उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि हरियाणा दिवस 1 नवंबर मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
हरियाणा दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है जब हरियाणा राज्य को आधिकारिक रूप से पंजाब से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया था। बता दें कि साल 1966 में भारत सरकार ने भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किया और हरियाणा को एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला। इस दिन को हरियाणा के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हरियाणा राज्य का गठन कैसे हुआ?
हरियाणा राज्य का निर्माण 1 नवंबर 1966 को हुआ था। इतिहास पर नज़र डाली जाए तो आप जानेंगे 1950 के दशक में जब भारत में राज्यों का भाषाई आधार पर पुनर्गठन शुरू हुआ था, तब पंजाब राज्य के अंदर हरियाणवी और पंजाबी भाषी क्षेत्रों को लेकर मांग उठी कि इन क्षेत्रों को अलग-अलग राज्य बनाए जाएं। इसके परिणामस्वरूप “पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966” पास हुआ और हरियाणा को एक अलग राज्य घोषित कर दिया गया। बता दें कि इसी क्रम में हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ बनाई गई, जो पंजाब की राजधानी भी है और एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में भी कार्य करती है।
हरियाणा दिवस क्यों मनाया जाता है?
हरियाणा दिवस का उद्देश्य न सिर्फ राज्य के गठन को याद करना है, बल्कि यह दिन राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों को भी सम्मानित करता है। बताना चाहेंगे यह दिन राज्य के नागरिकों को यह सोचने का अवसर देता है कि उन्होंने बीते वर्षों में कितनी प्रगति की है और आने वाले वर्षों में उन्हें कौन से लक्ष्य प्राप्त करने हैं।

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!