साइबर सिक्योरिटी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा से जुड़ा एक तकनीकी क्षेत्र है, जिसकी मांग बैंकिंग, हेल्थकेयर, फाइनेंस और सरकारी संगठनों में लगातार बढ़ रही है। यूके उन देशों में शामिल है जहाँ साइबर सिक्योरिटी शिक्षा, रिसर्च और पॉलिसी डेवलपमेंट पर लंबे समय से काम हो रहा है। इसके साथ 2 साल का पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा इस कोर्स को और भी आकर्षक बनाता है। यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्र आमतौर पर नेटवर्क सिक्योरिटी, डिजिटल फॉरेंसिक्स, रिस्क मैनेजमेंट और एथिकल हैकिंग जैसे विषयों में अकादमिक और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं।
यह लेख यूके में उपलब्ध साइबर सिक्योरिटी मास्टर्स प्रोग्राम्स से जुड़ी योग्यता, फीस, यूनिवर्सिटीज़, स्कॉलरशिप और करियर से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देता है।
This Blog Includes:
- भारतीय छात्र यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स क्यों चुनें?
- भारतीय छात्रों के लिए यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स के टॉप कोर्सेज
- एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
- कोर्स की अवधि और संरचना
- कोर्स का फीस स्ट्रक्चर
- यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया
- यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स के लिए कॉलेज
- स्कॉलरशिप्स और फाइनेंशियल एड
- टॉप रिक्रूटर
- करियर स्कोप
- यूके से साइबर सिक्योरिटी में मिलने वाली अनुमानित सैलरी
- FAQs
भारतीय छात्र यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स क्यों चुनें?
यूके, जो साइबर डिफेंस और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी में ग्लोबल लीडर माना जाता है, भारतीय छात्रों को विश्व-स्तरीय रिसर्च, एडवांस लैब्स, इंडस्ट्री-लिंक्ड प्रोजेक्ट्स और GCHQ-एप्रूव्ड कोर्सेस का अनमैच्ड एक्सपोज़र देता है। यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स करने में भारतीय छात्रों को एथिकल हैकिंग, डिजिटल फॉरेंसिक्स और नेटवर्क सिक्योरिटी जैसे विषयों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के माध्यम से सीखने का मौका मिलता है।
यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स करने के बाद स्टूडेंट्स को शुरुआती वेतन काफी अच्छा मिलता है, जिससे यह कोर्स आपके लिए आकर्षक बन सकता है। यूके में साइबर सिक्योरिटी कोर्स इंडस्ट्री‑फोकस्ड और रिसर्च‑बेस्ड होते हैं। बता दें कि अधिकतर MSc प्रोग्राम 1 साल में पूरे हो जाते हैं, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है। यूके से साइबर सिक्योरिटी में पढ़ाई पूरी करने के बाद आपको यूके ग्रेजुएट रूट वीजा के तहत 2 साल तक काम करने का अवसर मिलता है।
यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए यूएसए में GMAT के बिना MBA कोर्स की जानकारी
भारतीय छात्रों के लिए यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स के टॉप कोर्सेज
भारतीय छात्रों के लिए कोर्स का नाम और सिलेबस यूनिवर्सिटी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। हालाँकि भारतीय छात्रों के लिए यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स के निम्नलिखित टॉप कोर्सेज हैं –
- MS in Cyber Security
- MS in Cyber Security and Pen Testing
- MSc in Artificial Intelligence with Cyber Security
- MSc in Cyber Defence and Information Assurance
- MSc in Applied Cyber Security
- MSc in Information Security
एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
