फ्रांस में पढ़ाई करने के लिए गोल्डन टिप्स

1 minute read
फ्रांस में पढ़ने के लिए गोल्डन टिप्स

अपनी कल्चर के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध होने के अलावा, फ्रांस छात्रों के लिए एक स्टडी अब्रॉड डेस्टिनेशन भी है। स्टडी अब्रॉड प्रोग्राम्स में एनरोल्ड स्टूडेंट्स केवल एकेडमिक्स में ही नहीं बल्कि और भी गतिविधियों में शामिल होते हैं। जैसे की अपने दम पर बाहर जाना, नए सोशल सर्कल्स को ढूंढना और एक नई जगह के कल्चरल मानदंडों के साथ में तालमेल बिठाना, ये सभी एक नए अनुभव का हिस्सा हैं। आप अपनी बैचलर की पढ़ाई फ्रांस से पूरी कर सकते हैं, जहां आप मनोरम भोजन, पोस्टोरल लैंडस्केप और बहुत अपने से बहुत ही अलग रहन सहन वाले लोगों से साथ घुलेंगे मिलेंगे। इस ब्लॉग में हमने फ्रांस में पढ़ने के लिए गोल्डन टिप्स के बारे में जानकारी दी है, इस संबंध में अधिक जानने के लिए अंत तक पढ़ें। 

फ्रांस में क्यों पढ़ें?

फ्रांस में क्यों पड़े इस सवाल के कुछ मुख्य कारण नीचे दिए हुए हैं:

  • इस बात से कुछ फर्क नहीं पड़ता कि आप फ्रांस के किस हिस्से में पढ़ रहे हैं, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि लगभग हर फ्रांसीसी यूनिवर्सिटी दूर-दूर के स्टूडेंट्स को ग्लोबल लेवल एजुकेशन प्रदान करती है।
  • इसके अलावा, आपके पास में फुलटाइम और पार्ट टाइम दोनों प्रकार की कक्षाओं में भाग लेने का अवसर होता है।
  • फ्रांस में आप एक बार में आवेदन में 20 से अधिक यूनिवर्सिटीज के लिए आवेदन कर सकते हैं।  फ़्रांस में हायर एजुकेशन के 3,500 से अधिक इंस्टिट्यूट्स हैं। जिनमें सभी डिग्री कोर्सेज के लिए 77 पब्लिकली फंडेड यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, ग्रैंड्स इकोल्स (ग्रेट स्कूल) साइंटिफिक, बिज़नेस और आर्ट्स में 5-वर्षीय डिप्लोमा (मास्टर डिग्री के बराबर) की ऑफर करते हैं।  कल्नरी आर्ट्स, होटल मैनेजमेंट, सोशल वर्क और टूरिज्म में स्पेशल प्रोग्राम्स के लिए 3,000 से अधिक स्कूल।
  • फ्रांसीसी यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनने के इंटरेस्टेड स्टूडेंट्स को वहां स्कॉलरशिप, लॉन और ग्रांट्स जैसे फाइनेंशियल ऑपर्च्युनिटीज की अच्छी संख्या मिलेगी, जिससे स्टूडेंट्स लिए यूनिवर्सिटीज में भाग लेना आसान हो जाएगा।
  • आपके लिए यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि फ्रांस में ट्यूशन कॉस्ट अन्य क्षेत्रों की तुलना में तुलनात्मक रूप से कम है।
  • फ्रांस में आपकी हायर एजुकेशन शिक्षा देश के भीतर एक्सेप्शनल इंस्टिट्यूट्स और एक्सीलेंट लर्निंग कैपेबिलिटीज से भरी पड़ी है।
  • एक अन्य फैक्टर जो आपके एक्सपीरियंस को बढ़ाता है वह है फ्रांस में रहने की आसान लागत। विद्यार्थियों के लिए फ्रांस में रहना अधिक अफोर्डेबल है। 

फ्रांस में पढ़ने के लिए गोल्डन टिप्स

फ्रांस में पढ़ने के लिए गोल्डन टिप्स के बारे में चर्चा करें तो कुछ मुख्य कारण निम्न है:

