UPSSSC VDO Result : जारी हुआ वीडीओ परीक्षा का रिजल्ट्स, यहां देखें कटऑफ 

1 minute read
UPSSSC VDO Re-exam Result 2024

UPSSSC VDO Re-exam Result : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पदों के लिए कुल 4065 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आपको बता दें की आयोग द्वारा उपरोक्त पदों के लिए 26-27 जून, 2023 को पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट-upsssc.gov.in या इस खबर में नीचे दिए लिंक से देख सकते हैं।

UPSSSC VDO Results 2024  

यूपीएसएसएससी वीडीओ परिणाम 2024 कैसे डाउनलोड करें?

  • स्टेप 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: रिजल्ट्स लिंक और वीडीओ पोस्ट पर जाएं।
  • स्टेप 3: अब सेमेस्टर चुनें और पिन नंबर दर्ज करें।
  • स्टेप 6: लॉगिन करने के बाद आपके अंक स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • स्टेप 7: उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के अनुसार कुल 4065 उम्मीदवारों को वीडीओ के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सफल हुए उम्मीदवारों को अब दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा, जिसकी जानकारी आयोग द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर जल्द दी जा सकती है। आपको बता दें की यह भर्ती प्रक्रिया राज्य भर में आयोग द्वारा 1903 ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पदों को भरने के लिए है। 1903 रिक्त पदों के लिए आयोग ने कुल 4065 अभ्यर्थियों का जारी किया  किया है। 

UPSSSC VDO Result के लिए यहां क्लिक करें

UPSSSC VDO कट ऑफ

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से कैटेगरी वाइज कट ऑफ देख सकते हैं:

वर्गकट ऑफ मार्क्स
सामान्य202
अनुसूचित जाति186
अनुसूचित जनजाति160
अन्य पिछड़ा वर्ग202
भूतपूर्व सैनिक173
महिला उम्मीदवार192

उम्मीद है आप सभी को UPSSSC VDO Result से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह की अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*