साइबर सिक्योरिटी आज के डिजिटल दौर की सबसे डिमांडिंग फील्ड्स में से एक है, जहाँ नौकरी के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। यदि आप भी यूके से मास्टर्स इन साइबर सिक्योरिटी करना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास योग्यता और शैक्षणिक मानदंड पूरे करने होंगे, जिनकी जानकारी निम्नलिखित हैं –
प्रवेश योग्यता
इस कोर्स को करने के लिए निम्नलिखित प्रवेश योग्यताएं अनिवार्य हैं, हालाँकि आमतौर पर ये कोर्स और यूनिवर्सिटी के आधार पर थोड़ी भिन्न भी हो सकती है, इसके लिए आप यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं –
- इस कोर्स में आवेदन के लिए आपके पास बैचलर्स डिग्री कंप्यूटर साइंस, आईटी, साइबर सिक्योरिटी या किसी रिलेटेड सब्जेक्ट में होनी चाहिए। हालाँकि कुछ यूनिवर्सिटीज़ नॉन‑टेक्निकल बैकग्राउंड वाले छात्रों को ब्रिजिंग मॉड्यूल के साथ स्वीकार करती हैं।
- इस कोर्स में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के आमतौर पर 55-60% प्रतिशत अंक होने चाहिए।
- इस कोर्स के लिए जिन छात्रों के पास प्रोग्रामिंग, नेटवर्किंग या इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी का बेसिक नॉलेज है, उन्हें एडमिशन में प्रायोरिटी मिलती है।
- इस कोर्स के लिए IELTS या अन्य मान्य इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट स्कोर (आमतौर पर 6.5 ओवरऑल) लाने अनिवार्य होते हैं, हालाँकि कुछ यूनिवर्सिटीज में ये थोड़ा भिन्न हो सकता है। इसके लिए आप आवेदन करने से पहले यूनिवर्सिटीज की ऑफिसियल वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।
- कई यूनिवर्सिटी फ्रेशर्स को भी लेती हैं, लेकिन कुछ प्रोग्राम्स में साइबर सिक्योरिटी या आईटी फील्ड का 1-2 साल का अनुभव प्लस पॉइंट माना जाता है।
- कई यूनिवर्सिटी में GRE सामान्यतः आवश्यक नहीं होता, लेकिन इसकी जांच आप यूनिवर्सिटी को चुनने से पहले वहां की आवश्यक योग्यता के रूप चेक कर सकते हैं।
- वर्क एक्सपीरियंस अनिवार्य नहीं है, लेकिन होने पर एडमिशन और जॉब दोनों में लाभ मिलता है।
इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी (IELTS/TOEFL स्कोर)
इस कोर्स के लिए आपके पास इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी (IELTS) में कुल मिलाकर सबस्कोर 6.0–6.5 से कम नहीं होना चाहिए। TOEFL iBT में कुल स्कोर लगभग 80 से 90 होना चाहिए, जिसमें आपके अंग्रेजी पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता को दर्शाता है। इसके साथ ही कुछ यूनिवर्सिटी PTE और Duolingo भी मानती हैं।
एडमिशन प्रोसेस में वीजा स्टेप्स
एडमिशन प्रोसेस में वीजा स्टेप्स को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझाया गया है, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं –
- सबसे पहला कदम यूके के किसी विश्वविद्यालय से ऑफर लेटर प्राप्त करना है। ऑफर स्वीकार करने के बाद, आपको विश्वविद्यालय से CAS (Confirmation of Acceptance for Studies) नंबर प्राप्त होगा। यह वीज़ा आवेदन के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है।
- इसके बाद आपको स्टूडेंट वीज़ा के लिए आवेदन करना होगा, जिसे पहले टियर 4 जनरल स्टूडेंट वीज़ा कहा जाता था।
- यूके सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक वीज़ा शुल्क का भुगतान करें।
- सभी दस्तावेज तैयार करने के बाद इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज (IHS) का भुगतान करना, बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट बुक करना होता है।
- कुछ मामलों में, वीज़ा अधिकारी आपकी पात्रता और इरादे की पुष्टि करने के लिए एक छोटा साक्षात्कार (क्रेडिबिलिटी इंटरव्यू) ले सकते हैं।
