भारतीय छात्रों के लिए यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स की जानकारी

1 minute read
यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स

यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन रहा है जो क्लाउड आर्किटेक्चर, डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम्स और क्लाउड सिक्योरिटी जैसे तकनीकी क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करना चाहते हैं। यूके की यूनिवर्सिटीज आमतौर पर एक-वर्षीय, इंडस्ट्री-अलाइन मास्टर्स प्रोग्राम ऑफर करती हैं, जिनमें अकादमिक स्टडी के साथ प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट और रिसर्च कंपोनेंट शामिल होता है।

यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स करने के बाद पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा (PSWV), अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट की संभावनाएं और तकनीकी क्षेत्र में करियर ग्रोथ की अपार संभावनाएं भी यूके को क्लाउड कंप्यूटिंग की पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाती हैं। यह गाइड भारतीय छात्रों के लिए यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े प्रमुख पहलुओं जैसे कोर्स स्ट्रक्चर, फीस, पात्रता, यूनिवर्सिटी विकल्प और करियर स्कोप को तथ्यात्मक और संतुलित तरीके से समझाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

भारतीय छात्र यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स क्यों करें?

यूके में क्लाउड कंप्यूटिंग की मास्टर डिग्री भारतीय छात्रों के बीच काफी पॉपुलर है। इसका कारण यह है:-

  • बेहतर करियर ऑप्शन और हाई सैलरी: यूके से क्लाउड कंप्यूटिंग में मास्टर डिग्री करने के बाद छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाई सैलरी वाली नौकरियों के लिए योग्य बनते हैं। आप IT और टेक कंपनियों में आर्किटेक्ट, क्लाउड इंजीनियर, सिक्योरिटी एक्सपर्ट जैसे पदों पर करियर बना सकते हैं। यूके की कई यूनिवर्सिटीज क्लाउड-फोकस्ड मॉड्यूल्स को कंप्यूटर साइंस या आईटी प्रोग्राम्स के भीतर इंटीग्रेट करती हैं।
  • यूके की विश्वस्तरीय शिक्षा प्रणाली: यूके की यूनिवर्सिटीज विश्व रैंकिंग में अग्रणी हैं और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं। सिलेबस इंडस्ट्री से जुड़ा होता है जिससे स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में प्रोफिशिएंट बनाया जाता है। यूके में अधिकतर MSc प्रोग्राम 1 साल के होते हैं, जिससे समय और कुल खर्च दोनों नियंत्रित रहते हैं।
  • एडवांस रिसर्च और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर: यूके के यूनिवर्सिटीज में एडवांस टेक्नोलॉजी लैब्स, क्लाउड सिमुलेशन टूल्स और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं जो छात्रों को अत्याधुनिक स्किल्स सिखाती हैं। कोर्स स्ट्रक्चर में इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट या डिसर्टेशन शामिल होती है, जो टेक्निकल प्रोफाइल मजबूत करती है।
  • इंडस्ट्री कनेक्शन और लाइव प्रोजेक्ट्स: यहां के कोर्स इंडस्ट्री टाई-अप्स के साथ डिजाइन किए गए होते हैं, जिससे छात्रों को इंटर्नशिप, वर्कशॉप और लाइव प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलता है जो प्लेसमेंट में बहुत मदद करता है। यूके में पढ़ाई करने से छात्रों को मल्टीनेशनल टेक एनवायरनमेंट में अकादमिक एक्सपोजर मिलता है।
  • पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा और ग्लोबल एक्सपोजर: यूके सरकार का ‘ग्रेजुएट रूट वीज़ा’ (Graduate Route Visa) भारतीय छात्रों को कोर्स के बाद 2 साल तक यूके में रहने, नौकरी खोजने और काम करने की अनुमति देता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करना आसान हो जाता है।

MSc क्लाउड कंप्यूटिंग में क्या पढ़ाया जाता है?

