World Theatre Day 2025 in Hindi: विश्व रंगमंच दिवस का इतिहास, महत्व और थीम

1 minute read
विश्व रंगमंच दिवस

World Theatre Day in Hindi 2025: प्रतिवर्ष 27 मार्च को दुनियाभर में विश्व रंगमच दिवस (World Theatre Day) मनाया जाता है। यह दिवस रंगमंच कला के महत्व को समझाने और दुनिया भर में रंगमंच को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसे 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट (ITI) द्वारा नामित किया गया था। वहीं पहला विश्व रंगमंच दिवस संदेश फ्रांसीसी कवि और नाटककार जीन कोक्ट्यू ने 1962 में लिखा था। इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा थिएटर, थिएटर पेशेवर, थिएटर प्रेमी, थिएटर विश्वविद्यालय, अकादमियाँ और स्कूल भी इसे मनाते हैं। बताना चाहेंगे वर्ष 2025 में 27 मार्च को 64वां विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाएगा। इस ब्लॉग में विश्व रंगमंच दिवस के बारे में विस्तार से जानें। 

विश्व रंगमंच दिवस के बारे में

World Theatre Day In Hindi: रंगमंच उस स्थान को कहते हैं जहाँ नृत्य, नाटक, खेल आदि हों। रंगमंच शब्द रंग और मंच दो शब्दों से मिलकर बना है। रंग शब्द इसलिए कि दृश्य को आकर्षक बनाने के लिए दीवारों, छतों और पर्दों पर तरह- तरह की चित्रकारी होती है और अभिनेताओं की वेशभूषा तथा साज- सज्जा में भी भिन्न- भिन्न रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, और मंच शब्द इसलिए कि दर्शकों की सुविधा के लिए रंगमंच का तल फर्श से कुछ ऊँचा उठा रहता है। दर्शकों के बैठने के स्थान को प्रेक्षागार और रंगमंच सहित समुचे भवन को प्रेक्षागृह, रंगशाला, या नाट्यशाला (या नृत्यशाला) कहते हैं। पश्चिम में इसे थिएटर या ऑपेरा नाम दिया गया। 

विश्व रंगमंच दिवस का इतिहास

World Theatre Day In Hindi की शुरुआत सन् 1961 में की गई थी। यह दिन हर साल 27 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समुदाय और इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट ITI द्वारा मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना का विचार राष्ट्रपति अरवी किविमा द्वारा सर्वप्रथम दिया गया था। उन्हें 1961 में ITI की 9वीं विश्व कांग्रेस की बैठक में फिनिश सेंटर की ओर से इस प्रस्ताव को सामने रखा था और उसके बाद 1962 से इस दिवस को हर साल 27 मार्च को मनाया जाने लगा। विश्व रंगमंच दिवस अभी भी ITI, विश्व प्रदर्शन कला संगठन द्वारा प्रायोजित है, और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन द्वारा भी समर्थित है। विश्व रंगमंच दिवस का पहला मैसेज 1962 में जिन कोक्ट्यू द्वारा लिखा गया था। यह नाटक पांचवीं शताब्दी के शुरुआती दौर का माना जाता है।

घटनाओं की समयरेखा 

विश्व रंगमंच दिवस पर घटनाओं की समयरेखा देखें:

प्राचीन यूनानी रंगमंच की शुरुआत (1000 ई.पू.)

प्राचीन मिथक या किंवदंतियाँ मनोरंजन और शिक्षा दोनों के लिए नाटकों के आधार के रूप में काम करती हैं।

शेक्सपियर का ग्लोब थियेटर खुलता है (1599)

शेक्सपियर कंपनी लंदन में अपने थिएटर का निर्माण और उद्घाटन तब करती है जब इसके पूर्व स्थल पर पट्टे का नवीनीकरण नहीं किया जाता है।

काबुकी थियेटर जापान में शुरू होता है (1600)

इस प्रकार का जापानी नृत्य नाटक अपने अत्यधिक शैलीबद्ध प्रदर्शनों के लिए उल्लेखनीय है।

पहला थियेटर ब्रॉडवे पर खुला (1735)

न्यूयॉर्क शहर में ब्रॉडवे नाट्य गतिविधि का केंद्र है।

प्रथम विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है (1962)

अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) ने प्रथम World Theatre Day In Hindi की स्थापना की, जिसे अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच समुदाय द्वारा सम्मानित किया जाता है।

विश्व रंगमंच दिवस की थीम – World Theatre Day Theme 2025

बताना चाहेंगे हर वर्ष विश्व रंगमंच दिवस एक विशेष थीम के साथ आयोजित किया जाता है। वहीं इस वर्ष इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट द्वारा अभी तक विश्व रंगमंच की थीम (World Theatre Day Theme 2025) को घोषित नहीं किया गया है।

विश्व रंगमंच दिवस का उद्देश्य 

World Theatre Day In Hindi के कुछ उद्देश्य हैं –

  • दुनिया भर में रंगमंच को उसके सभी रूपों में बढ़ावा देना। 
  • रंगमंच से जुड़े लोगों को सम्मानित करना।
  • लोगों के बीच रंगमंच के सभी रूपों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना। 
  • रंगमंच समुदायों को अपने काम को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने में सक्षम बनाना।
  •  रंगमंच सभी रूपों में आनंद लेने के लिए है।
  • दूसरों के साथ रंगमंच के आनंद को बांटना।

कैसे मनाया जाता है विश्व रंगमंच दिवस?

World Theatre Day In Hindi रंगमंच प्रेमियों ITI केंद्रो, सहयोगी और सदस्यों, प्रोफेशनल रंगमंच कलाकारों, थिएटर संगठनों और थिएटर यूनिवर्सिटीज़ द्वारा मनाया जाता है। विश्व रंगमंच दिवस हर साल विभिन्न्न कार्यक्रमों का आयोजन करके मनाया जाता है। इसमें  सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय संदेश का प्रसार करना है। इसमें विश्व स्तर की रंगमंच हस्ती को आमंत्रित किया जाता है।

FAQ’s

विश्व रंगमंच दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व रंगमंच दिवस रंगमंच कला के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जश्न मनाने का दिन है।

विश्व रंगमंच दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व रंगमंच दिवस हर साल 27 मार्च को मनाया जाता है।

विश्व रंगमंच दिवस की शुरुआत कब हुई थी?

विश्व रंगमंच दिवस की शुरुआत 1962 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (आईटीआई) द्वारा की गई थी।

विश्व रंगमंच दिवस 2025 की थीम क्या है?

विश्व रंगमंच दिवस 2025 की थीम अभी घोषित नहीं की गई है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्सपढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*