Uzbekistan Facts : उज्बेकिस्तान से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Uzbekistan Facts in Hindi (1)

उज्बेकिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक देश है, जिसकी सीमा कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान से लगती है। इसका एक समृद्ध इतिहास है, समरकंद और बुखारा जैसे शहर सिल्क रोड के प्रमुख केंद्र हैं, जो पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला प्राचीन व्यापार मार्ग है। यह देश अपनी आश्चर्यजनक इस्लामी वास्तुकला, बाजारों और रेगिस्तान से लेकर पहाड़ों तक के विविध परिदृश्यों के लिए जाना जाता है। उज्बेकिस्तान की आधिकारिक भाषा उजबेक है और करंसी उज्बेकिस्तानी सोम है। उज्बेकिस्तान के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Uzbekistan Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

Uzbekistan Facts in Hindi – उज्बेकिस्तान से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार उज्बेकिस्तान से जुड़े रोचक तथ्य (Uzbekistan Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं – 

  1. 1 सितंबर को उज्बेकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 
  2. उज्बेकिस्तान का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ़ उज्बेकिस्तान है। 
  3. ताशकंत (Tashkent) उज्बेकिस्तान की राजधानी है। 
  4. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार उज्बेकिस्तान का एरिया 448,978 वर्ग किमी है। 
  5. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार उज्बेकिस्तान की जनसंख्या 36 मिलियन है। 
  6. उजबेक (Uzbek) उज्बेकिस्तान की आधिकारिक भाषा है। 
  7. उज्बेकिस्तान की करंसी उज्बेकिस्तानी सोम है। 
  8. खजरेत सुल्तान शिखर उज्बेकिस्तान का सबसे ऊँचा पर्वत है। 
  9. उज्बेकिस्तान एक दोहरा स्थलरुद्ध देश है। आपको बता दें कि एक स्थलरुद्ध देश वह देश होता है जिसका कोई भी क्षेत्र महासागर से जुड़ा नहीं होता।
  10. उत्तर पूर्व में सीर दरिया और दक्षिण पश्चिम में अमु दरिया नदी उज्बेकिस्तान की प्रमुख नदियां हैं। 
  11. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज में नीला रंग आकाश, पानी और शांति का प्रतिक है, सफेद रंग शांति का प्रतिक है, हरा रंग नए जीवन और बहुतायत का रंग है जहां बहुसंख्यक आबादी मुस्लिम है, लाल रंग वीरता और ऊर्जा का प्रतीक है। इस ध्वज में 12 सितारों को भी दर्शाया गया है, जो देश के बारह क्षेत्रों के साथ-साथ प्राचीन सौर कैलेंडर का भी प्रतीक हैं।
  12. उज्बेकिस्तान के राज्य ध्वज को 18 नवंबर 1991 को मंजूरी दी गई थी और तब से यह गणतंत्र का आधिकारिक राष्ट्रीय प्रतीक है। 
  13. उज्बेकिस्तान में पाँच प्रमुख यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। इनमें इत्चान काला, बुखारा, समरकंद, शखिसयाबज़ और पश्चिमी टीएन शान शामिल हैं। 
  14. उज्बेकिस्तान में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा रूसी है। 
  15. उज्बेकिस्तान में एक पारंपरिक ब्रेड है, जिसे गुडलक ब्रेड के नाम से जाना जाता है।
  16. उज्बेकिस्तान विश्व में कॉटन का छठा सबसे बड़ा उत्पादक है। 
  17. उन्नीसवीं सदी के मध्य में रूस ने उज्बेकिस्तान पर लगभग दो शताब्दियों तक शासन किया। 
  18. क़िज़िलकुम रेगिस्तान में मुरुंटौ सोने की खदान दुनिया की सबसे बड़ी खुले गड्ढे वाली सोने की खदानों में से एक है। 
  19. उज्बेकिस्तान में 2 नेशनल पार्क 9 नेचुरल रिजर्व हैं। 
  20. उज्बेकिस्तान की कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ सीमाएँ साझा होती हैं।

Uzbekistan State Symbols Facts in Hindi – उज्बेकिस्तान के राज्य प्रतीक से जुड़े तथ्य 

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. स्नो लेपर्ड (Snow leopard) उज्बेकिस्तान का राष्ट्रीय पक्षी है। 
  2. हुमा बर्ड (Huma Bird) उज्बेकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है। 
  3. चिनार (Chinar) उज्बेकिस्तान का राष्ट्रीय पेड़ है। 
  4. ओज़्बेकिस्टन रिस्पब्लिकासिनिंग डेवलाट मधियासी (Oʻzbekiston Respublikasining Davlat Madhiyasi) उज्बेकिस्तान का राष्ट्रीय गान है। 
  5. ट्यूलिप (Tulip) उज्बेकिस्तान का राष्ट्रीय फूल है। 
  6. कुरैश (Kurash) उज्बेकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है।
  7. अनार उज्बेकिस्तान का राष्ट्रीय फल है। 
  8. लाजगी (Lazgi) उज्बेकिस्तान का राष्ट्रीय नृत्य है। 
  9. ओश पालोव (Osh palov) उज्बेकिस्तान का राष्ट्रीय व्यंजन है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Uzbekistan Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*