UPSSSC PET Results 2024 : जारी हुआ यूपी पीईटी परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक 

1 minute read
UPSSSC PET Results 2024

UPSSSC PET Results 2024 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)-2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने एग्जाम रिजल्ट को चेक कर सकते हैं या इस ब्लॉग में नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप अपने परिणाम को देख सकते हैं। 

आपको बता दे की PET-2023 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट / स्कोरकार्ड आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर 29 जनवरी 2024 को अपलोड कर दिया गया है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)-2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को दो पालियों में किया गया था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 31 उम्मीदवारों ने अपने ओएमआर शीट में क्वेश्चन बुकलेट का नंबर दर्ज नहीं किया है या गलत दर्ज कर दिया था। 31 कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है और उनके स्कोर कार्ड में परीक्षा परिणाम की स्थिति ‘रद्द’ कर दी गई है।

UPSSSC PET रिजल्ट्स 2024 कैसे करें चेक?

यूपी पीईटी परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाएं।

चरण 2: उसके बाद यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: UP PET Results लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4: अब पंजीकरण संख्या, जन्म की तारीख और कैप्चा कोड जैसा स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है।

चरण 5: लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

चरण 6: यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम जांचें और यूपी पीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

UPSSSC PET Result 2023 Download 

उम्मीद है आपको UPSSSC PET Results 2024 से सम्बंधित जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह की अन्य लेटेस्ट एग्जाम अपडेट्स के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*