उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर A है। वर्तमान में, असम में कुल 35 जिले हैं, बता दें कि जिलों की संख्या में समय-समय पर परिवर्तन होते रहे हैं, जो प्रशासनिक सुधार, क्षेत्रीय विकास और बेहतर शासन के उद्देश्य से किए जाते हैं।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
स्वतंत्रता के समय, असम में केवल 13 जिले थे। बताना चाहेंगे कि समय के साथ, जनसंख्या वृद्धि, भौगोलिक विस्तार और प्रशासनिक आवश्यकताओं के चलते असम राज्य में नए जिलों का गठन हुआ। उदाहरण के लिए, 15 अगस्त 2015 को, चराईदेव, दक्षिण सलमारा-मनकाचर और पश्चिम कार्बी आंगलोंग के रूप में पूर्व 27 जिलों की संख्या में वृद्धि हुई, जो अब तक 30 तक जा पहुंची थी।
इसके बाद माजुली को वर्ष 2016 में भारत का पहला नदी द्वीप जिला घोषित किया गया, जो जोरहाट जिले से अलग किया गया था। इसी तरह, तमुलपुर, बजली, बिस्वनाथ, और होज़ाई जैसे जिलों का गठन भी हाल के वर्षों में हुआ। हालांकि, वर्ष 2022 में इन चार जिलों को अस्थायी रूप से उनके मूल जिलों में विलय कर दिया गया था, लेकिन अगस्त 2023 में इन्हें पुनः स्वतंत्र जिलों के रूप में स्थापित किया गया।
बता दें कि कार्बी आंगलोंग असम का सबसे बड़ा जिला है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 10,434 वर्ग किलोमीटर है। इसके बाद असम का दूसरा बड़ा जिला सोनितपुर है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 5324 वर्ग किलोमीटर है। असम का सबसे छोटा जिला दक्षिण सलमारा-मनकाचर है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 568 वर्ग किलोमीटर है। साथ ही असम का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला नागांव है, जिसकी जनसंख्या लगभग 18.9 लाख है।
असम के सभी 35 जिलों के नाम
यहाँ आपके लिए असम के सभी 35 जिलों के नाम दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –
- बक्सा
- बारपेटा
- बोंगईगांव
- कछार
- चराईदेओ
- चिरांग
- दरांग
- धेमाजी
- धुबरी
- डिब्रूगढ़
- दीमा हसाओ
- गोलपाड़ा
- गोलाघाट
- हैलाकांडी
- जोरहाट
- कामरूप मेट्रोपॉलिटन
- कामरूप
- कार्बी आंगलोंग
- करीमगंज
- कोकराझार
- लखीमपुर
- माजुली
- मोरीगांव
- नगांव
- नलबाड़ी
- शिवसागर
- सोनितपुर
- दक्षिण सलमारा-मनकाचर
- तिनसुकिया
- उदलगुड़ी
- पश्चिम कार्बी आंगलोंग
- बिश्वनाथ
- होजाइ
- बाजाली
- तामुलपुर
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
