्यजीव विभाग12वीं पास और फिजिकल फिटनेस
क्लर्क / एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क – राज्य विभाग)राज्य सचिवालय / विभागीय कार्यालय12वीं पास और टाइपिंग स्किल्स
नगर निगम असिस्टेंट / क्लर्कनगर निगम / शहरी विकास विभाग12वीं पास और कंप्यूटर नॉलेज
एक्साइज कांस्टेबलराज्य आबकारी विभाग12वीं पास

12वीं के बाद प्रमुख सरकारी नौकरियों की सूची

भारत में कई सरकारी विभाग 12वीं पास कैंडिडेट्स को नौकरी देते हैं, जिसमें अच्छी सैलरी, अलाउंस और पेंशन जैसी सुविधाएं भी शामिल होती हैं। नीचे 12वीं के बाद कुछ प्रमुख सरकारी नौकरियों के बारे में बताया गया है:

भारतीय रक्षा सेवाएं

यदि आप 12वीं के बाद भारतीय रक्षा सेवाओं से जुड़कर अपने करियर ग्रोथ की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप यहाँ दी गई टेबल में मेंशंड सरकारी नौकरियों पर नोटिफिकेशन डेट के अनुसार आवेदन कर सकते हैं, जिसमें चुने जाने के बाद आप डिफेंस सर्विसेज में प्रवेश कर सकते हैं –

संचालित संस्था / विभागप्रमुख पदन्यूनतम शैक्षणिक योग्यताआयु सीमा (लगभग)चयन प्रक्रिया
UPSC द्वारा परीक्षा, प्रशिक्षण – नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA)लेफ्टिनेंट (आर्मी)सब-लेफ्टिनेंट (नेवी)फ्लाइंग ऑफिसर (एयरफोर्स)12वीं पास (आर्मी के लिए किसी भी स्ट्रीम से, नेवी/एयरफोर्स के लिए PCM)16.5 से 19.5 वर्षलिखित परीक्षा (UPSC)SSB इंटरव्यूमेडिकल टेस्ट
भारतीय नौसेनासब-लेफ्टिनेंट (टेक्निकल ब्रांच)12वीं पास PCM के साथ, आमतौर पर 70% अंक की आवश्यकता16.5 से 19.5 वर्षशॉर्टलिस्टिंगSSB इंटरव्यूमेडिकल टेस्ट
भारतीय सेनाअग्निवीर (GD) सैनिक12वीं पास या कई मामलों में 10वीं/12वीं17.5 से 21 वर्षऑनलाइन परीक्षाफिजिकल टेस्टमेडिकल टेस्ट
भारतीय वायुसेनाअग्निवीर वायु12वीं पास (विज्ञान स्ट्रीम या कुछ अन्य योग्यताएं)17.5 से 21 वर्षऑनलाइन टेस्टफिजिकल फिटनेस टेस्टमेडिकल
भारतीय नौसेनाअग्निवीर (SSR / MR)12वीं पास (SSR के लिए विज्ञान), MR के लिए 10वीं/12वीं17.5 से 21 वर्षकंप्यूटर आधारित परीक्षाफिजिकल टेस्ट और मेडिकल

भारतीय ​रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

12वीं कक्षा पास करने के बाद आप RRB के विभिन्न नॉन-टेक्निकल विभागों में निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए आप भर्ती के समय जारी हुए नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक देखकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 12वीं परीक्षा पास करने के बाद यदि आप भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए चयनित होते हैं तो आपको अच्छे वेतन, सम्मान और सुविधाओं के साथ-साथ यात्रा का आनंद लेने का अवसर भी मिलता है –