- एक बार वीज़ा स्वीकृत हो जाने पर आपका पासपोर्ट आपके वीज़ा स्टिकर के साथ वापस भेज दिया जाता है, जो यूके पहुंचने पर आपको अपना बायोमेट्रिक रेजिडेंस परमिट (BRP) स्थानीय पोस्ट ऑफिस या यूनिवर्सिटी से इकट्ठा करना होगा।
कोर्स की अवधि और संरचना
यह कोर्स एक फुल-टाइम कोर्स होता है, जिसकी अवधि एक साल की होती है। हालाँकि, कुछ यूनिवर्सिटीज़ छात्रों को प्रोजेक्ट या इंडस्ट्रियल प्लेसमेंट के साथ 18 से 24 महीने का विकल्प भी देती हैं। यह डिग्री कोर्स नेटवर्क सुरक्षा, क्रिप्टोग्राफी, साइबर लॉ, डेटा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा आदि से संबंधित क्षेत्रों में छात्रों को उन्नत ज्ञान और कौशल प्रदान करने पर केंद्रित होता है। इस कोर्स में छात्रों को प्रैक्टिकल लैब्स और केस स्टडी के साथ-साथ, डिसर्टेशन या इंडस्ट्री प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है।
कोर्स का फीस स्ट्रक्चर
इस कोर्स की फीस यूके में यूनिवर्सिटी और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग होती है। यूके में इंटरनेशनल छात्रों के लिए ट्यूशन फीस यूनिवर्सिटी के अनुसार अलग‑अलग होती है, हालाँकि आमतौर पर औसतन सालाना फीस £15,000 से £35,000 के बीच होती है। इसके अलावा रहने और अन्य खर्च शहर के आधार पर भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। इस कोर्स की फीस के आलावा स्टूडेंट्स की लिविंग कॉस्ट £10,000 से £20,000 प्रति वर्ष (शहर पर निर्भर) हो सकती है। कोर्स में आवेदन करने से पहले आप यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं –
| यूनिवर्सिटी | अनुमानित सालाना फीस (GBP) | अनुमानित लिविंग कॉस्ट प्रति वर्ष (GBP) | अनुमानित कुल वार्षिक खर्च |
| यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम | GBP 13,040 – GBP 30,330 | GBP 10,000 – GBP 12,500 | GBP 23,000 – GBP 42,000 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर | GBP 37,500 | GBP 12,000 – GBP 14,500 | GBP 49,500 – GBP 52,000 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड, ग्लासगो | GBP 28,700 | GBP 10,000 – GBP 12,000 | GBP 38,700 – GBP 40,700 |
| बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी | GBP 18,600 | GBP 9,500 – GBP 12,000 | GBP 28,000 – GBP 31,000 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ विंचेस्टर | GBP 17,450 | GBP 9,000 – GBP 11,500 | GBP 26,450 – GBP 28,950 |
| शेफ़ील्ड हॉलम यूनिवर्सिटी | GBP 17,725 | GBP 8,500 – GBP 11,000 | GBP 26,000 – GBP 28,700 |
| एस्टन यूनिवर्सिटी | GBP 24,000 | GBP 10,000 – GBP 12,500 | GBP 34,000 – GBP 36,500 |
यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया
यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स के लिए सामान्य आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है –
- इसके लिए सबसे पहले, आपको अपनी शैक्षिणक योग्यता चेक करनी होती है।
- यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स करने के लिए स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन डिग्री (B.Tech, B.Sc, BCA, या संबंधित क्षेत्र में) अनिवार्य है। ग्रेजुएशन में आपके पास न्यूनतम 60% या समकक्ष ग्रेड होने चाहिए।
- इसके बाद आपको अपने कोर्स के साथ-साथ इंटरेस्टेड यूनिवर्सिटी का चयन करना होता है।
- इसके बाद, यूनिवर्सिटी के एप्लिकेशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है।
- इसके बाद आप अपने आवेदन शुल्क को जमा करें और वीजा प्रोसेस को पूरा करें।
- इसके लिए अंग्रेज़ी भाषा प्रवीणता टेस्ट (जैसे – IELTS/TOEFL/PTE) का स्कोर आवेदन के लिए अनिवार्य होता है, जो आमतौर पर 6.5 या उससे अधिक होना चाहिए।
