UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सबसे जरूरी है कि कैंडिडेट परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न को भली-भांति समझें। इस चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होते हैं। वन विभाग में नौकरी पाने का सपना देखने वाले कैंडिडेट्स के लिए इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना अत्यंत आवश्यक है। इस ब्लॉग में UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की सभी आवश्यक जानकारी दी गई है।
| निकाय | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पोस्ट का नाम | फॉरेस्ट गार्ड |
| सिलेक्शन प्रोसेस | लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षा |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| अधिवास | उत्तर प्रदेश |
| शैक्षणिक योग्यता | उम्मीदवार 10+2 किसी भी विषय में, उत्तर प्रदेश सरकार मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| परीक्षा की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
| परीक्षा की अवधि | 2 घंटे |
| अधिकतम अंक | 100 अंक |
| नकारात्मक अंकन | ¼ (25%) की कटौती |
| नौकरी का प्रकार | स्थायी नौकरी |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
This Blog Includes:
फारेस्ट गार्ड कौन होते हैं?
फॉरेस्ट गार्ड वन विभाग में कार्यरत एक फील्ड-स्तरीय कर्मचारी होते हैं जिनका मुख्य कर्तव्य जंगलों, वन्यजीवों और वन संसाधनों की प्रत्यक्ष सुरक्षा और संरक्षण करना है। वे नियमित रूप से जंगलों में गश्त करते हैं, अवैध कटाई, शिकार, अतिक्रमण और अन्य वन अपराधों को रोकते हैं, तथा वन कानूनों को लागू करते हैं। इसके अलावा वे जंगल में आग रोकथाम, आपदा प्रबंधन, वृक्षारोपण अभियानों और स्थानीय समुदायों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक करने जैसे कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनके कार्यों में वन क्षेत्र की निगरानी, डाटा संग्रह, रिपोर्टिंग और वन्यजीवों की सुरक्षा शामिल है। फॉरेस्ट गार्ड की नियुक्ति संबंधित राज्य वन विभाग द्वारा की जाती है।
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण विषय
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस में मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान, विषय-विशेष (वन एवं पर्यावरण), प्रारंभिक गणित, हिंदी, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान शामिल होते हैं। इससे संबंधित महत्वपूर्ण विषय निम्नलिखित हैं –
- सामान्य ज्ञान का सिलेबस
- एनवायरनमेंट
- जूलॉजी
- प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
- बॉटनी
- बेसिक कंप्यूटर
- भारतीय संस्कृति
- जियोग्राफी
- केमिस्ट्री
- भारतीय संसद
- बेसिक जी.के
- खेल-एथलीट
- पुस्तकें
- इतिहास, संस्कृति, परंपरा और त्योहार
- भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था
- भारतीय इतिहास
- विश्व में आविष्कार, वैज्ञानिक प्रगति विकास
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
- बजट और पंचवर्षीय योजनाएँ
यह भी पढ़ें – यूपीएसएसएससी वीडीओ का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस
यहाँ UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस को सब्जेक्ट वाइज तरीके से निम्नलिखित टेबल में दिया गया है, ताकि आप निम्नलिखित सिलेबस के आधार पर इस परीक्षा की तैयारी के लिए एक सटीक रणनीति बना सकें –
| विषय | सिलेबस / इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स |
| गणित | टेबल्स एंड ग्राफ्स बेसिक अरिथमेटिकल ऑपरेशन रिलेशनशिप्स विद नंबर वर्बल एंड फिगर क्लास्सिफ़िकेशन्स संपूर्ण संख्याओं की गणना नंबर सीरीज रेशीओ एंड प्रोपोरशन डेसिमलस और फ्रैक्शंस समानताएं और अंतर डिसिशन मेकिंग प्रॉफिट एंड लोस्स टाइम , वर्क एंड डिस्टेंस स्पेस विसुअलाइसेशन प्रॉब्लम सॉल्विंग ट्रिग्नोमेट्री अरिथमेटिक ज्योमेट्री ऐनालोजीस एल्जेब्रा स्टेटिस्टिक्स इंटरेस्ट परसेंटेज एवरेज डिस्काउंट |
| विज्ञान | फिजिक्स: भार, द्रव्यमान, आयतन, परावर्तन, अपवर्तन, पारदर्शिता, गति और गुरुत्वाकर्षण का नियम आदि। केमिस्ट्री: रासायनिक प्रतिक्रिया, विभिन्न अम्ल, क्षार और गैस, नमक, धातु और अधातु, रासायनिक सूत्र संतुलन और उनके तथ्य आदि। बायोलॉजी: मानव शरीर की संरचना, बैक्टीरिया और रोग और उनके लक्षण आदि।सामाजिक, व्यवहारिक और अनुप्रयुक्त विज्ञान। |
| हिंदी | अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप विलोम शब्द समानार्थी व पर्यायवाची शब्द अनेक शब्दों के लिए एक शब्द कहावतें व लोकोक्तियां संधि विच्छेद क्रिया रचना सामान्य अशुद्धियाँ शब्दों के स्त्रीलिंग बहुवचन किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन मुहावरा व उनका अर्थ |
