UGC NET June Admit Card 2024 : जल्द जारी हो सकता है यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, देखें जरूरी डिटेल्स  

1 minute read
UGC NET June Admit Card 2024

UGC NET June Admit Card 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर सकता है। UGC NET 18 जून 2024 को होने वाली है, जो कि ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर लॉगिन करके अपना UGC NET का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनटीए एक ही दिन में सभी 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट 2024 परीक्षा आयोजित कर सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है, साथ ही फोटो पहचान पत्र जैसे आधार, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी भी साथ लाना होगा। इन दोनों दस्तावेजों के बिना आपको यूजीसी नेट 2024 परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (13 June) : स्कूल असेंबली के लिए 13 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

इस दिन होगा एग्जाम

UGC NET की परीक्षा 18 जून 2024 को होने जा रही है। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 7 जून को ही जारी कर दी गई थी। आपको बता दें कि परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 3 बजे से 6 बजे तक चलेगी। 

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 12 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

UGC NET June Admit Card 2024 : ऐसे करें डाउनलोड

यूजीसी नेट जून 2024 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • सबसे पहले आपको नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक यूजीसी नेट वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in/ पर जाना होगा।
  • फिर दी गई लिंक पर जाने के बाद आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • लॉगइन करते ही आपको UGC NET 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अंत में आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट संभाल कर रख लें।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*