MSc क्लाउड कंप्यूटिंग में पढ़ाए जाने वाले विषय हालांकि सिलेबस यूनिवर्सिटी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, लेकिन आमतौर पर निम्नलिखित विषयों के माध्यम से छात्र न केवल क्लाउड प्लेटफॉर्म्स की तकनीकी समझ विकसित करते हैं, बल्कि यह भी सीखते हैं कि बड़े पैमाने पर सिस्टम कैसे डिजाइन और मैनेज किए जाते हैं।

  • क्लाउड आर्किटेक्चर एंड सर्विसेज
  • डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम
  • वर्चुअलाइज़ेशन एंड कन्टेनराइज़ेशन
  • DevOps फंडामेंटल्स
  • क्लाउड सिक्योरिटी एंड रिस्क मैनेजमेंट
  • बिग डेटा प्लेटफॉर्म्स ऑन क्लॉउड
  • रिसर्च मेथड्स
  • इंडिविजुअल प्रोजेक्ट / डिस्सेरटेशन

यह भी पढ़ें – भारतीय छात्रों के लिए यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स की जानकारी

भारतीय छात्रों के लिए यूके में क्लाउड कंप्यूटिंग में MSc की फीस

यूके की कई यूनिवर्सिटीज में क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्सेज की फीस, प्रोग्राम के डिजाइन और कोर्स ऑफर करने वाली यूनिवर्सिटी के आधार पर भिन्न हो सकती है। यूके में क्लाउड कंप्यूटिंग से संबंधित MSc प्रोग्राम्स की फीस यूनिवर्सिटी और कोर्स टाइप पर निर्भर करती है। हालाँकि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए इसकी औसतन ट्यूशन फीस £21,000 से £35,000 प्रति वर्ष के बीच हो सकती है। हालाँकि यहाँ कुछ यूनिवर्सिटी में इस कोर्स की अनुमानित फीस दी गई है –

यूनिवर्सिटी का नामसंबंधित कोर्स/विशेषज्ञताअनुमानित वार्षिक फीस (GBP)अनुमानित वार्षिक फीस (INR)
द यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्गMSc Web Technologies & Cloud Computing£30,000 या उससे अधिकINR 30 लाख या उससे अधिक
किंग्स कॉलेज लंदनMSc Computer Science£30,000 या उससे अधिकINR 30 लाख या उससे अधिक
न्यूकैसल यूनिवर्सिटीMSc Cloud Computing£28,200 – £30,000INR 27.41 लाख
यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्सMSc Cloud Computing£28,000 – £30,000INR 27.21 लाख
यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टरMSc in Cloud Computing£21,000 – £30,000INR 20.40 लाख

यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए प्रमुख स्कॉलरशिप और फंडिंग

यहाँ यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए प्रमुख स्कॉलरशिप और फंडिंग की जानकारी टेबल में दी गई है, जिसके जरिए आप भी यूनिवर्सिटी के आधार पर अपना एडमिशन ले सकते हैं –

