जानिए उच्च शिक्षा के लिए खेल क्यों आवश्यक हैं?

1 minute read
उच्च शिक्षा के लिए खेल क्यों आवश्यक हैं

आधुनिकता के आँगन में खड़े होकर जो मानव आलस को अपनाता है, अंततः वही मानव अपने वर्तमान के साथ-साथ अपने भविष्य को भी बिगाड़ता है। खेलों के माध्यम से न केवल आप खुद को शारीरिक तौर पर बलवान बनाते हैं बल्कि आप मानसिक तौर पर भी खुद का विकास कर पाते हैं।

वर्तमान समय में यह देखा जा सकता जाता है कि युवा पीढ़ी को प्रेरित कर, समाज को साकारात्मक करने में खेल अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। आज इस ब्लॉग के माध्यम से आप खेलों की महिमा के बारे में जानेंगे, साथ ही उच्च शिक्षा के लिए खेल क्यों आवश्यक हैं, इसका जवाब भी आपको इस ब्लॉग में मिलेगा। खेलों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें।

विद्यार्थी जीवन में खेलों की महिमा क्या है?

खेल एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता से मानव अपना शारीरिक और बौद्धिक विकास करने में सक्षम होता है। खेल मानव में साकारात्मक ऊर्चा का संचार करता है, जिससे मस्तिष्क व्यापक रूप से अपना विस्तार कर पाता है।  विद्यार्थी जीवन के रूप में विद्यार्थियों को तनावपूर्ण बनाने और छात्रों की सोच का व्यापक रूप से विस्तार करने के लिए खेलों को ही माध्यम बनाया जाता है। नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से खेलों की महिमा को आसानी से समझा जा सकता है-

  • खेलों के माध्यम से मन-मस्तिष्क स्वस्थ होने से विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर सही ढंग से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
  • खेलों के माध्यम से विद्यार्थी निरोगी रहकर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रह पाते हैं।
  • खेल विद्यार्थियों को मानव से महामानव बनाकर निर्भयता का वरदान देते हैं।
  • जटिल से जटिल परिस्तिथि में भी विद्यार्थी अटल रह पाते हैं क्योंकि खेल से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है।
  • खेलों के कारण ही विद्यार्थियों में चुस्ती का संचार होता है।

शिक्षा में खेल का महत्व

शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ खेलों का अपना अलग महत्व होता है, जो विद्यार्थियों को अच्छी ज़िंदगी और बेहतर भविष्य देने का काम करती है। शिक्षा में खेल का महत्व क्या होता है, इसके बारे में जानने के लिए आप निम्नलिखित बिंदुओं को पढ़ सकते हैं-

शरीर को स्वस्थ रखने में

शरीर को स्वस्थ रखने में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उच्च शिक्षा को पाने के लिए विद्यार्थियों का स्वस्थ रहना अनिवार्य रहता है। स्वस्थ शरीर ही लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास कर सकता है। शरीर को निरोगी बनाने के लिए खेलों में प्रतिभाग करना अनिवार्य होता है।

सामाजिक विकास में

सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाने का काम खेल करते हैं, खेलों के द्वारा ही समाज में एकता की भावना का संचार होता है। खेलों के माध्यम से ही समाज शिक्षा पाने के अधिकारी बन पाता है।

इमोशनल डेवलोपमेंट में

खेल जीतने से लेकर हारने तक, प्रतिस्पर्धा करने से लेकर आत्मनिरीक्षण करने तक आपको कई तरह की भावनाओं को महसूस कराता है। भावनाओं की इन श्रेणियों को संभालना किसी के भावनात्मक विकास को बढ़ावा दे सकता है। हालाँकि यह हर किसी के लिए बहुत आसानी से नहीं आता है, खेल में शामिल होने से आपको खुद को चुनौती देने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए समय के साथ अपनी भावनाओं को स्थिर करने में मदद मिलती है। यह किसी व्यक्ति की भावनात्मक परिपक्वता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

लीडरशिप क्वालिटी के विकास में

खेलों के माध्यम से ही आप में लीडरशिप क्वालिटी का विकास होता है, शिक्षा के नजरिए से देखा जाए तो आपको सबसे पहले अपने अधिकारों की रक्षा के लिए खुद से ही खुद का नेतृत्व करना पड़ता है। इसीलिए लीडरशिप क्वालिटी के विकास के लिए आपके द्वारा खेलों में प्रतिभाग करना अनिवार्य होता है।

धैर्य और दृढ़ता के साथ काम करने में

खेल अक्सर प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं, जिस कारण कई बार इसमें असफलताएं और सफलताएं दोनों ही देखने को मिलती हैं। इससे छात्रों को आगे आने वाली बाधाओं के लिए तैयार रहने में मदद मिलती है। आसान भाषा में इसको ऐसे समझा जा सकता है कि “खेल एक व्यक्ति के अंदर धैर्य और दृढ़ता का निर्माण करते हैं जो अत्यंत महत्वपूर्ण गुण हैं।”

अनुशासित रहने में

जीवन में आप चाहे किसी भी स्थान पर या किसी भी क्षेत्र में क्यों न हो आप में अनुशासित रहने का गुण अवश्य रहना चाहिए। अनुशासन के इस गुण की उत्पत्ति खेलों के माध्यम से विद्यार्थी जीवन से ही होनी शुरू हो जाती है, खेल ही आपको अनुशासन का सबसे सही, सच्चा और सटीक पाठ पढ़ाते हैं।

मानसिक विकास

खेल केवल शारीरिक विकास तक ही सीमित नहीं होते हैं बल्कि खेल व्यक्ति के मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। जिस प्रकार खेल के लिए खिलाड़ियों को कई कारकों के आधार पर रणनीतिक और बुद्धिमान चाल चलने की आवश्यकता होती है, जैसे प्रतियोगी क्या सोच रहा है। ठीक उसी प्रकार उच्च शिक्षा के लिए भी खेल महत्वपूर्ण होते हैं।

इस ब्लॉग का उद्देश्य “उच्च शिक्षा के लिए खेल क्यों आवश्यक हैं” इसके बारें में आपको उचित व संपूर्ण जानकारी देना है। आशा है कि आपको यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा और इसके शब्द आपको प्रेरित करेंगे। इसी प्रकार के ब्लॉग पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*