Maharashtra Me Kitne Jile Hai: महाराष्ट्र में कितने जिले हैं?

1 minute read
Maharashtra Me Kitne Jile Hai
(a) 35
(b) 38
(c) 36
(d) 30
Answer
Verified

उत्तर: सही उत्तर (c) 36 है। वर्तमान में, महाराष्ट्र में कुल 36 जिले हैं। यह राज्य भारत के पश्चिमी भाग में स्थित है। महाराष्ट्र का अहमदनगर जिला, क्षेत्रफल की दृष्टि से महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला है। इसका क्षेत्रफल लगभग 17,048 वर्ग किलोमीटर है। मुंबई सिटी जिला महाराष्ट्र का सबसे छोटा जिला है जिसला क्षेत्रफल केवल 157 वर्ग किलोमीटर है।

दीर्घ उत्तर

वर्तमान में, महाराष्ट्र में कुल 36 जिले हैं। महाराष्ट्र भारत का एक प्रमुख पश्चिमी राज्य है, जो आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

1 मई 1981 को महाराष्ट्र में दो नए जिले अस्तित्व में आए: रत्नागिरी जिले से अलग होकर सिंधुदुर्ग बना, और औरंगाबाद जिले से जालना का गठन हुआ। 

इसके बाद, 16 अगस्त 1982 को उस्मानाबाद जिले से लातूर और चांदूर जिले से गडचिरोली को अलग जिला बनाया गया।

1 अक्टूबर 1990 को बृहन्मुंबई जिले का विभाजन हुआ और मुंबई उपनगर नामक एक नया जिला बना। 1 जुलाई 1998 को दो और जिलों का निर्माण हुआ, जिसमें धुले जिले से नंदुरबार और अकोला जिले से वाशिम शामिल थे।

1 मई 1999 को परभणी जिले से हिंगोली और भंडारा जिले से गोंदिया को अलग करके नए जिले बनाए गए। सबसे हालिया बदलाव 1 अगस्त 2014 को हुआ, जब ठाणे जिले का विभाजन करके पालघर जिले की स्थापना की गई।

इस राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ था, उस समय इसमें 26 जिले शामिल थे। प्रशासनिक आवश्यकताओं और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए, समय-समय पर नए जिलों का गठन किया गया। राज्य को बेहतर प्रशासनिक सुविधा के लिए 6 मंडलों में विभाजित किया गया है। 

महाराष्ट्र के मंडलों के नाम

  • कोंकण मंडल
  • पुणे मंडल
  • नाशिक मंडल
  • औरंगाबाद मंडल
  • अमरावती मंडल
  • नागपुर मंडल

महाराष्ट्र के पुराने जिले

  • अहमदनगर
  • अकोला
  • अमरावती
  • औरंगाबाद
  • बीड
  • भंडारा
  • बुलढाणा
  • चांदूर
  • धुले
  • जलगांव
  • कोल्हापूर
  • नागपूर
  • नांदेड
  • नाशिक
  • उस्मानाबाद
  • परभणी
  • पुणे
  • रायगड
  • रत्नागिरी
  • सांगली
  • सातारा
  • सोलापूर
  • ठाणे
  • वर्धा
  • यवतमाळ
  • मुंबई 

महाराष्ट्र के नए जिले जिन्हें बाद में जोड़ा गया

  • सिंधुदुर्ग
  • जालना
  • लातूर
  • गडचिरोली
  • मुंबई उपनगर
  • नंदुरबार
  • वाशिम
  • हिंगोली
  • गोंदिया
  • पालघर

वर्तमान में महाराष्ट्र के 36 जिलों के नाम और उनका क्षेत्रफल

क्रमांकजिला नामक्षेत्रफल (वर्ग किमी)
1मुंबई शहर157
2मुंबई उपनगर446
3भंडारा3,717
4हिंगोली4,526
5वाशिम5,155
6सिंधुदुर्ग5,207
7गोंदिया5,234
8पालघर5,344
9अकोला5,428
10नंदुरबार5,055
11वर्धा6,309
12परभणी6,511
13धुले7,195
14रायगढ़7,152
15लातूर7,157
16उस्मानाबाद7,569
17जालना7,687
18कोल्हापुर7,685
19रत्नागिरी8,208
20सांगली8,572
21बुलढाणा9,661
22नागपुर9,892
23औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर)10,100
24सतारा10,475
25नांदेड़10,528
26बीड10,693
27चंद्रपुर11,443
28जलगांव11,765
29अमरावती12,235
30यवतमाल13,582
31गढ़चिरौली14,412
32सोलापुर14,895
33अहमदनगर (अहिल्यानगर)17,048
34नासिक15,539
35पुणे15,643
36धुले 8,095

अन्य संबंधित प्रश्न

उत्तरप्रदेश में कितने जिले हैं?अरुणाचल प्रदेश में कितने जिले हैं?
राजस्थान में कितने जिले हैं?सिक्किम में कितने जिले हैं?
तमिलनाडु में कितने जिले हैं?असम में कितने जिले हैं?
आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं?कर्नाटक में कितने जिले हैं?
केरल में कितने जिले हैं?हिमाचल प्रदेश में कितने जिले हैं?
तेलंगाना में कितने जिले हैं?अरुणाचल प्रदेश में कितने जिले हैं?
Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*