जितनी बेहतर आप अपनी वर्बल स्किल्स में सुधार कर सकते हैं उतनी करें

क्या आप फ्रेंच बोल सकते हैं? यदि आप रोजाना प्रैक्टिस नहीं करते हैं तो आप नहीं बोल पाएंगे सामान्य रूप से यात्रा करते समय फ्रेंच बोलना एक अच्छा विचार है, लेकिन यदि आप फ्रांस में विदेश में अध्ययन करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह बहुत ही आवश्यक है। फ्रेंच को अंग्रेजी न जानने का दावा करने के लिए जाना जाता है जब विजीटर्स फ्रेंच बोलने की कोशिश नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें अपनी लैंग्वेज और कल्चर पर बहुत अधिक गर्व है। यह आपके लिए बेहतर होगा कि आप मान लें कि फ्रेंच अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, भले ही उनमें से लगभग 40% बोलते हों। लेकिन फ्रेंच बोलने का प्रयास करना अधिक विनम्र है और, स्पष्ट रूप से, अधिक आनंददायक है। जब आप फ्रांस में हायर एजुकेशन के लिए स्टडी कर रहे हों तो क्यों न इस अवसर का उपयोग अपने लैंग्वेज स्किल्स का अभ्यास करने के लिए करें? जितना अधिक आप वहां की लैंग्वेज को जानेंगे और बोल पाएंगे उतना ही आपको अपने घर जैसा लगने लगेगा। यह आपको आनंद तो देगा ही साथ ही फ्रेंच लैंग्वेज का बहुत ही अच्छा टोन भी है।  

फ्रांस में अपनी स्टडी करते समय, अपने फ्रेंच की प्रैक्टिस करने के कुछ टिप्स निम्न हैं:

  • फूड और बेवरेजेस का ऑर्डर फ्रेंच में दें
  • यदि आप ट्रैवल कर रहे हैं तो पता पूछने के लिए फ्रेंच का प्रयोग करें
  • अपने एरिया के स्टूडेंट्स से मित्रता करें और थोड़ा लैंग्वेज एक्सचेंज शुरू करें
  • फ्रांस में एक होस्ट फैमिली के साथ रहना
  • फ्रेंच टेलीविजन और फिल्म देखना 

 फ्रेंच खाना के बारे में जानें

यदि आप फ्रांस में पढ़ रहे हैं तो आप बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि फ्रांस में अध्ययन करने से आप जीवन के कुछ बेहतरीन सुखों में शामिल हो सकते हैं, जैसे पेस्ट्री, पनीर और वाइन। जब आप पेरिस में रहेंगे, तो दुनिया भर के व्यंजन खा पाएंगे। आपको पेरिस में इंटरनैशनल व्यंजनों का एक शानदार चयन का अनुभव करने को मिलेगा। आप डिलीशियस एशियाई व्यंजनों के लिए, रुए डे बेलेविले में टहलें, या वास्तविक मध्य पूर्वी किराया के लिए L’as du Falafel पर जाएँ। फ्रांस की विजिट करते समय किसी भी प्रकार की जंजीरों से हर कीमत पर दूर रहें। असली फ्रेंच फूड खोजने के लिए, अपने आस-पड़ोस की जगहों का पता लगाएं और पूरी तरह से फ्रेंच में लिखे मेनू देखें। और यदि आप वास्तव में उन्हें फ्रेंच में पढ़ सकते हैं, तो बोनस पॉइंट्स होंगे!

हमेशा अपने फाइनेंस के प्रति सचेत रहें और एक बजट बनाए रखें

जब आप फ्रांस में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं, तो कृपया दैनिक बजट पर टिके रहें। क्योंकि वहां रहने के लिए आप जितना अनुमान लगा सकते हैं, उससे कहीं अधिक तेजी से लागत बढ़ती है। कैश की बात करें तो ट्रैवलिंग के दौरान प्रत्येक चीज़ का आनंद लेना और सरवाइव करने के बीच संतुलन बनाना चैलेंजिंग हो सकता है। खासकर जब से आप फ्रांस में अपना अध्ययन करते समय लगभग निश्चित रूप से कोई पैसा नहीं कमाएंगे। हालांकि आपके पाए में कम बजट होने के बाद भी आप पेरिस जैसे महंगे स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको बस थोड़ी सी स्ट्रेटेजिक  प्रिपरेशन और सोच-विचार करने की जरूरत है। जब किसी नए स्थान की यात्रा और मनी सेविंग की टिप्स की बात आती है, तो इंटरनेट आपका सच्चा मित्र है। करेंसी कन्वर्जन, ट्रैवलिंग कॉस्ट और एक विशेष क्रोइसैन के लिए बजट बनाना न भूलें।