- कुछ यूनिवर्सिटीज़ स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP), रिकमेंडेशन लेटर और अपडेटेड CV भी मांगती हैं।
- कुछ यूनिवर्सिटीज में इंटरव्यू और वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा जाता है।
- समय पर आवेदन और डॉक्यूमेंटेशन की तैयारी एडमिशन पाने के लिए अहम मानी जाती है।
आवश्यक दस्तावेज
यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य हैं –
- पासपोर्ट की वैलिड कॉपी
- पिछली पढ़ाई के अकादमिक मार्कशीट्स और डिग्री सर्टिफिकेट
- इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट (IELTS, TOEFL या PTE) का स्कोरकार्ड
- स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP)
- लेटर ऑफ रिकमेंडेशन (LOR)
- अपडेटेड रिज्यूमे/सीवी
- फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स और बैंक फंड प्रूफ
- स्टूडेंट वीज़ा एप्लीकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स के लिए कॉलेज
यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स को करने के लिए आप निम्नलिखित कॉलेज और यूनिवर्सिटी की सामान्य योग्यता जानने के बाद इसमें आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि इस बात का ध्यान रखें कि कुछ शीर्ष रैंकिंग यूनिवर्सिटीज़ साइबर सिक्योरिटी को स्वतंत्र डिग्री के बजाय कंप्यूटर साइंस या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के भीतर एक स्पेशलाइजेशन के रूप में ऑफर करती हैं –
| कॉलेज/संस्थान का नाम | QS वर्ल्ड रैंकिंग 2025 (अनुमानित) | कोर्स का नाम | प्रवेश के लिए सामान्य योग्यताएं |
| इंपीरियल कॉलेज लंदन | 2 | MSc Computing (Security and Reliability) | कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी की ऑनर्स डिग्री (या समकक्ष) भाषा: IELTS 7.0+ (प्रत्येक अनुभाग में न्यूनतम 6.5) स्कोर होना चाहिए। |
| यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड | 3 | MSc in Software Engineering (साइबर सुरक्षा घटक के साथ) | कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग या गणित में मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड भाषा: IELTS 7.5+ (प्रत्येक अनुभाग में 7.0+) स्कोर होना चाहिए। |
| यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज | 5 | MPhil in Advanced Computer Science | कंप्यूटर साइंस में 2:1 या प्रथम श्रेणी की ऑनर्स डिग्री के साथ-साथ मजबूत प्रोग्रामिंग और गणितीय कौशल आवश्यक हैं। भाषा: IELTS 7.5+ स्कोर होना चाहिए। |
| लंदन मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी (UCL) | 9 | MSc Information Security | कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, भौतिकी या गणित में 2:1 ऑनर्स डिग्री के साथ-साथ भाषा में IELTS 6.5+ से 7.0+ स्कोर होना चाहिए। |
| यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम | 97 | MS in Cyber Security | कंप्यूटर साइंस या संबंधित क्षेत्र में 2:1 ऑनर्स डिग्री या समकक्ष होनी चाहिए, साथ ही भाषा में IELTS 6.5+ (सभी अनुभागों में 6.0+) स्कोर होना चाहिए। |
| लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी | 141-157 | MS in Cyber Security | कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या गणित में 2:1 ऑनर्स डिग्री के साथ-साथ, भाषा में IELTS 6.5+ (प्रत्येक अनुभाग में न्यूनतम 5.5/6.0) स्कोर होना चाहिए। |
| यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क | 169-184 | MS Cyber Security | कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग या संबंधित मात्रात्मक विषय में 2:1 ऑनर्स डिग्री के साथ-साथ, भाषा में IELTS 6.5+ (प्रत्येक अनुभाग में न्यूनतम 6.0) स्कोर होना चाहिए। |
