Vietnam Facts : वियतनाम से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Vietnam Facts in Hindi (1)

वियतनाम दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है, जो अपने समृद्ध इतिहास, विविध संस्कृति और आश्चर्यजनक परिदृश्यों के लिए जाना जाता है। वियतनाम की सीमा उत्तर में चीन, पश्चिम में लाओस और कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर से लगती है। वियतनाम की राजधानी हनोई है, जो देश के उत्तरी भाग में स्थित है। यहाँ की ‘हो ची मिन्ह सिटी’ सबसे बड़ा शहर है। देश को 1954 में फ्रांस से आजादी मिली और 1975 में वियतनाम युद्ध के बाद फिर से एकीकरण हुआ। वियतनाम के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Uzbekistan Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

Vietnam Facts in Hindi – वियतनाम से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार वियतनाम से जुड़े रोचक तथ्य (Vietnam Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं – 

  1. विश्व की सबसे बड़ी गुफा सोन डूंग (Son Doong Cave) वियतनाम में स्थित है। 
  2. वियतनाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कॉफी एक्सपोर्टर है। 
  3. वियतनाम का आधिकारिक नाम सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम है। 
  4. वियतनाम की राजधानी हनोई है। 
  5. वियतनाम में कछुए को भाग्यशाली प्रतीक माना जाता है।
  6. BBC की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम का क्षेत्रफल 331,699 वर्ग किमी है। 
  7. BBC की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम की जनसंख्या 100.3 मिलियन है। 
  8. वियतनाम की आधिकारिक भाषा वियतनामी है। 
  9. 2 सितंबर को वियतनाम अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 
  10. वियतनाम की करंसी डाँग (Dong) है। 
  11. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार अन्नम कॉर्डिलेरा (Annam Cordiller) वियतनाम के मुख्य माउंटेन रेंज है। 
  12. वियतनाम की मुख्य नदियां मेकाँग (Mekong), रेड (Red), मा (Ma) और परफ्यूम (Perfume) है। 
  13. वियतनाम दक्षिण पूर्व एशिया में इंडोचीन नामक प्रायद्वीप के पूर्वी किनारे पर है। 
  14. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार वियतनाम के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और मार्शल आर्ट हैं।
  15. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार वियतनाम के मेजर एक्सपोर्ट में कच्चा तेल, समुद्री भोजन, चावल, जूते, लकड़ी के उत्पाद, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉफी और कपड़े शामिल हैं। 
  16. वियतनाम के राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग क्रांति और रक्तपात का प्रतीक है। गोल्डन स्टार राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है और स्टार के पाँच बिंदु वियतनामी समाज के पाँच मुख्य वर्गों- बुद्धिजीवियों, किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों और सैनिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  17. वियतनाम का ‘हा लॉन्ग बे’ (Ha Long Bay) यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।
  18. केवल वियतनाम का शाही परिवार और उनके नौकर ही फॉरबिडन पर्पल सिटी में जा सकते हैं। 
  19. वियतनाम में सबसे प्रसिद्ध व्यंजन pho है।

Vietnam National Symbols Facts in Hindi – वियतनाम के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

वियतनाम के राष्ट्रीय प्रतीक (Vietnam Facts in Hindi) यहां दिए गए हैं –

  1. वियतनाम का राष्ट्रीय फूल कमल का फूल है। 
  2. एओ दाई (ao dai) वियतनाम की राष्ट्रीय पोशाक है। 
  3. वियतनाम का राष्ट्रीय पशु वाटर बफैलो (Water Buffalo) है। 
  4. वियतनाम का राष्ट्रीय पक्षी Lạc bird है। 
  5. वियतनाम का राष्ट्रीय पौधा बुद्धा बेल्ली बम्बू (Buddha Belly Bamboo) है। 
  6. वियतनाम का आदर्श वाक्य ‘इंडिपेंडेंस-फ्रीडम-हैप्पीनेस है। 
  7. ‘Tien Quan Ca’ वियतनाम का राष्ट्रीयगान है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Vietnam Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*