यूपीएसएसएससी वीडीओ का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
यूपीएसएसएससी वीडीओ सिलेबस

यूपीएसएसएससी वीडीओ (विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर – VDO) परीक्षा का सिलेबस उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जारी किया जाता है। इस सिलेबस का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि उम्मीदवारों से किन विषयों में और किस स्तर पर ज्ञान अपेक्षित है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना इसलिए आवश्यक है ताकि वे अपनी पढ़ाई को अनावश्यक विषयों में भटकाने के बजाय सही दिशा में केंद्रित कर सकें।

इस लेख में UPSSSC VDO सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण पुस्तकें और तैयारी टिप्स से संबंधित जानकारी दी गई है। हालाँकि सिलेबस और पैटर्न में समय-समय पर बदलाव संभव है, इसलिए अंतिम तैयारी से पहले छात्रों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम नोटिफिकेशन को अवश्य देख लेना चाहिए।

UPSSSC VDO परीक्षा क्या है?

UPSSSC VDO परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम विकास अधिकारी पद पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों की भूमिका ग्राम स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, रिकॉर्ड प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी होती है। यह परीक्षा सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा और सामान्य बुद्धि/तर्क क्षमता जैसे विषयों के माध्यम से उम्मीदवार की बुनियादी योग्यता का मूल्यांकन करती है।

UPSSSC VDO सिलेबस 2026

यहाँ आपके लिए यूपीएसएसएससी वीडीओ सिलेबस 2026 (UPSSSC VDO syllabus 2026) निम्नलिखित तालिका में दिया गया है –

विषयसिलेबस
सामान्य ज्ञान संक्षिप्तीकरण
विज्ञान – आविष्कार और खोजें
वर्तमान महत्वपूर्ण घटनाएँ
समसामयिक घटनाक्रम – राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय
पुरस्कार और सम्मान
महत्वपूर्ण वित्तीय
आर्थिक समाचार
बैंकिंग समाचार
भारतीय संविधान
पुस्तकें और लेखक
महत्वपूर्ण दिन
इतिहास
खेल शब्दावली
भूगोल सौर परिवार
भारतीय राज्य और राजधानियाँ
देश और मुद्राएँ 
हिंदी ज्ञान और लेखन समास
सन्धियाँ
करण
विलोम
रस अलंकार
वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण
वर्तनी
वचन
पर्यायवाची
तत्सम एवं तदभव
वाक्य संशोधन – लिंग
लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे
त्रुटि से सम्बंधित अनेकार्थी शब्द 
सामान्य बुद्धि संख्या
रैंकिंग और समय अनुक्रम
अंशों से निष्कर्ष निकालना
शब्दों का तार्किक क्रम
वर्णमाला टेस्ट श्रृंखला
अंकगणितीय तर्क
स्थिति प्रतिक्रिया परीक्षण
कोडिंग-डिकोडिंग
दिशा बोध परीक्षण
सादृश्य
डेटा पर्याप्तता
घड़ियाँ और कैलेंडर
कथन – निष्कर्ष
तार्किक वेन आरेख
कथन – तर्क
लुप्त वर्ण को सम्मिलित करना
पहेलियाँ
अल्फा-न्यूमेरिक
अनुक्रम पहेली

UPSSSC VDO का परीक्षा पैटर्न

यूपीएसएसएससी वीडीओ एग्जाम का एग्जाम पैटर्न जानने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं और टेबल को ध्यानपूर्वक पढ़ें –

  • यह एक लिखित परीक्षा है जिसमें बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्नों को 300 अंकों के लिए पूछा जाता है, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर पर 0.5 की नेगेटिव मार्किंग होती है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक की कटौती होती है, जो कुल स्कोर को प्रभावित करती है। यहाँ प्रश्न पत्रों को तीन मुख्य भागों में विभाजित होता है।
  • इस पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है। परीक्षा पैटर्न आयोग की अधिसूचना के अनुसार बदल सकता है।
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
हिंदी ज्ञान और लेखन50100
सामान्य बुद्धि परीक्षण50100
सामान्य ज्ञान50100
कुल150300