स्कॉलरशिप का नामफंडिंग का प्रकारअनुमानित राशिपात्रता/आवेदन समय-सीमा (2025 सत्र)
चेवेनिंग स्कॉलरशिपपूर्ण वित्तपोषित (Fully Funded)ट्यूशन फीस, रहने का खर्च, हवाई किरायासमय-सीमा: आमतौर पर अगस्त से नवंबर के बीच (2025 इंटेक के लिए बंद, 2026 के लिए अक्टूबर 2025 में अपेक्षित)।
कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिपपूर्ण/आंशिक वित्तपोषित (Fully/Partly Funded)ट्यूशन फीस, यात्रा, रहने का भत्तापात्रता: कॉमनवेल्थ देशों के छात्र, योग्यता-आधारित। समय-सीमा भिन्न होती है।
GREAT स्कॉलरशिपआंशिक वित्तपोषित (Partly Funded)न्यूनतम £10,000 ट्यूशन फीस में छूटपात्रता: भारतीय छात्रों के लिए 71 यूके विश्वविद्यालयों में उपलब्ध।
समय-सीमा: विश्वविद्यालय-विशिष्ट, आमतौर पर मार्च से जून 2025 तक।
यूनिवर्सिटी-स्पेसिफिक मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप्सआंशिक शुल्क छूट (Partial Duty exemption)£2,000 से £8,000+पात्रता: अकादमिक उत्कृष्टता पर आधारित। अधिकांश स्वचालित रूप से विचार करते हैं (रोलिंग आधार पर)।
मार्टिंगेल फाउंडेशन स्कॉलरशिपपूर्ण वित्तपोषित (Fully Funded)ट्यूशन फीस, वजीफा, रहने का खर्चसमय-सीमा: अगस्त से अक्टूबर 2025 (AI/डेटा विज्ञान से संबंधित कुछ कोर्स के लिए)।
स्नोडन मास्टर्स स्कॉलरशिपपूर्ण/आंशिक वित्तपोषित (Fully/Partly Funded)£15,000 तकपात्रता: अंतरराष्ट्रीय विकलांग छात्रों के लिए जो मास्टर्स प्रोग्राम में आवेदन कर रहे हैं।

नोट – स्कॉलरशिप की उपलब्धता, पात्रता और राशि हर वर्ष बदल सकती है। इसलिए छात्रों को आवेदन से पहले संबंधित यूनिवर्सिटी और स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट से अद्यतन जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

यूके में क्लाउड कंप्यूटिंग में MSc के लिए पात्रता मानदंड और प्रवेश आवश्यकताएं

यूके की किसी प्रमुख यूनिवर्सिटी से क्लाउड कंप्यूटिंग में मास्टर डिग्री के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों को कुछ विशेष पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होता है। अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए MSc क्लाउड कंप्यूटिंग प्रोग्राम में आमतौर पर निम्नलिखित आवश्यकताएं होती हैं:-

  • अधिकाँश प्रमुख यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूट से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन, जिसमें कम से कम 65% मार्क्स अनिवार्य है।
  • आपकी ग्रेजुएशन डिग्री के सभी सेमेस्टर के मार्कशीट और ग्रेड।
  • IELTS एग्जाम में न्यूनतम 6.0-6.5 बैंड स्कोर के साथ अंग्रेजी भाषा की प्रोफिशिएंसी का प्रमाण। 
  • कुछ यूनिवर्सिटीज़ में वर्क एक्सपीरियंस जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आपके पास IT या क्लाउड से संबंधित एक्सपीरियंस है, तो यह एक प्लस पॉइंट माना जाता है।
  • स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP) में आपको बताना होता है कि आप यह कोर्स क्यों करना चाहते हैं और आपका करियर लक्ष्य क्या है।
  • आवेदन के समय पासपोर्ट की स्कैन्ड कॉपी जरूरी होती है।

यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग लिए शीर्ष यूनिवर्सिटीज और कॉलेज

क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में सुनहरा करियर बनाना चाहने वाले स्टूडेंट्स को यूके की यूनिवर्सिटीज से मास्टर डिग्री की शुरुआत करनी चाहिए। ये यूनिवर्सिटीज अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं और कई यूनिवर्सिटी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भी शामिल हैं। इस वजह से दुनियाभर के स्टूडेंट्स इनमें एडमिशन लेना चाहते हैं। यहाँ दी गई यूनिवर्सिटीज में क्लाउड कंप्यूटिंग को या तो एक अलग MSc के रूप में या कंप्यूटर साइंस जैसे व्यापक प्रोग्राम के हिस्से के रूप में पढ़ाया जाता है।

