स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 8 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 8 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 8 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- दुनियाभर में 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं को उनके राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।
- महिला और बाल विकास मंत्रालय 8 मार्च को नई दिल्ली में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर शक्ति वॉक करेगा। यह वॉक सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक होगा। इसमें प्रतिभागी इंडिया गेट से विजय चौक तक की लगभग दो किलोमीटर लंबी दूरी तय करेंगे।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर नई दिल्ली में मानेकशॉ केंद्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में सशस्त्र बल, पुलिस और अन्य क्षेत्रों सहित 150 मंत्रालयों, विभागों और संगठनों से लगभग 1000 महिलाएं भाग लेंगी।
- पीएम नरेंद्र मोदी 8 मार्च को नई दिल्ली में लगभग 33 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 9 मार्च को ‘सबका साथ सबका विकास-शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप’ विषय पर एक वेबिनार को संबोधित करेंगे।
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ की पूर्व संध्या पर 50 करोड़ डॉलर के सिंडिकेटेड सामाजिक सावधि ऋण की घोषणा की है। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए है और इसमें ग्रीनशू विकल्प भी शामिल है।
- बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा।
- ICC T-20 विश्वकप फाइनल को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद के लिए विशेष रेलगाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का प्रस्थान नई दिल्ली से 7 मार्च की रात 11:45 बजे होगा और यह 8 मार्च की दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर में रुकेगी।
- घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमत शनिवार 7 मार्च से 60 रुपये बढ़ा दी गई है। नई दरें महानगरों में लागू होंगी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सिलेंडर 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गए हैं। इसके साथ ही व्यावसायिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में 115 रुपये की वृद्धि की गई है।
- नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हवाई अड्डा लाइसेंस दिया है। यह लाइसेंस हवाई अड्डे को सार्वजनिक उपयोग के लिए संचालन करने की अनुमति देता है।
- भारत सरकार ने ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) को निर्देश दिया है कि वह समाचार चैनलों की टीवी रेटिंग पॉइंट्स (TRP) को अगले चार हफ्तों के लिए रोक दे।
- रेलवे ने पिछले एक दशक में अपने रेलमार्गों का बड़े पैमाने पर विद्युतीकरण किया है। इस प्रयास के कारण अब डीजल की आवश्यकता में कमी आई है, जो पहले अन्य देशों से आयात किया जाता था। वर्तमान में ब्रॉड गेज रेलमार्ग का 99 प्रतिशत से अधिक हिस्सा विद्युतीकृत हो चुका है।
- देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.88 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। RBI के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार के प्रमुख घटक स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 4.14 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 131.33 अरब डॉलर हो गया है।
- तेलंगाना में राज्य सरकार ने 99 दिनों की कार्य योजना ‘प्रजा पालना-प्रगति प्रणालीका’ शुरू की है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। यह अभियान 12 जून तक चलेगा। इसके तहत पूरे राज्य में ग्राम सभाएं और वार्ड सभाएं आयोजित की जाएंगी।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 8 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दे दी है और चालक दल के 183 सदस्यों के रहने की व्यवस्था की है।
- पाकिस्तान में आतंकरोधी न्यायालय ने 9 मई 2023 की हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के 47 नेताओं को 10-10 साल की कैद और 5-5 लाख रुपये जुर्माने की सज़ा दी है।
- अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर जारी सैन्य संघर्ष के चलते लगभग 1 लाख 18 हजार लोग विस्थापित हो गए हैं। इनमें से लगभग 1 लाख 15 हजार लोग अफगानिस्तान के हैं, जबकि करीब 3 हजार लोग पाकिस्तान से प्रभावित हुए हैं।
- इस वर्ष फरवरी में अमरीका की अर्थव्यवस्था में नौकरियों की संख्या कम हो गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 92 हजार नौकरियां घटी हैं और बेरोजगारी दर बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई है।
- पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत 55 रुपये बढ़ गई है। अब डीजल का एक्स-डिपो मूल्य 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल का एक्स-डिपो मूल्य 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- कतर में स्थित भारतीय दूतावास ने पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण भारतीय नागरिकों की मदद के लिए नए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर +974-5564-7502, +974-5536-2508 और +974-553-846-83 हैं। दूतावास ने बताया कि ये नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे और [email protected] पर ई-मेल से भी संपर्क किया जा सकता है।
- अमेरिका ने भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया को संशोधित एयर कैरियर परमिट प्रदान किया है। इस अनुमति के बाद एयर इंडिया को दोनों देशों के बीच यात्री, कार्गो और चार्टर उड़ानों का संचालन करने की मंजूरी मिल गई है।
- फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्सांदर स्तूब ने भारतीय कंपनियों को फिनलैंड में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 9 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 8 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- फिट इंडिया कार्निवल का दूसरा संस्करण 8 मार्च से नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू होगा। यह आयोजन ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर किया जा रहा है। यह कार्निवल 8, 9 और 10 मार्च को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 64वें फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के समापन के बाद होगा।
- 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC T20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
- भारत के ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने चेक गणराज्य में आयोजित प्राग ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट 2026’ के मास्टर्स वर्ग के नौवें और अंतिम दौर में स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो को हराया है।
- ‘ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026’ में लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में चीन के ली शी फेंग को 21-13, 21-16 से हराकर पुरुष सिगंल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ‘केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड’ (CBSE) ने 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने बताया कि परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 21 मई 2026 को होगी और इसमें लगभग 3,66,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आधिकारिक आंसर-की जारी कर दी है। छात्र 13 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
- पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2026 (WBJEE) की परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं। यह ऑफलाइन परीक्षा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
आशा है कि आपको 8 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!