UPSSSC PET और VDO परीक्षा का संबंध

UPSSSC द्वारा कई भर्तियों में PET (प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट) को प्रारंभिक पात्रता के रूप में शामिल किया गया है। VDO भर्ती में PET की भूमिका आयोग की अधिसूचना पर निर्भर करती है। PET का उद्देश्य समान प्रारंभिक स्तर तय करना और मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की संख्या को सीमित करना होता है। यदि भर्ती में PET अनिवार्य हो, तो उम्मीदवारों को PET स्कोर सुधारने के साथ-साथ VDO मुख्य परीक्षा के विषयों की समानांतर तैयारी करनी चाहिए।

UPSSSC VDO एग्जाम की तैयारी के लिए टिप्स

यूपीएसएसएससी वीडीओ एग्जाम की तैयारी के लिए निम्नलिखित टिप्स को फॉलो करें –

  • टाइम टेबल बनाएं: परीक्षा के लिए टाइम टेबल बनाना काफी ज़रूरी हो जाता है। ऐसा करने से छात्रों को एक स्ट्रक्चर मिल जाता है, जिससे पढ़ाई करने में आसानी होती है।
  • रिविज़न करें: नियमित रिविज़न से महत्वपूर्ण टॉपिक्स लंबे समय तक याद रहते हैं और परीक्षा से पहले दोहराव आसान हो जाता है। ऐसा करने से जो पिछले डाउट्स होते हैं वे सब हल हो जाते हैं।
  • मॉक टेस्ट हल करें: मॉक टेस्ट हल करने से परीक्षा को समझने और टाइम मैनेजमेंट की तैयारी हो जाती है।
  • पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर हल करें: परीक्षा की तैयारी को और सटीक बनाने के लिए छात्रों को पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर को हल करना चाहिए। ऐसा करने से छात्रों को परीक्षा का फॉर्मेट पता चल जाएगा।
  • रफ़्तार और एक्यूरेसी पर फोकस बनाएं: रफ़्तार और एक्यूरेसी का सही ताल-मेल एग्जाम में बेहतर परफॉर्म करने में सहायता करता है। जैसे-जैसे आप अपनी पढ़ाई करने की योजना के साथ आगे बढ़ेंगे और मॉक टेस्ट करना शुरू करेंगे, आपकी स्पीड खुद ही बेहतर होती जाएगी।

FAQs

VDO और BDO में क्या अंतर है?

VDO ग्राम स्तर पर विकास कार्यों का संचालन करता है, जबकि BDO ब्लॉक स्तर पर सभी ग्राम विकास योजनाओं की निगरानी और प्रबंधन करता है।

यूपीएसएसएससी वीडीओ की तैयारी कैसे करें?

UPSSSC VDO 2025 की तैयारी के लिए सिलेबस को अच्छी तरह समझें, एक टाइम टेबल बनाकर हर विषय को कवर करें, नियमित अध्ययन करें, पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें और मॉक टेस्ट के माध्यम से अभ्यास करें।

यूपीएसएसएससी वीडीओ का सिलेबस क्या है?

आयोग की अधिसूचना में निर्धारित यूपीएसएसएससी वीडीओ के सिलेबस में सामान्य अध्ययन (करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, पर्यावरण), मात्रात्मक योग्यता/गणित, तर्क शक्ति से जुड़े विषय शामिल होते हैं।

क्या UPSSSC VDO परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, UPSSSC VDO परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होती है। आमतौर पर हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाते हैं। इसलिए यदि आप बिना सोचे-समझे उत्तर देते हैं, तो आपके कुल अंक कम हो सकते हैं।

क्या UPSSSC VDO सिलेबस हर साल बदलता है?

नहीं, UPSSSC VDO का सिलेबस हर साल पूरी तरह नहीं बदलता, लेकिन इसमें छोटे-मोटे बदलाव खासकर करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़े टॉपिक्स समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं। इसलिए परीक्षा की तैयारी के लिए आप हमेशा लेटेस्ट नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

इस ब्लॉग में आपको यूपीएसएसएससी वीडीओ सिलेबस की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही इंडियन एग्जाम से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*