TOEFL टेस्ट क्या है? जानें इसकी योग्यता, फीस और फॉर्मेट

3 minute read
TOEFL टेस्ट क्या है? 

टेस्ट ऑफ इंग्लिश ऐज ए फारेन लैंग्वेज (TOEFL) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानकीकृत परीक्षा है। यह टेस्ट विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो विदेश में स्नातक, स्नातकोत्तर, डॉक्टरेट या स्कूली शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। TOEFL की ऑफिशियल वेबसाइट www.ets.org के अनुसार दुनियाभर में 13,000 से अधिक विश्वविद्यालय, कॉलेज और एजेंसियां TOEFL स्कोर को मान्यता देती हैं। TOEFL न केवल एक भाषा परीक्षा है, बल्कि यह आपके वैश्विक अवसरों का पासपोर्ट भी है, जो यह साबित करती है कि आप अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, करियर और संस्कृति से जुड़ने के लिए तैयार हैं। इसलिए लेख में छात्रों के लिए TOEFL टेस्ट की जानकारी दी गई है।

TOEFL टेस्ट का ओवरव्यू

TOEFL टेस्ट का ओवरव्यू दिया गया है, इसके जरिए आप इस एग्जाम के बारे में संक्षिप्त रूप से जान सकेंगे –

कोर्स TOEFL iBT
TOEFL की फुल फॉर्म टेस्ट आफ इंग्लिश ऐज ए फारेन लैंग्वेज
TOEFL iBT परीक्षा का उद्देश्यछात्रों की शैक्षणिक अंग्रेज़ी दक्षता का मूल्यांकन करना।
परीक्षा का स्ट्रक्चर पढ़ना (35 मिनट, 20 प्रश्न)
सुनना (36 मिनट, 28 प्रश्न)
बोलना (16 मिनट, 4 टास्क)
लिखना (29 मिनट, 2 टास्क)
कंडक्टिंग बॉडी एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS)
परीक्षा का मोड TOEFL iBT (इंटरनेट-बेस्ड टेस्ट)
परीक्षण अवधिलगभग 2 घंटे 
स्कोर रेंज पढ़ना: 0–30
सुनना: 0–30
बोलना: 0–30
लिखना: 0–30

TOEFL टेस्ट क्या है?

TOEFL एक विश्वस्तरीय अंग्रेज़ी भाषा परीक्षा है, जो उन छात्रों की भाषा दक्षता का मूल्यांकन करती है जो अंग्रेज़ी भाषी देशों में पढ़ाई करना चाहते हैं। TOEFL iBT इसकी मुख्य परीक्षा है, जिसमें पढ़ना, सुनना, बोलना और लिखना जैसे शैक्षणिक कौशलों की जांच की जाती है। छात्र इसे परीक्षा केंद्र या घर से ऑनलाइन दे सकते हैं। इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है और अधिकतम स्कोर 120 होता है।

TOEFL परीक्षा देने के लिए योग्यता 

TOEFL परीक्षा देने के लिए कोई तय आयु सीमा या शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। कोई भी उम्मीदवार, चाहे उसकी उम्र जो भी हो, इस परीक्षा के लिए रजिस्टर कर सकता है। आमतौर पर छात्र 12वीं कक्षा के बाद TOEFL देते हैं, क्योंकि विदेशों में विश्वविद्यालयों में आवेदन करने के लिए यह स्तर उपयुक्त माना जाता है। TOEFL एक ओपन परीक्षा है, और छात्र इसे कई बार दे सकते हैं, बस दो प्रयासों के बीच कम से कम 3 दिनों का अंतर होना आवश्यक है।

TOEFL एग्जाम का फीस स्ट्रक्चर

TOEFL (Test of English as a Foreign Language) परीक्षा का फीस स्ट्रक्चर मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि आप परीक्षा कहाँ दे रहे हैं, जैसे – भारत में इस परीक्षा (TOEFL iBT) की फीस और कंट्री वाइज TOEFL एग्जाम की फीस भिन्न-भिन्न होती है। यहाँ दोनों ही परिस्थितियों में TOEFL एग्जाम का फीस स्ट्रक्चर दिया गया है –

भारत में TOEFL iBT एग्जाम की फीस

वर्ष 2025 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ETS की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर भारत में TOEFL iBT (इंटरनेट-बेस्ड टेस्ट) की फीस नीचे दी गई है:

TOEFL iBT परीक्षा शुल्कभारत में अनुमानित फीस (INR)
TOEFL iBT के लिए पंजीकरण (Registration for TOEFL iBT)लगभग INR 15,254 – INR 16,900
विलंब पंजीकरण (Late Registration)INR 3,305.08
परीक्षा पुनर्निर्धारण (Test Rescheduling)INR 5,000
रद्द किए गए स्कोरों की बहाली (Reinstatement of Canceled Scores)INR 1,652.54
अतिरिक्त स्कोर रिपोर्ट (Additional Score Reports)INR 2,000 (50%)
भाषण या लेखन अनुभाग के अंकों की समीक्षा (Speaking or Writing Section Score Review)INR 6,694.92 
भुगतान वापसी (Payment Return)INR 2,900

