UPPSC RO ARO Form Fill : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग RO ARO परीक्षा के लिए फटाफट करें आवेदन, बचे हैं कुछ ही घंटे 

1 minute read
UPPSC RO ARO Form Fill

UPPSC RO ARO Form Fill : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिए होने वाली समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 (UPPSC Review Officer Exam 2023) के लिए यदि युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो वे आज ही UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें की 09 नवंबर 2023 तक ही आवेदन प्रक्रिया चलेंगी। आरओ एआरओ भर्ती प्रक्रिया 2023 को पूरा करने से पहले उम्मीदवार Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट या इस ब्लॉग में दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें। साथ ही एग्जाम संबंधित सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की भी जानकारी आप यहां ले सकते हैं। 

UPPSC RO ARO Notification 2023 के तहत पदों का विवरण

UPPSC 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी) Review Officer / Assistant Review Officer (Samiksha Adhikari / Sahayak Samiksha Adhikari)411

समीक्षा अधिकारी लोकेश त्रिपाठी से जानिए कैसे मिलेगी RO ARO परीक्षा में सफलता

महत्वपूर्ण तिथियां

UPPSC RO ARO Form Fill 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

UPPSC ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि09 अक्टूबर, 2023
UPPSC ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि09 नवंबर, 2023
UPPSC परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि09 नवंबर, 2023
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

Syllabus of UPPSC RO ARO 2023 Click Here Click Here 

शैक्षिक योग्यता 

इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री का होना आवश्यक है। स्टूडेंट्स शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग में दी गई अधिसूचना को देखें। 

आयु सीमा 

  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा : 21 वर्ष 
  • उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा : 40 वर्ष 

आवेदन शुल्क 

UPPSC 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान निम्न प्रकार करना होगा। 

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 125/-
  • एससी/एसटी: 95/-
  • पीएच उम्मीदवार: 25/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफ़लाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से करें।

UPPSC Ro Aro Selection Process भर्ती के लिए 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रकार से किया जाएगा। 

  1. प्रारम्भिक परीक्षा 
  2. मुख्य परीक्षा 
  3. साक्षात्कार 

UPPSC RO ARO Form Fill 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPPSC RO ARO Form Fill की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in/ पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर Recruitment लिंक पर जाएं और क्लिक करें। 
  • पंजीकरण करने के लिए Apply Online ऑप्शन पर जाएं।
  • पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

UPPSC RO ARO Form Fill की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*