पद का नामजॉब कैटेगरीसंचालित विभागन्यूनतम योग्यताआयु सीमा (सामान्य)चयन प्रक्रिया
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्टनॉन-टेक्नीकलरेलवे प्रशासनिक विभाग12वीं पास और टाइपिंग स्किल18-30 वर्षCBT परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्टनॉन-टेक्नीकलरेलवे अकाउंट्स विभाग12वीं पास और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान18-30 वर्षCBT, टाइपिंग टेस्ट
ट्रेन क्लर्कनॉन-टेक्नीकलऑपरेशन विभाग12वीं पास18-30 वर्षCBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (TCC)नॉन-टेक्नीकलकमर्शियल विभाग12वीं पास18-30 वर्षCBT, मेडिकल टेस्ट
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबलसुरक्षा सेवारेलवे प्रोटेक्शन फाॅर्स12वीं पास18-25 वर्षCBT, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल
टेक्नीशियन ग्रेड-IIIटेक्नीकलमेंटेनेंस/वर्कशॉप विभाग12वीं और ITI (संबंधित ट्रेड)18-30 वर्षCBT, मेडिकल टेस्ट
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)टेक्नीकललोकोमोटिव ऑपरेशन विभाग12वीं और ITI / डिप्लोमा18-30 वर्षCBT-1, CBT-2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट, मेडिकल

यह भी पढ़ें – लोको पायलट कैसे बनें?

SSC के माध्यम से सरकारी नौकरियां

SSC की अधिकतर 12वीं पास नौकरियां CHSL और स्टेनोग्राफर परीक्षाओं के माध्यम से भरी जाती हैं। इन नौकरियों में नियुक्ति केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और सरकारी कार्यालयों में होती है। इसमें भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होती है, जिससे परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ी है। SSC के माध्यम से प्राप्त सरकारी नौकरियों में वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित होता है और इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधा और पेंशन जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।

परीक्षा का नामप्रमुख पदन्यूनतम योग्यताआयु सीमा (सामान्य)चयन प्रक्रिया
संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा (SSC CHSL)लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास18-27 वर्षटियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षाटियर-2 वर्णनात्मक/स्किल टेस्ट
मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा (SSC MTS)मल्टी टास्किंग स्टाफहवलदार (CBIC/CBN)10वीं पास (कुछ पदों में 12वीं भी योग्य)18-2518-27 वर्षकंप्यूटर आधारित परीक्षाशारीरिक दक्षता परीक्षण (हवलदार पद के लिए)
स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षास्टेनोग्राफर ग्रेड Cस्टेनोग्राफर ग्रेड D12वीं पास और शॉर्टहैंड स्किल18-30 वर्ष (ग्रेड C), 18-27 वर्ष (ग्रेड D)कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्किल टेस्ट (शॉर्टहैंड)
केंद्रीय मंत्रालयों में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती (CHSL के अंतर्गत)डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)12वीं पास (कुछ पदों के लिए विज्ञान विषय आवश्यक)18-27 वर्षCBT परीक्षा और डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट
जूनियर सचिवालय सहायक भर्ती (CHSL के अंतर्गत)JSA / क्लर्क12वीं पास18-27 वर्षCBT परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट

यह भी पढ़ें – स्टेनोग्राफर कैसे बनें?

पैरामिलिट्री फोर्स

पैरामिलिट्री फोर्स उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प होती हैं जिनका लक्ष्य देश की सरहदों को और आतंरिक तौर पर देश को सुरक्षित करना होता है। यदि आप भी देश की सुरक्षा का संकल्प लेकर ऐसी नौकरी करना चाहते हैं जहाँ आपकी करियर ग्रोथ भी हो और आप अपने लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकें तो पैरामिलिट्री फोर्स को चुनना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। पैरामिलिट्री फोर्स में आप निम्नलिखित सरकारी नौकरियां पा सकते हैं, इनमें आपको सरकारी आवास, मेडिकल सुविधा और कई प्रकार के भत्ते मिलते हैं –