नोट – नीतियों और प्रक्रियाओं, समय-सीमा और शुल्क सहित TOEFL iBT के बारे में अधिक जानकारी के लिए TOEFL iBT की इंफॉर्मेशन बुलेटिन (PDF) देखें ।

कंट्री वाइज TOEFL एग्जाम की फीस

वर्ष 2025 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ETS की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर कंट्री वाइज TOEFL एग्जाम की फीस नीचे दी गई है:

देश का नामTOEFL एग्जाम की फीस (USD)
ऑस्ट्रेलिया$288
अफगानिस्तान$240
अर्जेंटीना$250
ऑस्ट्रिया$300
बांग्लादेश$215
बेलारूस $250
भूटान $200
ब्राज़ील$245
कनाडा$249
चाइना $283.17
डेनमार्क$375
इजिप्ट$175
फ़िनलैंड $377
फ्रांस $282
जर्मनी$280
इंडिया $173
इजराइल $425
जापान $195
नेपाल $205
पाकिस्तान $230

नोट – फीस में होने वाले परिवर्तन या अन्य किसी देश की फीस को देखने के लिए आप ETS की आधिकारिक वेबसाइट का रुख कर सकते हैं।

TOEFL का महत्व

TOEFL टेस्ट को दुनिया के 160 से अधिक देशों में स्वीकार किया जाता है। इसमें अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूके, जर्मनी और यूरोप के कई अन्य देश शामिल हैं। हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड, ऑक्सफोर्ड, टोरंटो, MIT जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों समेत 13,000 से अधिक संस्थान TOEFL स्कोर को स्वीकार करते हैं।

TOEFL विशेष रूप से शैक्षणिक अंग्रेज़ी कौशल को आंकता है, जिससे यह उच्च शिक्षा के लिए आदर्श परीक्षा मानी जाती है। बताना चाहेंगे अन्य परीक्षाओं जैसे IELTS और PTE की तुलना में TOEFL में कंप्यूटर-आधारित मूल्यांकन अधिक सटीक और मानकीकृत होता है।

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए यूएसए में GMAT के बिना MBA कोर्स की जानकारी

TOEFL परीक्षा का फॉर्मेट

TOEFL परीक्षा मुख्य रूप से TOEFL iBT (इंटरनेट-बेस्ड टेस्ट) के रूप में आयोजित की जाती है। पहले इसका पेपर-बेस्ड वर्ज़न (PBT) भी होता था, लेकिन अब यह सामान्य रूप से उपलब्ध नहीं है। इस परीक्षा में उम्मीदवार की इंग्लिश भाषा में दक्षता को सुनने, पढ़ने, बोलने और लिखने के माध्यम से परखा जाता है। परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन का अधिकतम स्कोर 30 होता है, यानी कुल 120 अंक।

बता दें कि परिणाम परीक्षा के लगभग कुछ ही दिनों के भीतर घोषित कर दिए जाते हैं। इस परीक्षा का आयोजन एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS) द्वारा किया जाता है, जिसकी स्थापना 1947 में हुई थी और इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य के प्रिंसटन शहर में स्थित है।

TOEFL iBT परीक्षा के लिए देशों की सूची

ETS की मूल सूची बहुत लंबी है, जिसमें लगभग 200 से अधिक देशों के नाम आते हैं। हालाँकि यहाँ आपके लिए आधिकारिक वेबसाइट से TOEFL iBT परीक्षा के लिए कुछ प्रमुख देशों की सूची दी गई है –

क्रम संख्यादेश का नाम (हिंदी में)देश का नाम (अंग्रेजी में)
1अफ़ग़ानिस्तानAfghanistan
2अल्बानियाAlbania
3अल्जीरियाAlgeria
4अमेरिका सामोआAmerican Samoa
5अंडोराAndorra
6अंगोलाAngola
7अर्जेंटीनाArgentina
8ऑस्ट्रेलियाAustralia
9ऑस्ट्रियाAustria
10बांग्लादेशBangladesh
11बेल्जियमBelgium
12भूटानBhutan
13ब्राज़ीलBrazil
14कंबोडियाCambodia
15कनाडाCanada
16चीन (पीपुल्स रिपब्लिक)China, People’s Republic of
17कोलंबियाColombia
18डेनमार्कDenmark
19मिस्रEgypt
20फ्रांसFrance
21जर्मनीGermany
22भारतIndia
23इंडोनेशियाIndonesia
24आयरलैंडIreland
25इज़राइलIsrael
26इटलीItaly
27जापानJapan
28कजरस्थानKazakhstan
29कोरिया (रिपब्लिक)Korea, Republic of
30मलेशियाMalaysia
31नेपालNepal
32नीदरलैंडNetherlands
33न्यूज़ीलैंडNew Zealand
34फिलीपींसPhilippines
35पोलैंडPoland
36पुर्तगालPortugal
37क़ातारQatar
38सऊदी अरबSaudi Arabia
39सिंगापुरSingapore
40दक्षिण अफ़्रीकाSouth Africa
41स्पेनSpain
42श्रीलंकाSri Lanka
43स्वीडनSweden
44स्विटज़रलैंडSwitzerland
45तुर्कीTurkey
46यूनाइटेड किंगडमUnited Kingdom
47संयुक्त राज्य अमेरिकाUnited States of America
48यमनYemen
49ज़ाम्बियाZambia
50ज़िम्बाब्वेZimbabwe

