उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि अभियंता दिवस 15 सितंबर को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
हर साल 15 सितंबर को भारत में इंजीनियरिंग क्षेत्र के योगदान को सम्मान देने और युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में प्रेरित करने के उद्देश्य से ही अभियंता दिवस (Engineer’s Day) मनाया जाता है। बता दें कि यह दिन देश के महान अभियंता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Mokshagundam Visvesvaraya) की जयंती के रूप में समर्पित है। हर साल भारत में मनाए जाने वाले अभियंता दिवस को इस वर्ष 2025 में भी 15 सितंबर दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
अभियंता दिवस का इतिहास और महत्व
भारत सरकार ने वर्ष 1968 में प्रत्येक वर्ष अभियंता दिवस को 15 सितंबर के दिन मनाने का निर्णय लिया था। बताना चाहेंगे यह दिन डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की याद में मनाया जाता है, जो न केवल एक महान इंजीनियर थे, बल्कि एक दूरदर्शी योजनाकार, देशभक्त और प्रशासनिक अधिकारी भी थे।
बता दें कि उन्होंने आधुनिक भारत की आधारशिला रखने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सबसे प्रमुख उपलब्धियों में से एक मैसूर का कृष्णराज सागर बांध और स्वचालित जल नियंत्रण प्रणाली थी, जिसे उन्होंने स्वयं ही डिजाइन किया था। इसी प्रकार की अनेक उपलब्धियों वाले डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती को ही अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो कि हर वर्ष 15 सितंबर को आती है।
अभियंता दिवस क्यों मनाया जाता है?
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग के महत्व को उजागर करना है। देखा जाए तो इंजीनियर न केवल इमारतें बनाते हैं, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी तकनीकी सोच और समाधान-प्रधान दृष्टिकोण से योगदान देते हैं। अभियंता दिवस हमें याद दिलाता है कि विज्ञान और तकनीक के बिना प्रगति अधूरी है।

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!