ट्रांसपोर्टेशन टिप्स

पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ़्रांस में अपना अध्ययन करने के कई सबसे वैल्युएबल लेसंस में से एक है। चूंकि आपके पास में एक कार अफोर्ड करने की कोई भी संभावना नहीं है, और आप फ्रांस में ट्रैवल करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पब्लिक बस, ट्रेन और मेट्रो सिस्टम का उपयोग करने की आपको आदत बनानी होगी। फ़्रांस में अपना अध्ययन करते समय पब्लिक ट्रांसपोर्ट से फैलीमियर होना आपके लिए आवश्यक है।  इसके अलावा, फास्ट, सिक्योर और कम एक्सपेंसिव होने के की वजह से आप एडवेंचरस एक्टिविटीज के लिए अपने पास में उपलब्ध विकल्पों का विस्तार करेंगे। यदि आप पेरिस में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं तो वहां का मेट्रो सिस्टम कितनी सरलता से कार्य करता है, इससे आप बहुत प्रसन्न होंगे। पेरिस में 15 से भी अधिक अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइनें हैं जो शहर को जोड़ती हैं, और उनमें से पांच उपनगरों तक जाती हैं। हालाँकि, वे रेगुलर काम नहीं करती हैं, इसलिए अपने प्लांस उचित रूप से बनाएँ और मेट्रो का प्रयोग करें।

कॉस्ट ऑफ लिविंग 

फ्रांस में रहने के लिए आप निम्न विकल्पों को चुन सकते हैं जैसे की अपार्टमेंट्स और टाउनहाउसेस, रूम शेयरिंग, एक्सटेंडेड स्टे होटेल्स, सोशल हाउसिंग आदि। किसी विद्यार्थी की फ्रांस में रहने की लागत लगभग 860 यूरो से लेकर 1100 यूरो तक (INR 75 हज़ार से 95हज़ार) है। नीचे कुछ अन्य लागत दी हुई है:

सर्विसेजकॉस्ट यूरो (€) मेंकॉस्ट INR में 
मील एक्सपेंसिव रेस्टुरेंट में151250
मिल्क 186
लोकल ट्रांसपोर्ट वन वे टिकट1.7146
मंथली ट्रांसपोर्ट पास 655610
मंथली यूटिलिटीज जैसे इलेक्ट्रिसिटी, हीटिंग, कूलिंग, वॉटर, गार्बेज 16013800
फिटनेस क्लब मंथली322750
क्लोथिंग 30 से 602500 से 5100
अपार्टमेंट वन बेडरूम600 से 80050,000 से 70,000

FAQs

फ्रांस स्टूडेंट वीज़ा की प्रोसेस टाइमिंग क्या है?

फ्रांस स्टूडेंट वीज़ा को प्रोसेस होने में 3 सप्ताह तक का समय लग सकता है। 

क्या फ्रांस में रहने की लागत बहुत अधिक है?

हां, शहर के अनुसार से फ्रांस में बहुत से शहरों में लागत अधिक हो सकती है लेकिन अच्छी स्ट्रेटेजिक प्लानिंग से आप अपने फाइनेंस मैनेज कर सकते हैं। 

क्या एक विद्यार्थी फ्रांस में काम कर सकता है?

हां, प्रत्येक विदेशी स्टूडेंट को फ्रांस में काम करने का अधिकार होता है। इसके लिए आप 960+ घंटे प्रति वर्ष की दर से काम कर सकते हैं।    

क्या फ्रांस में पढ़ने के लिए IELTS क्वालीफाई करना होता है?

नहीं, फ्रांस में पढ़ने के लिए आपको IELTS क्वालीफाई करना इतना अधिक ज़रूरी नही है। बहुत सी यूनिवर्सिटीज में आप बिना IELTS के एडमिशन ले सकते हैं। 

उम्मीद है आपको फ्रांस में पढ़ने के लिए गोल्डन टिप्स के संदर्भ में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यदि आप भी किसी फ्रेंच यूनिवर्सिटी से अपनी हायर एजुकेशन की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu  के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे एक उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*