TOEFL एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

भारत में TOEFL टेस्ट देने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • ETS की वेबसाइट www.ets.org/toefl को विजिट करें।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर ETS अकाउंट बनाएं या अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • परीक्षा का फॉर्मेट और तारीख चुनें। 
  • परीक्षा की तारीख के साथ-साथ इसके लिए सेंटर का चुनाव करें।
  • अब अपनी परीक्षा शुल्क का भुगतान करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें।
  • परीक्षा की तैयारी करें और अंत में परीक्षा दें। 

TOEFL की तैयारी कैसे करें?

TOEFL की तैयारी के लिए उपयोगी पॉइंट्स इस प्रकार है:-

  • TOEFL की तैयारी शुरू करने से पहले यह जान लेना ज़रूरी है कि परीक्षा में पढ़ने, सुनने, बोलने और लिखने वाले हिस्से कैसे होते हैं, उनमें किस तरह के प्रश्न आते हैं और कितना समय मिलता है। इससे तैयारी में स्पष्टता रहती है और दिशा भी सही मिलती है।
  • तैयारी करते समय हमेशा आधिकारिक (ऑफिशियल) किताबों और भरोसेमंद अभ्यास सामग्री का ही उपयोग करें, क्योंकि वही असली परीक्षा जैसी होती है।
  • सुनने की क्षमता बढ़ाने के लिए रोज़ अंग्रेज़ी पॉडकास्ट, लेक्चर और समाचार सुनें, और सुनते समय छोटे नोट्स बनाने का अभ्यास करें।
  • पढ़ने की क्षमता मजबूत करने के लिए रोज़ लेख, रिसर्च से जुड़े आर्टिकल और समाचार पढ़ें। पढ़ते समय मुख्य बात, सहायक बातें और लेखक की सोच पहचानने की कोशिश करें।
  • बोलने का अभ्यास रोज़ करें। दिन में 1–2 मिनट किसी भी विषय पर बोलें, अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करें और देखें कि आप कितने स्पष्ट और सहज बोल रहे हैं।
  • लिखने का अभ्यास रोज़ एक निबंध और एक छोटा-सा पैराग्राफ लिखकर करें। वाक्यों को सरल, साफ और जुड़ा हुआ लिखें।
  • हफ्ते में एक बार समय बाँधकर (टाइमर लगाकर) पूरा अभ्यास-परीक्षण दें, ताकि असली परीक्षा जैसा अनुभव मिले और समय प्रबंधन भी सुधरे।
  • हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों को ध्यान से देखें और समझें कि किन हिस्सों में सुधार की ज़रूरत है।
  • अगर TOEFL घर से देने वाले हैं, तो परीक्षा से पहले कैमरा, माइक्रोफ़ोन, लैपटॉप और इंटरनेट सही काम कर रहे हैं या नहीं, यह ज़रूर जांच लें।
  • तैयारी के दौरान नए और उपयोगी अंग्रेज़ी शब्द सीखें और उन्हें बोलने व लिखने में इस्तेमाल करने की कोशिश करें।
  • नोट्स जल्दी लिखने के लिए अपना छोटा तरीका (जैसे छोटे संकेत या शब्दों के छोटे रूप) बना लें, इससे सुनने और पढ़ने वाले हिस्से में काफी मदद मिलती है।
  • रोज़ थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करते रहें, क्योंकि लगातार प्रैक्टिस से ही परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन होता है।

FAQs 

TOEFL परीक्षा क्या होती है?

TOEFL एक अंतरराष्ट्रीय अंग्रेज़ी भाषा दक्षता परीक्षा है, जो गैर-अंग्रेज़ी भाषी छात्रों की पढ़ने, सुनने, बोलने और लिखने की क्षमता को परखती है।

क्या TOEFL परीक्षा के लिए पासपोर्ट आवश्यक है?

TOEFL परीक्षा के लिए पासपोर्ट एक वैध पहचान पत्र के रूप में अनिवार्य होता है।

टीओईएफएल परीक्षा क्लियर करने के बाद क्या होता है?

TOEFL परीक्षा क्लियर करने के बाद छात्र विदेश में पढ़ाई, वीजा आवेदन या स्कॉलरशिप के लिए अपने स्कोर का उपयोग कर सकते हैं।

TOEFL देने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

छात्र का 12वीं पास होना आवश्यक है और आमतौर पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष मानी जाती है।

TOEFL स्कोर की वैधता कितने समय तक होती है?

TOEFL स्कोर 2 वर्षों तक वैध रहता है।

हमें उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको TOEFL टेस्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही स्टडी अब्रॉड आर्टिकल्स और करियर गाइड के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

2 comments