भर्ती का नामसंचालित संस्था / विभागपद का नामन्यूनतम योग्यताआयु सीमाचयन प्रक्रिया
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्तीकर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा CAPF (BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB, Assam Rifles)जनरल ड्यूटी कांस्टेबलराइफलमैनकम से कम 10वीं पास (12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं)18-23 वर्षCBT लिखित परीक्षाPETPSTमेडिकल टेस्टमेरिट
असम राइफल्स तकनीकी एवं ट्रेड्समैन भर्तीअसम राइफल्स (गृह मंत्रालय)ट्रेड्समैनक्लर्कतकनीकी स्टाफ10वीं या 12वीं (पद अनुसार)लगभग 18-25 वर्षलिखित परीक्षाफिजिकल टेस्ट
ट्रेड टेस्टमेडिकल
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल भर्तीकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल / स्टेनो)12वीं पास18-25 वर्षलिखित परीक्षाटाइपिंग / स्किल टेस्टPETमेडिकल
सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल भर्तीकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)हेड कांस्टेबलअसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर12वीं पास18-25 वर्षलिखित परीक्षाफिजिकल टेस्टस्किल टेस्टमेडिकल
आईटीबीपी कांस्टेबल भर्तीइंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP)कांस्टेबल (GD / ट्रेड्समैन)10वीं या 12वीं (पद अनुसार)18-23 वर्षलिखित परीक्षाPETPSTमेडिकल
एसएसबी कांस्टेबल भर्तीसशस्त्र सीमा बल (SSB)कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी / ट्रेड्समैन)10वीं / 12वीं18-23 वर्षलिखित परीक्षाफिजिकल टेस्टडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

यह भी पढ़ें – भारत में पुलिस कैसे बनें?

भारतीय डाक

भारतीय डाक विभाग में कुछ प्रमुख ग्रुप-C स्तर की सरकारी नौकरियां निकलती हैं। इन भर्तियों की जानकारी आमतौर पर आधिकारिक पोर्टल indiapost.gov.in और विभिन्न डाक सर्किल की नोटिफिकेशन में जारी की जाती है। 12वीं पास करने के बाद आप विशेष रूप से पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें बेसिक सैलरी के साथ-साथ आपको DA, HRA, TA और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।

सरकारी पद का नामन्यूनतम योग्यताआयु सीमाचयन प्रक्रियामुख्य कार्य
पोस्टल असिस्टेंट (PA)मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान18-27 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट)लिखित परीक्षा / मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापनडाकघर में ग्राहक सेवा, स्पीड पोस्ट बुकिंग, रजिस्टर पोस्ट, वित्तीय सेवाओं का रिकॉर्ड करना
सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA)12वीं पास और कंप्यूटर ज्ञान18-27 वर्षलिखित परीक्षा या विभागीय चयन प्रक्रियारेलवे मेल सर्विस में पत्र और पार्सल की छंटाई, मेल ट्रांजिट संचालन करना
पोस्टमैन12वीं पास और स्थानीय भाषा का ज्ञान18-27 वर्षलिखित परीक्षा / मेरिट और फिजिकल ड्यूटी के अनुसार चयनघर-घर डाक वितरण, स्पीड पोस्ट और पार्सल डिलीवरी करना
मेल गार्ड12वीं पास18-27 वर्षलिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापनडाक बैग की सुरक्षा, मेल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक संचालन करना

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद गणित के क्षेत्र में करियर

भारतीय सरकारी बैंक में नौकरी

12वीं के बाद आप भारतीय सरकारी बैंकों में एंट्री-लेवल की नौकरियां कर सकते हैं, ये नौकरियां आपका पहला पड़ाव बन सकती हैं। इनके बाद आप जैसे-जैसे आगे की पढ़ाई और अनुभव पर आधारित दिशा निर्देशों को पूरा करते हैं, वैसे-वैसे आप क्लर्क और प्रोविजन ऑफिसर (PO) के पदों तक पहुँच सकते हैं। हालाँकि इन पदों के लिए आपका ग्रेजुएशन करना अनिवार्य होता है। यहाँ भारतीय सरकारी बैंकों में एंट्री लेवल की नौकरियों की जानकारी दी गई है, जिनमें आवेदन के लिए आप IBPS, SBI और RBI की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं –

