Delhi Me Kitne Jile Hain Aur Unka Naam: दिल्ली में कुल 11 जिले हैं, जिनमें उत्तर पश्चिमी जिला क्षेत्रफल तथा जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़ा है। बताना चाहेंगे दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है जो उत्तर भारत में स्थित है। भारत की राजधानी नई दिल्ली भी यहीं स्थित है। वहीं दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 1,484 किलोमीटर है, जिसमें से 369.35 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र और 1113.65 वर्ग किलोमीटर शहरी क्षेत्र है।
दिल्ली में कितने जिले हैं?
Delhi District Name: दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है और इसकी सीमा हरियाणा और पूर्व में उत्तर प्रदेश से लगती है। वर्तमान में दिल्ली में कुल 11 जिले और 33 तहसील यानी सब-डिवीजन हैं। दिल्ली की दो प्रमुख विशेषताएँ यमुना बाढ़ क्षेत्र और रिज यानी पर्वतमाला हैं। यह भारत के भूकंपीय जोन-IV में स्थित है, जो बड़े भूकंपों का जोखिम दर्शाता है।
क्या आप जानते हैं कि सन 1970 के दशक में दिल्ली में सिर्फ चार ही जिले थे, जिनके नाम उत्तर दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और नई दिल्ली थे। हालांकि बाद में 1997 से 2012 के बीच दिल्ली में 9 जिले और 27 सब-डिवीजन बनाए गए। इसके उपरांत दिल्ली को सितंबर 2012 में 11 जिलों में विभाजित किया गया। नीचे दिल्ली के 11 जिलों और तहसील की सूची दी गई हैं:-
| क्रम संख्या | जिला | तहसील (Sub Division) |
| 1. | सेंट्रल दिल्ली (Central Delhi) | सिविल लाइंस, करोल बाग, कोतवाली |
| 2. | पूर्वी दिल्ली (East Delhi) | गांधी नगर, प्रीत विहार, मयूर विहार |
| 3. | नई दिल्ली (New Delhi) | चाणक्यपुरी, दिल्ली कैंट, वसंत विहार |
| 4. | उत्तरी दिल्ली (North Delhi) | नरेला, अलीपुर, मॉडल टाउन |
| 5. | उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) | सीलमपुर, करावल नगर, यमुना विहार |
| 6. | उत्तर-पश्चिम दिल्ली (North West Delhi) | रोहिणी, कंझावला, सरस्वती विहार |
| 7. | दक्षिण दिल्ली (South Delhi) | साकेत, हौजखास, महरौली |
| 8. | दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (South East Delhi) | डिफेंस कॉलोनी, कालकाजी, सरिता विहार |
| 9. | दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (South West Delhi) | द्वारका, नफ़जगढ़, कापसहेड़ा |
| 10. | पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) | पटेल नगर, राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग |
| 11. | शाहदरा (Shahdara) | शाहदरा, सीमापुरी, विवेक विहार |
यह भी पढ़ें
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
