UP Police Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी, 60 हजार से ज्यादा पद रिक्त

1 minute read
UP Police Bharti 2023

UP Police Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत कॉन्स्टेबल के 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके पास सुनहरा मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार 27 दिसंबर 2023 से लेकर 16 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। UP Police Bharti 2023 की अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

UP Police Recruitment 2023 के लिए पदों का विवरण

UP Police 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (Uttar Pradesh Police Constable)60244 पद

UP Police Bharti 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

UP Police Bharti Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि27 दिसंबर, 2023
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि16 जनवरी 2024
आवेदन पत्र में सुधार की तिथि18 जनवरी 2024
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

UP Police Bharti 2023 Notification PDF Link Download

शैक्षणिक योग्यता

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आयु सीमा 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा निम्न प्रकार होनी चाहिए। 

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : पुरुष के लिए 22 वर्ष
  • अधिकतम आयु : महिला के लिए 25 वर्ष

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य/ओबीसी: 400/-
  • एससी/एसटी: 400/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन शुल्क मोड डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन ई चालान मोड के माध्यम से कर सकते हैं। 

UP Police Bharti Online Form 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in/Home/Notice पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर संबंधित पद से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • कैंडिडेट पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर, आवेदन पत्र भरें।
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  • फिर आवेदक फॉर्म सबमिट करें।
  • उम्मीदवार इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

उम्मीद है आपको UP Police Bharti 2023 से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह की अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*