भर्ती प्रक्रिया का नामभर्ती कराने वाली संस्थापद का नामन्यूनतम योग्यताआयु सीमा (लगभग)चयन प्रक्रिया
बैंक सब-स्टाफ भर्तीसार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (जैसे SBI, PNB आदि)चपरासीअटेंडेंटसपोर्ट स्टाफ12वीं पास18-25 वर्षमेरिट / इंटरव्यू
बैंक डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्तीसरकारी बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकडेटा एंट्री ऑपरेटर12वीं पास और बेसिक कंप्यूटर18-28 वर्षटाइपिंग टेस्टइंटरव्यू
बैंक ऑफिस असिस्टेंट (RRB सपोर्ट स्टाफ)क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB)ऑफिस असिस्टेंट
क्लेरिकल सपोर्ट
12वीं या ग्रेजुएशन (नोटिफिकेशन पर निर्भर)18-28 वर्षऑनलाइन परीक्षाइंटरव्यू
बैंक सुरक्षा गार्ड भर्तीनेशनलाइज़्ड बैंकसिक्योरिटी गार्ड12वीं पास और फिजिकल फिटनेस18-30 वर्षफिजिकल टेस्टइंटरव्यू
बैंक स्पोर्ट्स कोटा भर्तीविभिन्न सरकारी बैंकक्लर्कऑफिसर (स्पोर्ट्स कोटा)12वीं पास और राष्ट्रीय/राज्य स्तर खेल सर्टिफिकेट18-25 वर्षस्पोर्ट्स ट्रायलइंटरव्यू
बैंक अप्रेंटिस प्रोग्रामनेशनलाइज़्ड बैंकबैंक अप्रेंटिस12वीं या ग्रेजुएशन (नोटिफिकेशन पर निर्भर)20-28 वर्षऑनलाइन टेस्टडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

यह भी पढ़ें – बैंक मैनेजर कैसे बनें?

FAQs 

12वीं के बाद सबसे अच्छी सरकारी नौकरी कौन-सी होती है?

12वीं पास करने के बाद आपके लिए कई अच्छी सरकारी नौकरियां समय-समय पर उपलब्ध होती हैं। हालाँकि इनमें भी भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में भर्ती, रेलवे की एनटीपीसी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल, एसएससी की सीएचएसएल भर्ती और डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती प्रमुख मानी जाती हैं।

क्या 12वीं पास करने के बाद सीधे सरकारी नौकरी मिल सकती है?

हाँ, 12वीं पास करने के बाद कई विभागों जैसे – रेलवे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, पुलिस विभाग, डाक विभाग और भारतीय रक्षा सेवाओं में सीधे भर्ती होती है। इसमें आपका चयन आमतौर पर लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट या दस्तावेज जांच के बाद किया जाता है।

12वीं के बाद रेलवे में कौन-सी सरकारी नौकरियां मिलती हैं?

12वीं के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड 12वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती करता है। इनमें टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क, स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट और कमर्शियल क्लर्क जैसे पद शामिल होते हैं। इनके लिए भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इसके बाद आपको दस्तावेज सत्यापन कराने होते हैं।

12वीं के बाद एसएससी की कौन-सी नौकरी मिल सकती है?

कर्मचारी चयन आयोग 12वीं पास युवाओं के लिए संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिविजन क्लर्क और डाक सहायक जैसे पदों पर भर्ती की जाती है।

12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे शुरू करें?

12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए सबसे पहले यह तय करें कि किस विभाग में नौकरी करनी है। फिर उस भर्ती की परीक्षा पद्धति और परीक्षा के लिए सिलेबस को समझें। इसके बाद आपको नियमित रूप से पढ़ाई के माध्यम से सामान्य ज्ञान, गणित और तर्क क्षमता का अभ्यास करना चाहिए। इसके अलावा आप पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को ज्यादा से ज्यादा सोल्व भी करें।

संबंधित आर्टिकल्स

स्टेशन मास्टर कैसे बनें?लोको पायलट कैसे बनें?
लेखपाल कैसे बनें?पुलिस कैसे बनें?

आशा है कि आपको इस लेख में 12वीं के बाद सरकारी नौकरियों की सूची मिल गई होगी। ऐसे ही करियर गाइड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*