विश्वविद्यालय का नामस्थानQS वर्ल्ड रैंकिंग 2025 (लगभग)संबंधित कोर्स/विशेषज्ञता
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्डऑक्सफोर्ड3MSc in Computer Science (क्लाउड कंप्यूटिंग में शोध विकल्प)
इंपीरियल कॉलेज लंदनलंदन2MSc Computing (Cloud Computing घटकों के साथ)
यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिजकैम्ब्रिज5MPhil in Advanced Computer Science
यूसीएल (UCL – यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन)लंदन9MSc Computer Science (वेब टेक्नोलॉजीज और क्लाउड कंप्यूटिंग में विशेषज्ञता)
द यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्गएडिनबर्ग, स्कॉटलैंड28MSc Web Technologies & Cloud Computing
द यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टरमैनचेस्टर34MSc Advanced Computer Science (क्लाउड कंप्यूटिंग विकल्प)
किंग्स कॉलेज लंदनलंदन40 (लगभग)MSc Computer Science (क्लाउड कंप्यूटिंग मॉड्यूल)
क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदनलंदन118 (लगभग)MSc Big Data Science (क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर जोर)
वारविक यूनिवर्सिटीवारविकशायर69MSc IT for Business (क्लाउड कंप्यूटिंग में विशेषज्ञता)

MSc क्लाउड कंप्यूटिंग के बाद पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा और PR के अवसर

यूके में क्लाउड कंप्यूटिंग में MSc करने के बाद स्टूडेंट्स पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा (PSWV) के लिए अप्लाई  कर सकते हैं, जो उन्हें 2 साल तक यूके में काम करने या नौकरी खोजने का अवसर देता है। इस वीजा से एक्सपीरियंस और आवश्यक स्किल्स  हासिल करने पर, स्टूडेंट यूके की स्थायी नागरिकता (PR) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आमतौर पर यूके में 5 साल तक वैध वर्क वीजा पर रहना जरूरी होता है। इसलिए मास्टर्स के बाद सही योजना बनाकर वर्क वीजा और PR का लाभ उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों के लिए 12वीं के बाद ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई के फायदे

क्लाउड कंप्यूटिंग में MSc करने के बाद यूके में करियर की संभावनाएं

क्लाउड कंप्यूटिंग कंप्यूटर साइंस का एक तेजी से बढ़ता हुआ सेक्टर है, जिसमें जॉब्स की काफी डिमांड है। यूके में प्लेसमेंट के साथ MSc करने से स्टूडेंट्स को कोर्स के बाद नौकरी के बेहतर अवसर और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलता है। नीचे कुछ संभावित जॉब प्रोफाइल्स की सूची दी गई है:-

  • क्लाउड सिस्टम इंजीनियर
  • क्लाउड प्रोडक्ट मैनेजर 
  • क्लाउड डेवलपर
  • DevOps इंजीनियर
  • क्लाउड कंसल्टेंट
  • क्लाउड सेल्स एक्ज़ीक्यूटिव
  • क्लाउड नेटवर्क आर्किटेक्ट
  • क्लाउड सॉल्यूशंस आर्किटेक्ट
  • क्लाउड सिक्योरिटी एनालिस्ट

FAQs

क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स कितने साल का होता है?

क्लाउड कंप्यूटिंग में मास्टर्स (MSc) कोर्स यूके में आमतौर पर 2 साल का होता है।

एमएससी क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है?

एमएससी क्लाउड कंप्यूटिंग एक पीजी डिग्री है जो क्लाउड तकनीक, वर्चुअलाइजेशन, डेटा स्टोरेज और नेटवर्क सुरक्षा जैसे विषयों में विशेषज्ञता प्रदान करती है।

क्लाउड कंप्यूटिंग में सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र कौन सा है?

क्लाउड कंप्यूटिंग में सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और सिक्योरिटी है, क्योंकि यही सेवाओं की विश्वसनीयता और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

क्लाउड कंप्यूटिंग के तीन लाभ क्या हैं?

क्लाउड कंप्यूटिंग के तीन प्रमुख लाभ हैं: लागत में बचत, स्केलेबिलिटी और कहीं से भी डेटा एक्सेस की सुविधा।

हमें उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स की आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही स्टडी बोर्ड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*