| क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट | 199-206 | MSc in Applied Cyber Security | कंप्यूटर साइंस या संबंधित क्षेत्र में 2:2 ऑनर्स डिग्री या समकक्ष होनी चाहिए। साथ ही भाषा में IELTS 6.5+ (न्यूनतम 5.5 प्रत्येक अनुभाग में) स्कोर होना चाहिए। |
स्कॉलरशिप्स और फाइनेंशियल एड
कई यूके यूनिवर्सिटीज़ मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप्स देती हैं, जो आपके अकादमिक परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल बैकग्राउंड पर निर्भर करती हैं। यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स करने के लिए आपको निम्नलिखित स्कॉलरशिप्स और फाइनेंशियल एड की मदद मिल सकती है –
- Chevening Scholarship यूके गवर्नमेंट द्वारा फंडेड ग्लोबल स्कॉलरशिप है। यह UK की कई यूनिवर्सिटीज़ (क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी सहित) में लागू होती है और हाई एकेडमिक मेरिट वाले विभिन्न डिसिप्लिन्स के छात्रों को दी जाती है।
- International Merit Scholarships आमतौर पर GBP 2,000 – GBP 5,000 की ट्यूशन फी रिडक्शन होती हैं। यह लिविंग या एकोमोडेशन कॉस्ट नहीं कवर करती, जब तक किसी स्पेसिफिक यूनिवर्सिटी द्वारा अलग से न बताया जाए।
- इसी क्रम में International Merit Postgraduate Scholarships भी आती है, जो स्टूडेंट्स को 5000 GBP की आर्थिक मदद देती है, जिसमें स्टूडेंट्स के ट्यूशन शुल्क, आवास और रहने के खर्च शामिल होते हैं।
- GREAT Scholarships एक ऐसी स्कॉलरशिप है, जिसके तहत स्टूडेंट्स को GBP 10,000 तक की ट्यूशन फीस में छूट मिलती है।
- STEM Scholarships कई यूनिवर्सिटी-स्पेसिफिक स्कॉलरशिप्स प्रदान करती हैं, जिनमें यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) और यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्घ और यूनिवर्सिटी ऑफ केंट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया की टॉप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज और उनके कोर्सेज
टॉप रिक्रूटर
यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स करने के बाद आपको निम्नलिखित कंपनियों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स के बाद ग्रेजुएट्स प्राइवेट सेक्टर की कंसल्टिंग, टेक और सिक्योरिटी सर्विस कंपनियों में अवसर तलाशते हैं। सरकारी और डिफेंस-लिंक्ड संगठनों में नियुक्ति आमतौर पर नागरिकता और सुरक्षा क्लीयरेंस पर निर्भर करती है –
- Deloitte
- PwC
- KPMG
- IBM
- GCHQ (Government Communications Headquarters)
- BT Security
- Accenture
- BAE Systems
- EY
- Darktrace
करियर स्कोप
यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि साइबर सिक्योरिटी में एंट्री-लेवल भूमिकाओं के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक हो सकती है, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए। कई नियोक्ता प्रैक्टिकल स्किल्स, इंटर्नशिप, इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन और प्रोजेक्ट अनुभव को डिग्री के साथ महत्व देते हैं। यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स करने के बाद आप फिनटेक, बैंकिंग, टेलीकॉम, डिफेंस जैसे क्षेत्रों में निम्नलिखित प्रोफाइल्स पर काम कर सकते हैं –
- साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट (Cyber Security Analyst)
- पेंट्रेशन टेस्टर (Penetration Tester) / एथिकल हैकर
- सिक्योरिटी कंसल्टेंट (Security Consultant)
- सिक्योरिटी आर्किटेक्ट (Security Architect)
- इंसिडेंट रेस्पोंडर (Incident Responder)
- फोरेंसिक एनालिस्ट (Forensics Analyst)
- क्रिप्टोग्राफर (Cryptographer)