| कंप्यूटर और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी | कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब (www) का इतिहास परिचय और अनुप्रयोग हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इनपुट और आउटपुट इंटरनेट प्रोटोकॉल/आईपी एड्रेस आईटी गैजेट और उनका अनुप्रयोग ई-मेल आईडी बनाना ई-मेल का उपयोग/संचालन प्रिंटर, टैबलेट और मोबाइल का संचालन वर्ड प्रोसेसिंग (MS-word) और एक्सेल प्रोसेसिंग (MS-Excel) के महत्वपूर्ण तत्व ऑपरेटिंग सिस्टम सोशल नेटवर्किंग ई-गवर्नेंस कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी (कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बिग डाटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स) डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग भविष्य कौशल और साइबर सुरक्षा |
| वानिकी/कृषि (सब्जेक्ट रिलेटेड सिलेबस) | वन उपज राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी अभयारण्य आरक्षित वन और संरक्षित वन हाथी और बाघ रिजर्व हमारा पर्यावरण और पारिस्थितिक संतुलन (पारिस्थितिकी तंत्र और उसके घटक, खाद्य श्रृंखला और जाल, ओजोन परत और उसका क्षरण, अपशिष्ट प्रबंधन) जलवायु परिवर्तन और जलवायु संरक्षण मृदा एवं नमी संरक्षण मानव वन्यजीव संघर्ष वनरोपण और कृषि वानिकी वन आपदाओं की चुनौतियाँ और रोकथाम भारतीय अर्थव्यवस्था में वनों का योगदान भारतीय कृषि प्रणाली और फसल चक्र वन पर्यावरण और इसके लाभ वन एवं वन्यजीव संरक्षण वन पारिस्थितिकी |
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम का एग्जाम पैटर्न
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम का कुल समय 2 घंटे होता है, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इसका एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है –
| विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| सब्जेक्ट रिलेटेड नॉलेज | 50 | 50 |
| प्रारंभिक गणित और जीव विज्ञान | 15 | 15 |
| कंप्यूटर और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी | 15 | 15 |
| सामान्य ज्ञान | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
यह भी पढ़ें – 12वीं के बाद किस सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं?
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड के लिए आवश्यक योग्यता
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड के लिए निम्नलिखित आवश्यक योग्यता को ध्यानपूर्वक पढ़ें –
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से किसी भी विषय में 10+2 उत्तीर्ण होना उम्मीदवार के लिए आवश्यक है।
- UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, OBC/SC/ST, स्पोर्ट्स कोटा (5 वर्ष) और भूतपूर्व सैनिक (3 वर्ष) उम्मीदवारों को राज्य नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
- फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना भी आवश्यक है।
- फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और सीना 84 सेमी (फुलाव के साथ) होना चाहिए। जबकि महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी और वजन (45-58 किग्रा) होना चाहिए। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नियमों के अनुसार इसमें छूट मिल जाती है।
UPSSSC वन रक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
जो उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा और इसके लिए निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है:
- पुरुष उम्मीदवारों को निर्धारित समय में लगभग 25 किमी और महिला उम्मीदवारों को 14 किमी (या अधिसूचना अनुसार) की दौड़ पूरी करनी होती है।
नोट: अंतिम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखनी चाहिए।
FAQs
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड के लिखित परीक्षा में मुख्य रूप से पांच विषय सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य हिंदी शामिल होते हैं।
अनारक्षित वर्ग के फॉरेस्ट गार्ड उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊँचाई: पुरुष 168 सेमी, महिला 152 सेमी।
फॉरेस्ट गार्ड के लिए फिजिकल पास करने के लिए लगभग 25 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है।
फॉरेस्ट गार्ड में आवेदन करने वालों का जिला चिकित्सालय में मेडिकल टेस्ट होता है।
इस ब्लॉग में आपको UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही इंडियन एग्जाम से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!