- CISO (मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी)
- ब्लॉकचेन डेवलपर
- एथिकल हैकर
यूके से साइबर सिक्योरिटी में मिलने वाली अनुमानित सैलरी
यहाँ GLASSDOOR के अनुसार यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स करने के बाद आपको मिलने वाली अनुमानित सैलरी की जानकारी यहाँ निम्नलिखित टेबल में दी गई है। ये आंकड़े औसत अनुमान हैं और अनुभव, लोकेशन व नियोक्ता पर निर्भर करते हैं –
| पद/जॉब रोल | करियर स्कोप और जिम्मेदारियां | यूके में अनुमानित वार्षिक सैलरी (GBP) | यूके में अनुमानित वार्षिक सैलरी (INR) |
| साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट | नेटवर्क की निगरानी, सुरक्षा उल्लंघनों का पता लगाना, कमजोरियों का विश्लेषण और प्रतिक्रिया देना। शुरुआती स्तर का महत्वपूर्ण पद। | GBP 30,000 – GBP 49,000 | INR 31 लाख – INR 47 लाख |
| सिक्योरिटी कंसल्टेंट | ग्राहकों को सुरक्षा रणनीतियों पर सलाह देना, जोखिम मूल्यांकन (Risk Assessment) करना और समाधान लागू करना। | GBP 45,000 – GBP 65,000 | INR 47 लाख – INR 68 लाख |
| पेंटेस्टर (Penetration Tester) | सिस्टम्स में कमजोरियों को खोजने के लिए “एथिकल हैकिंग” करना ताकि उन्हें ठीक किया जा सके। | GBP 40,000 – GBP 70,000 या इससे अधिक | INR 42 लाख – INR 73 लाख या इससे अधिक |
| सिक्योरिटी आर्किटेक्ट | संगठनों के लिए जटिल सुरक्षा प्रणालियों और बुनियादी ढांचे को डिजाइन और निर्मित करना। | GBP 60,000 – GBP 85,000 या इससे अधिक | INR 63 लाख – INR 89 लाख या इससे अधिक |
| क्रिप्टोग्राफर | डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एन्क्रिप्शन एल्गोरिदम और प्रोटोकॉल विकसित करना। | GBP 50,000 – GBP 80,000 या इससे अधिक | INR 52 लाख – INR 84 लाख या इससे अधिक |
| इंसिडेंट रेस्पोंडर | सुरक्षा उल्लंघन या साइबर हमले की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करना और क्षति को नियंत्रित करना। | GBP 45,000 – GBP 75,000 | INR 47 लाख – INR 78 लाख |
| CISO (मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी) | संगठन की संपूर्ण साइबर सुरक्षा रणनीति और प्रबंधन का नेतृत्व करना (अनुभवी स्तर का पद)। | GBP 90,000 – GBP 150,000 या इससे अधिक | INR 94 लाख – INR 1.5 करोड़ या इससे अधिक |
FAQs
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, अंग्रेजी भाषा दक्षता परीक्षा जैसे IELTS में 6.0-6.5 बैंड और TOEFL iBT में में कुल स्कोर लगभग 80 से 90 के बीच लाना आवश्यक आवश्यक होता है।
आमतौर पर यह कोर्स एक से दो साल का होता है, हालांकि कुछ यूनिवर्सिटी में इसकी अवधि सिलेबस के प्रकार जैसे पार्ट टाइम और फुल टाइम के आधार पर भिन्न हो सकती है।
इस कोर्स में नेटवर्क सिक्योरिटी, क्रिप्टोग्राफी, क्लाउड सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग, डिजिटल फॉरेंसिक और रिस्क मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल होते हैं।
हाँ, फ्रेशर्स को यूके में साइबर सिक्योरिटी की नौकरियाँ निश्चित रूप से मिलती हैं, लेकिन यह प्रक्रिया थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती। इसके लिए आपको अपने मास्टर्स के दौरान इंटर्नशिप या प्लेसमेंट हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही अपना मजबूत पोर्टफोलियों बनाएं।
कुछ यूनिवर्सिटीज़ ब्रिजिंग मॉड्यूल के साथ स्वीकार करती हैं, लेकिन तकनीकी बैकग्राउंड लाभदायक रहता है।
हमें आशा है कि आप इस लेख के माध्यम से यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स की जानकारी प्राप्त कर पाए होंगे। ऐसे ही स्टडी अब्रॉड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
